Daily current affairs of 29 April 2022 By Koushal singh
1. किस संस्थान ने “Innovative Agriculture” पर राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का आयोजन किया?
उत्तर – नीति आयोग
नीति आयोग ने आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के एक भाग के रूप में विज्ञान भवन, नई दिल्ली में “Innovative Agriculture” पर एक राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का आयोजन किया। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा, ‘प्राकृतिक खेती समय की जरूरत है और किसानों को प्राकृतिक खेती से उच्च आय सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक तरीकों की पहचान करना महत्वपूर्ण है।’
2. भारत ने किस देश के साथ अक्षय ऊर्जा के हस्तांतरण के लिए ‘ट्रांसमिशन इंटरकनेक्शन’ (Transmission Interconnection) स्थापित करने की घोषणा की है?
उत्तर – मालदीव
मालदीव के ऊर्जा परिवर्तन कार्यक्रम को सुविधाजनक बनाने के लिए भारत और मालदीव दोनों देशों के बीच अक्षय ऊर्जा के हस्तांतरण के लिए एक ट्रांसमिशन इंटरकनेक्शन स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। ऊर्जा तथा नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और उनके मालदीव समकक्ष के बीच बैठक के दौरान, नेताओं ने दो समझौता ज्ञापनों का प्रस्ताव रखा।
3. किस भारतीय राज्य ने हाल ही में सात रोपवे परियोजनाओं के विकास के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर – हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, सिरमौर और बिलासपुर जिलों में सात रोपवे परियोजनाओं के विकास के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। हिमाचल प्रदेश में अभिनव परिवहन समाधान के रूप में रोपवे के विकास के लिए रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (RTDC) एचपी लिमिटेड और नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
4. ‘फार्मा एंड मेडिकल डिवाइसेज सेक्टर 2022 पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ का आयोजन स्थल कौन सा है?
उत्तर – नई दिल्ली
केंद्रीय रसायन व उर्वरक तथा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने फार्मा और चिकित्सा उपकरण क्षेत्र 2022 पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।
5. वित्त वर्ष 22 में भारत से तैयार स्टील का कुल निर्यात कितना है?
उत्तर – 13.5 मिलियन टन
इस्पात मंत्रालय ने हाल ही में घोषणा की थी कि देश ने 13.5 मिलियन टन तैयार स्टील का निर्यात किया है जिसकी कीमत ₹1 ट्रिलियन है और आयातित स्टील लगभग ₹46000 करोड़ का है। भारत ने लगभग 106 मिलियन टन स्टील की उच्च खपत और 120 मिलियन टन उत्पादन दर्ज किया। भारत सरकार ने देश में स्पेशलिटी स्टील के उत्पादन के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड स्कीम (PLI) शुरू की।
6. ‘बैटरी पासपोर्ट’ (Battery Passport) की घोषणा किस देश के मंत्री द्वारा किया गया है?
उत्तर - जर्मनी
जर्मनी के अर्थव्यवस्था मंत्री रॉबर्ट हैबेक ने घोषणा की है कि देश के मोटर वाहन उद्योग में कंपनियों के एक समूह द्वारा एक ‘पासपोर्ट’ विकसित करने की योजना है जो यूरोपीय बैटरी के पर्यावरणीय प्रभाव का पता लगाएगी।
11 भागीदारों वाले संघ ने यूरोपीय बैटरी पर डेटा एकत्र करने और प्रकट करने के लिए मानकों का एक सामान्य सेट विकसित करने के लिए 8.2 मिलियन यूरो का वित्त पोषण प्राप्त किया।
यह यूरोपीय संघ (ईयू) के नियमों के तहत अनिवार्य हो सकता है।
Umicore, BMW और BASF कुछ ऐसी कंपनियां हैं जो इस ‘बैटरी पासपोर्ट’ प्रयास में शामिल हैं।
7. 'विश्व स्टेशनरी दिवस 2022' और कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए वैश्विक दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर - 27 April
प्रत्येक वर्ष अप्रैल के अंतिम बुधवार को 'विश्व स्टेशनरी दिवस' के रूप मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिन 27 अप्रैल को था। यह कंप्यूटर का उपयोग करने के बजाय क़ाग़ज का उपयोग करने तथा दुनिया में स्टेशनरी के महत्व को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन स्टेशनरी के उपयोग को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए समर्थकों द्वारा दुनिया भर में मनाया जाता है।
8. भारत सरकार ने किस सोशल app कि के सहयोग से ज़ारी किया 'वीमेन चेंज-मेकर्स' वीडियो सिरीज़ लॉन्च किया है?
उत्तर - Netflix
नेटफ्लिक्स इंडिया ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से 'आज़ादी की अमृत कहानियां (Azadi Ki Amrit Kahaniyan)' नामक पहल के तहत लघु वीडियो की श्रृंखला/सिरीज़ ज़ारी की है। इस सिरीज़ में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया है। व्यापक साझेदारी के हिस्से के रूप में, वैश्विक ओटीटी प्लेटफॉर्म भारतीय फिल्म निर्माताओं के कौशल विकास के लिए कार्यशालाएं (workshops) और मास्टरक्लास (masterclasses) भी आयोजित करेगा।
9. हाल ही में किस खाड़ी देश में BHIM UPI से लेनदेन प्रारम्भ हुआ है?
उत्तर - UAE ( संयुक्त अरब अमीरात)
एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NPCI International Payments Ltd - NIPL), भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payment Corporation of India) की अंतर्राष्ट्रीय शाखा ने घोषणा की है कि BHIM UPI अब संयुक्त अरब अमीरात में NEOPAY टर्मिनलों पर उपलब्ध है। यह पहल यूएई की यात्रा करने वाले लाखों भारतीयों को BHIM UPI का उपयोग करके सुरक्षित और आसानी से भुगतान करने के लिए सशक्त बनाएगी। मशरेक बैंक की भुगतान सहायक कंपनी NIPL और NEOPAY ने पिछले साल UAE में एक्सेप्टेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए साझेदारी की थी।
संयुक्त अरब अमीरात में BHIM UPI की स्वीकृति के साथ, भारतीय पर्यटक अब NEOPAY सक्षम दुकानों और मर्चेंट स्टोर में BHIM UPI के माध्यम से सहज भुगतान कर सकते हैं।
10. कौन सा देश 21वें वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ़ एकाउंटेंट्स 2022 की मेजबानी करेगा?
उत्तर - भारत
भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (According to the Institute of Chartered Accountants of India - ICAI) के अध्यक्ष देबाशीष मित्रा के अनुसार, भारत अपने अस्तित्व के 118 वर्षों में पहली बार 21वें विश्व लेखाकार कांग्रेस (World Congress of Accountants - WCOA), एकाउंटेंट्स के कुंभ की मेज़बानी करने के लिए तैयार है। कार्यक्रम में 130 देशों के लगभग 6000 शीर्ष एकाउंटेंट्स इस कांग्रेस में भाग लेंगे। यह आयोजन 18 से 21 नवंबर तक चलेगा जिसमें भारत, फ्रांस को पीछे छोड़ देगा।


0 Comments