Daily Current Affairs Of 25 November 2021 By Koushal Singh
1. ब्राजील की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, अमेज़न वर्षावन में वनों की कटाई में एक वर्ष में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
उत्तर – 22%
ब्राजील सरकार की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, अमेज़न वर्षावन में वनों की कटाई में एक वर्ष में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 2006 के बाद से उच्चतम स्तर है। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस रिसर्च की ‘PRODES’ निगरानी प्रणाली ने दिखाया कि अमेज़ॅन ने 12 महीने की अवधि के दौरान 13,235 वर्ग किलोमीटर वर्षावन खो दिया। ब्राजील की सरकार ने ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान 2028 तक अवैध वनों की कटाई को रोकने के लिए दो साल की समय सीमा की घोषणा की।
2. “शक्ति 2021” नामक भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास किस स्थान पर शुरू हुआ?
उत्तर – मिलिट्री स्कूल ऑफ ड्रैगुइग्नन, फ्रांस
भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास “शक्ति 2021” का छठा संस्करण फ्रांस के ड्रैगुइग्नन मिलिट्री स्कूल में शुरू हो गया है। इस प्रशिक्षण में संचालन की आपसी समझ और आतंकवाद विरोधी वातावरण में संयुक्त रूप से संचालन के लिए आवश्यक समन्वय पहलुओं की पहचान शामिल है।
3. International Institute for Strategic Studies (IISS) वार्षिक रूप में किस देश में एक अंतर्राष्ट्रीय संवाद आयोजित करता है?
उत्तर – बहरीन
International Institute for Strategic Studies (IISS) मनामा, बहरीन में मनामा संवाद (Manama Dialogue) आयोजित करता है। 2021 का शिखर सम्मेलन 19-21 नवंबर के बीच हुआ। IISS मनामा डायलॉग मध्य पूर्व की महत्वपूर्ण सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए सरकारी मंत्रियों, विशेषज्ञों और व्यापारिक समुदायों के लिए एक अनूठा मंच है। IISS राष्ट्रों की सैन्य क्षमताओं का वार्षिक मूल्यांकन ‘द मिलिट्री बैलेंस’ प्रकाशित करता है।
4. किस देश के युवा और बच्चों के ऑर्केस्ट्रा “अल सिस्टेमा” (El Sistema) ने दुनिया के सबसे बड़े ऑर्केस्ट्रा के लिए गिनीज रिकॉर्ड बनाया है?
उत्तर – वेनेज़ुएला
वेनेजुएला की नेशनल सिस्टम ऑफ यूथ एंड चिल्ड्रन ऑर्केस्ट्रा – जिसे “एल सिस्टेमा” कहा जाता है, ने दुनिया के सबसे बड़े ऑर्केस्ट्रा के लिए एक नया गिनीज रिकॉर्ड बनाया है। 8,573 संगीतकारों ने पांच मिनट से अधिक समय तक ‘ला मार्चे स्लेव’ (La Marche Slave) को बजाया।
5. ‘विश्व टेलीविजन दिवस’ (World Television Day) कब मनाया जाता है?
उत्तर – 21 नवंबर
समकालीन दुनिया में टेलीविजन के प्रभाव को चिह्नित करने के लिए 21 नवंबर को दुनिया भर में विश्व टेलीविजन दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 नवंबर को विश्व टेलीविजन दिवस के रूप में चिह्नित करने का फैसला किया क्योंकि पहला विश्व टेलीविजन फोरम 1996 में 21-22 नवंबर को आयोजित किया गया था।
Q6. समाजसेवी संस्था “प्रथम” को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के क्षेत्र में कार्य के लिए किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2021
समाजसेवी संस्था “प्रथम” को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के क्षेत्र में कार्य के लिए “इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार 2021” से सम्मानित किया गया है. पूर्व प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने “प्रथम” को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है.
7. निम्न में से किस राज्य में स्थित “पातालपानी रेलवे स्टेशन” का नाम बदलकर “टंट्या मामा” रेलवे स्टेशन रखने के घोषणा की है?
उत्तर: मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के इंदौर के पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर “टंट्या मामा” रेलवे स्टेशन रखने के घोषणा की है. इंदौर में 53 करोड़ की लागत से बन रहे बस स्टैंड और पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम तांत्या मामा के नाम पर रखा जाएगा. यह रेलवे स्टेशन इंदौर-अकोला रेल लाइन पर पड़ने वाला एक छोटा सा स्टेशन है.
Q8. भारतीय रेल मंत्री का नाम बताइए, जिन्होंने हाल ही में पर्यटन के लिए ट्रेनों का तीसरा खंड “भारत गौरव” ट्रेन शुरू करने का ऐलान किया है?
उत्तर: अश्विनी वैष्णव
भारतीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में यात्री और माल ढुलाई खंड के बाद पर्यटन के लिए ट्रेनों का तीसरा खंड “भारत गौरव” ट्रेन शुरू करने का ऐलान किया है. यह ट्रेन भारत की संस्कृति, विरासत को प्रदर्शित करने वाली थीम पर आधारित होंगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडियन रेलवे के पैसेंजर और फ्रेट वर्टिकल के बाद टूरिज्म सेगमेंट का एलान किया है.
Q9. भारत के किस राज्य में वैज्ञानिकों के एक समूह ने इदमालक्कुडी कॉलोनी के वन क्षेत्र से एक नई पौधों की प्रजाति की पहचान की है?
