"content"=' width=device-width, initial-scale=1, minimum-scale=1, maximum-scale=1' name='viewport'/> Daily Current Affairs Of 24 November 2021 By Koushal Singh "

Recents in Beach

Daily Current Affairs Of 24 November 2021 By Koushal Singh

 Daily Current Affairs Of 24 November 2021 By Koushal Singh 


1. दिल्ली सरकार ने किस वर्ष तक यमुना को पूरी तरह से साफ करने के लिए छह सूत्रीय कार्य योजना की घोषणा की?

उत्तर – 2025
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2025 तक यमुना को पूरी तरह से साफ करने के लिए छह-सूत्रीय कार्य योजना की घोषणा की। इस कार्य योजना में नए सीवेज उपचार संयंत्र (sewage treatment plants – STP) का निर्माण, मौजूदा STP की क्षमता बढ़ाना शामिल है। दिल्ली सरकार ने हर घर को सीवर नेटवर्क से जोड़ने का भी प्रस्ताव रखा है। इसमें औद्योगिक कचरे को हटाने का भी प्रस्ताव है।

2. जनवरी 2022 से कपड़े, परिधान और जूते पर एक समान वस्तु एवं सेवा कर (GST) की दर कितनी होगी?

उत्तर – 12

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने कपड़े, परिधान और जूते पर एक समान वस्तु और सेवा कर की दर 12% अधिसूचित की है। नई दर का उद्देश्य उल्टे शुल्क ढांचे को ठीक करना है और बदली हुई दरें 1 जनवरी, 2022 से लागू होंगी। इससे पहले 1,000 रुपये तक के कपड़े और प्रति जूते की जोड़ी के लिए जीएसटी दर 5%  थी।

3. भारतीय पुलिस फाउंडेशन (IPF) के स्मार्ट पुलिसिंग इंडेक्स में किस भारतीय राज्य को पहला स्थान दिया गया है?

उत्तर – आंध्र प्रदेश

इंडियन पुलिस फाउंडेशन (IPF) ने स्मार्ट पुलिसिंग इंडेक्स 2021 लॉन्च किया। IPF ने इस सर्वेक्षण में 6 योग्यता-आधारित आयामों और विश्वास के तीन मूल्य-आधारित आयामों का इस्तेमाल किया। यह सर्वेक्षण में जनता की धारणा और नागरिक संतुष्टि को मापता है। पुलिस की गुणवत्ता से संतुष्टि का स्तर आंध्र प्रदेश (8.11), तेलंगाना (8.10), असम (7.89) में उच्चतम था। उसके बाद केरल, सिक्किम और मिजोरम का स्थान है।

4. किस एशियाई देश ने हाल ही में कोविड महामारी से निपटने के लिए रिकॉर्ड 490 बिलियन डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज को मंजूरी दी है?

उत्तर – जापान

जापान की कैबिनेट ने रिकॉर्ड 56 ट्रिलियन येन (490 बिलियन डॉलर) के प्रोत्साहन पैकेज को मंजूरी दी, ताकि कोरोनोवायरस महामारी से प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था को मदद मिल सके। इस योजना में प्रत्येक 18 वर्ष या उससे कम उम्र के लोगों को मौद्रिक सहायता में $880, और उन व्यवसायों के लिए सहायता शामिल है जिनकी बिक्री कोविड उपायों के कारण घट गई है। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने इस योजना की घोषणा की, जिसे अभी संसदीय अनुमोदन की आवश्यकता है।

5. ‘विश्व शौचालय दिवस’ 2021 (World Toilet Day) का थीम क्या है?

उत्तर – Valuing toilets

संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 19 नवंबर को ‘विश्व शौचालय दिवस’ (World Toilet Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और वैश्विक स्वच्छता संकट से निपटने के लिए सामूहिक कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इस वर्ष की थीम ‘Valuing toilets’ है।

Q6. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय सेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को किस पुरस्कार से सम्मानित किया है?

उत्तर: वीर चक्र 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय सेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को हाल ही में वर्धमान ने बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराने के लिए “वीर चक्र” पुरस्कार से सम्मानित किया है. जबकि पुलवामा में पांच आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है.

Q7. श्री अमित शाह ने किस राज्य में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी म्यूजियम की आधारशिला रखी है?

उत्तर: मणिपुर
केंद्रीय गृह मामले और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में मणिपुर राज्य में इम्फाल ईस्ट के सिटी कन्वेंशन सेंटर में तामेंगलोंग जिले के लुआंगकाओ गांव में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी म्यूजियम की आधारशिला रखी है. यह लुआंगकाओ गांव स्वतंत्रता सेनानी रानी गैदिनलिउ का जन्मस्थान है. साथ ही इस म्यूजियम का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा की गयी है.

Q8. राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने किस संस्थान को सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया है?

उत्तर: मानव रचना शैक्षणिक संस्थान
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने हाल ही में पिछले 25 वर्षों में देश की खेल प्रतिभाओं की पहचान और पोषण में मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से संस्थान को सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया है. यह भारत का एकमात्र ऐसा विश्वविद्यालय है जिसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

Q9. निम्न में से किस राज्य सरकार ने तीन राजधानी के लिए मार्ग प्रशस्त करने वाले कानून को निरस्त करने की घोषणा की है?