उत्तर: केरल
भारत के केरल राज्य में इडुक्की में इदमालक्कुडी कॉलोनी के वन क्षेत्र से वैज्ञानिकों के एक समूह ने एक नई पौधों की प्रजाति की पहचान की है. जहां मुथुवर आदिवासी समुदाय रहता है. इस पौधे की नई प्रजाति का नाम मुथुवर आदिवासी समुदाय के नाम “क्रिप्टोकार्य मुथुवरियाना” पर रखा गया है.
Q10. निम्न में से किस राज्य के बालासोर जिले को देश का “सर्वश्रेष्ठ समुद्री जिला पुरस्कार” दिया गया है?
उत्तर: ओडिशा
ओडिशा राज्य के बालासोर जिले को देश का “सर्वश्रेष्ठ समुद्री जिला पुरस्कार” दिया गया है. ओडिशा राज्य देश में चौथा सबसे बड़ा मछली उत्पादक राज्य है। 2020-21 के दौरान, इसने 8.73 लाख मीट्रिक टन मछली का उत्पादन किया गया है. इस राज्य में मछली की भारी मांग है.
Q11. निम्न में से किस राज्य सरकार ने हाल ही में वैश्विक फिनटेक हब बनने के लिए “फिनटेक गवर्निंग काउंसिल” की स्थापना की है?
उत्तर: तमिलनाडु सरकार
तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में फिनटेक गवर्निंग काउंसिल की स्थापना उद्योग मंत्री थंगम थेनारासु की अध्यक्षता में वैश्विक फिनटेक हब बनने के लिए “फिनटेक गवर्निंग काउंसिल” की स्थापना की है. जबकि मुख्य सचिव वी. इराई अंबू गवर्निंग काउंसिल के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे.
Q12 . इनमे से किस विश्वविद्यालय ने 17 क्षेत्रीय गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से “Health Care Equity in Urban India” पर रिपोर्ट जारी की है?
उत्तर: अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय
अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय ने हाल ही में 17 क्षेत्रीय गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से “Health Care Equity in Urban India” पर रिपोर्ट जारी की है. जिसमे देश के शहरों में स्वास्थ्य कमजोरियों और असमानताओं की पड़ताल को दर्शाया गया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लगभग 30% लोग गरीब हैं.
Q13. निम्न में से किस संगठन द्वारा एबीयू के सहयोग से “टुगेदर फॉर पीस” पहल के तहत पुरस्कार दिए गए है?
उत्तर: यूनेस्को
– यूनेस्को संगठन द्वारा एशिया पैसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन (एबीयू) के सहयोग से “टुगेदर फॉर पीस” पहल के तहत पुरस्कार दिए गए है. जिसमे दूरदर्शन के कार्यक्रम डेफिनिटली लीडिंग द वे” ने “लिविंग वेल विद सुपर डायवर्सिटी” श्रेणी के तहत एक पुरस्कार जीता है. जबकि ऑल इंडिया रेडियो के कार्यक्रम “लिविंग ऑन द एज – द कोस्टल लाइव्स” ने “प्रकृति के साथ नैतिक और सतत संबंध” की श्रेणी में एक और पुरस्कार जीता है.
नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को किस अंतरराष्ट्रीय हवाई प्रधानमंत्रीअड्डे की आधारशिला रखेंगे?
उत्तर: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की आधारशिला रखेंगे. यह भारत में पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला एकमात्र राज्य बनने की तरफ अग्रसर है. इस एअरपोर्ट को एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट माना जा रहा है।
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- 19-22 नवंबर को कच्छ प्रायद्वीप के क्रीक सेक्टर में सागर शक्ति अभ्यास आयोजित किया गया
- अटल इनोवेशन मिशन और विज्ञान प्रसार ने अटल टिंकरिंग लैब्स और एंगेज विद साइंस के बीच सहयोग की घोषणा की
- “10 Flashpoints: 20 years”, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की पुस्तक, दिसंबर में रिलीज होगी
आर्थिक करेंट अफेयर्स
- नीति आयोग ने सतत विकास लक्ष्य शहरी सूचकांक और डैशबोर्ड 2021-22 लॉन्च किया; सूचकांक में शिमला सबसे ऊपर है, इसके बाद कोयंबटूर और चंडीगढ़ हैं
- कोयला एवं खान मंत्री प्रल्हाद जोशी ने खनिज अन्वेषण के लिए प्रत्यायन योजना के ई-पोर्टल का उद्घाटन किया
- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने थीम आधारित टूरिस्ट सर्किट ट्रेन ‘भारत गौरव’ शुरू करने की घोषणा की
- भारत सामरिक भंडार से 50 लाख बैरल कच्चा तेल निकालेगा
- मछुआरों को मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ : केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- इजरायली संसद ने पीएम के लिए 8 साल की अवधि सीमा तय करने वाले विधेयक को मंजूरी दी
- International Institute for Democracy and Electoral Assistance (International-IDEA) ने Global State of Democracy Report, 2021 जारी की
- मालदीव 20-24 नवंबर को भारत और श्रीलंका के साथ त्रिपक्षीय अभ्यास ‘दोस्ती’ की मेजबानी कर रहा है
- दक्षिण कोरिया के पूर्व सैन्य तानाशाह चुन डू-ह्वान का 90 वर्ष की आयु में निधन
- अमेरिकी कवि रॉबर्ट बेली का 95 वर्ष की आयु में निधन

0 Comments