उत्तर: आंध्र प्रदेश सरकार 
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने हाल ही में तीन राजधानी के लिए मार्ग प्रशस्त करने वाले कानून को निरस्त करने की घोषणा की है. और अब राज्य की केवल एक ही राजधानी होगी और वो अमरावती होगी. अमरावती एक विधायी राजधानी, विशाखापत्तनम एक कार्यकारी और कुरनूल न्यायिक राजधानी होने का प्रावधान था.

Q10. निम्न में से किस बॉलीवुड एक्टर को महाराष्ट्र का कोविड-वैक्सीन एंबेसडर बनाया गया है?

उत्तर: सलमान खान 
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को महाराष्ट्र का कोविड-वैक्सीन एंबेसडर बनाया गया है. महाराष्ट्र के जन स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के अनुसार, मुस्लिम बहुल समुदायों में एंटी-कोरोनावायरस वैक्सीन प्राप्त करने में हिचकिचाहट है, और सरकार लोगों को टीका लगवाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मदद लेगी.

Q11. निम्न में से की बैडमिंटन खिलाडी को बैडमिंटन विश्व महासंघ ने लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2021 के लिए चुना है?

उत्तर: प्रकाश पादुकोण 
भारत के बैडमिंटन खिलाडी प्रकाश पादुकोण को बैडमिंटन विश्व महासंघ ने लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2021 के लिए चुना है. विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पादुकोण को 2018 में बीएआई का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया था.

Q12. सीबीएसई बोर्ड और किस मंत्रालय ने संयुक्त रूप से प्रायोगिक शिक्षा पर ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है?

उत्तर: जनजातीय मामलों के मंत्रालय
सीबीएसई बोर्ड और जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने हाल ही में संयुक्त रूप से प्रायोगिक शिक्षा पर ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है. इस कार्यक्रम के लिए कुल 650 शिक्षकों ने आवेदन किया है। 650 शिक्षकों में से 350 का चयन डिजिटल साक्षरता के मानदंड, नई शिक्षा सीखने की उनकी प्रेरणा के आधार पर किया गया है.

Q13. भारत के किस शहर में स्थित नेशनल सेंटर फॉर रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स के खगोलविदों ने हाल ही में “मेन-सीक्वेंस रेडियो पल्स एमिटर” की खोज की है?

उत्तर: पुणे
भारत के पुणे में स्थित नेशनल सेंटर फॉर रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स के खगोलविदों ने हाल ही में “मेन-सीक्वेंस रेडियो पल्स एमिटर” की खोज की है. जिसे आठ सितारा या MRP कहा जाता है. इस MRP की खोज जाइंट मीटर-वेव रेडियो टेलीस्कोप (GMRT) की मदद से की गयी है.

 

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

✳️➡️दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो ने UNESCO-ABU Peace Media Awards 2021 में जीत हासिल की. 

 ✳️➡️23-24 नवंबर को कोलकाता में समुद्री सुरक्षा सहयोग पर पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है . 

✳️➡️केंद्रीय मंत्री जितेंद्र ने CSIR जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत बच्चों के लिए वर्चुअल साइंस लैब का शुभारंभ किया. 

 ✳️➡️केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसरो के पांच दिवसीय प्रौद्योगिकी कॉन्क्लेव-21 का उद्घाटन किया . 

✳️➡️गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में ‘रानी गैदिन्ल्यू ट्राइबल फ्रीडम फाइटर्स म्यूजियम’ की आधारशिला रखी . 

✳️➡️आंध्र प्रदेश विधानसभा ने राज्य के लिए तीन राजधानियां बनाने  वाले अधिनियम को निरस्त किया. 

 आर्थिक करेंट अफेयर्स 

✳️➡️केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने श्रम ब्यूरो, चंडीगढ़ द्वारा किए जा रहे घरेलू कामगारों पर पहले अखिल भारतीय सर्वेक्षण को झंडी दिखाकर शुरू किया . 

✳️➡️केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने घटिया प्रेशर कुकर बेचने पर ई-कॉमर्स संस्थाओं को नोटिस जारी किया. 

✳️➡️ RBI ने यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा पीएमसी बैंक के अधिग्रहण के लिए योजना का मसौदा जारी किया . 

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

✳️➡️सूडान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक तख्तापलट के एक महीने बाद पुनः पद पर बहाल किया गया. 

 खेल-कूद करेंट अफेयर्स 

✳️➡️कोलकाता के ईडन गार्डन्स में तीसरे टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 73 रन से हराया . 

✳️➡️क्रिकेट: तमिलनाडु ने फाइनल में कर्नाटक को हराकर सैयद मुश्ताक अली का खिताब जीता 

✳️➡️मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन ने दोहा में फॉर्मूला वन कतर ग्रां प्री जीती. 

✳️➡️ टेनिस: जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने इटली के ट्यूरिन में एटीपी फाइनल जीता

 

Post a Comment

0 Comments