Daily current affairs of 17 April 2022 By Koushal singh
1. हाल ही में खबरों में रहा ‘मोस्कवा’ किस देश का प्रसिद्ध युद्धपोत है?
उत्तर – रूस
रूस की सैन्य शक्ति का प्रतीक 510 क्रू मिसाइल क्रूजर ‘मोस्कवा’ को यूक्रेन की मिसाइलों ने नष्ट कर दिया है। रूसी सैन्य सूत्रों के अनुसार, यूक्रेन पर नौसैनिक हमले का नेतृत्व कर रहा यह युद्धपोत एक विस्फोट से क्षतिग्रस्त हो गया और आग लगने के बाद डूब गया। 12,490 टन वजनी यह पोत द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से डूबने वाला सबसे बड़ा रूसी युद्धपोत है।
2. ‘हिमाचल दिवस’ कब मनाया जाता है?
उत्तर – 15 अप्रैल
हिमाचल दिवस हर साल 15 अप्रैल को मनाया जाता है। 1948 में इसी दिन 28 छोटी रियासतों के एकीकरण के बाद हिमाचल प्रदेश को भारत के एक प्रांत के रूप में बनाया गया था। इस दिन राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिलाओं के लिए HRTC बसों में 50% छूट, 125 यूनिट तक के सभी बिजली उपभोक्ताओं को जीरो बिल, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले सभी परिवारों के लिए पानी का शून्य बिल आदि सहित कई नई योजनाओं की घोषणा की।
3. ‘LPA’ का अर्थ क्या है जिसके आधार पर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) मानसून की भविष्यवाणी करता है?
उत्तर – लंबी अवधि का औसत (Long period average)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस साल के लिए अपने पहले लॉन्ग रेंज फोरकास्ट (LRF) में कहा कि देश में लगातार चौथे साल मॉनसून सामान्य रहने की संभावना है। 2019, 2020 और 2021 में भी जून-सितंबर दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम में बारिश सामान्य श्रेणी में थी।
4. हाल ही में खबरों में रहा ‘नेप्च्यून मिसाइल सिस्टम’ किस देश से जुड़ा है?
उत्तर – यूक्रेन
रूस का ‘मोस्कवा’ जहाज पर मिसाइल हमले के बाद ओडेसा के तट पर डूब गया। रूस ने दावा किया कि जहाज पर गोला बारूद की आग ने जहाज पर विस्फोट किया, जबकि यूक्रेन ने कहा कि यह नेप्च्यून एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों का उपयोग करके की गई एक स्ट्राइक थी। नेप्च्यून मिसाइल प्रणाली को 2021 में यूक्रेनी बलों में शामिल किया गया था। नेप्च्यून एक तटीय जहाज-रोधी क्रूज मिसाइल है जो 300 किमी की रेंज में नौसेना के जहाजों को नष्ट करने में सक्षम है।
5. उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (Production linked incentive – PLI) योजना के तहत, केंद्र कितने वर्षों के लिए विनिर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है?
उत्तर – 5 साल
सरकार ने हाल ही में कपड़ा उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (Production linked incentive – PLI) योजना के लिए सात विदेशी कंपनियों सहित 61 कंपनियों को वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। इन कंपनियों ने 19,077 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है और 5 वर्षों की अवधि में अनुमानित कारोबार 1,84,917 करोड़ रुपये है। PLI योजना के तहत, केंद्र इन उत्पादों के निर्माण के लिए पांच साल के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
6.निम्न में से किसने हाल ही में देश के छात्रों को एक साथ दो डिग्री करने की अनुमति दे दी है?
उत्तर: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
(व्याख्या):- विद्यालय अनुदान आयोग ने हाल ही में देश के छात्रों को एक साथ दो डिग्री करने की अनुमति दे दी है. अब दोनों डिग्री या तो अलग-अलग विश्वविद्यालयों से या एक ही विश्वविद्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं. देश के छात्रों को दो मास्टर कार्यक्रम, एक डिप्लोमा और एक यूजी कार्यक्रम, या दो स्नातक कार्यक्रम चुनने की अनुमति होगी.
7.निम्न में से किस राज्य के दीमा हसाओ जिले में मेगालिथिक स्टोन जार की खोज की गयी है?
उत्तर: असम
(व्याख्या):- असम राज्य के दीमा हसाओ जिले में दीमा हसाओ जिले में मेगालिथिक स्टोन जार की खोज की गयी है. इस जार को पहली बार वर्ष 1929 में जॉन हेनरी हटन और जेम्स फिलिप मिल्स, ब्रिटिश सिविल सेवकों द्वारा देखा गया था. जबकि वर्ष 2016 और 2020 में ऐसी और साइटों की खोज की गई है.
8. निम्न में से किस बैंक ने भारत एसएमई एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी में अपने पूरे 4% स्वामित्व को बेचने की घोषणा की है?
उत्तर: बैंक ऑफ महाराष्ट्र
(व्याख्या):- बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने हाल ही में लगभग 4 करोड़ रुपये में भारत एसएमई एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी में अपने पूरे 4% स्वामित्व को बेचने की घोषणा की है. बैंक की 4% हिस्सेदारी, जो 40,00,000 इक्विटी शेयरों में तब्दील हो जाती है, को 9.80 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 3.92 करोड़ रुपये नकद में बेचा जाएगा.
9.हाल ही में किस राज्य के जमशेदपुर में पहला खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट आयोजित किया गया है?
उत्तर: झारखंड
(व्याख्या):- झारखंड के जमशेदपुर में टाटा तीरंदाजी अकादमी में पहला खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट आयोजित किया गया है. हाल ही में साईं ने 6 चरणों में खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए 75 लाख रुपये की मंजूरी दी है.
10.निम्न में से किस संस्थान के विशेषज्ञों के नेतृत्व में कावेरी नदी में मछली में माइक्रोप्लास्टिक मिला है?
उत्तर: आईआईएससी
(व्याख्या):- भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु के विशेषज्ञों के नेतृत्व में हाल ही में किये गए अध्ययन में कावेरी नदी में मछली में माइक्रोप्लास्टिक मिला है. यह अन्य संदूषक विकास असामान्यताएं और कंकाल विकृति पैदा कर सकते हैं.
11.इनमे से किस क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह को ICC क्रिकेट समिति के सदस्य बोर्ड प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर: बीसीसीआई
(व्याख्या):- बीसीसीआई क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह को ICC क्रिकेट समिति के सदस्य बोर्ड प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है. जबकि श्री लंका के महेला जयवर्धने को पूर्व खिलाड़ी प्रतिनिधि के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है.
12.निम्न में से किसे को EY एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: फाल्गुनी नायर
(व्याख्या):- ऑनलाइन बिक्री करने वाली कंपनी नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर को हाल ही में ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर इंडिया अवार्ड्स के 23वें संस्करण में ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2021 से सम्मानित किया गया है. जबकि लाइफटाइम अचीवमेंट लार्सन एंड टुब्रो के ग्रुप चेयरमैन ए एम नाइक को दिया गया है.
13.निम्न मे से किस मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने 80वें स्कोच शिखर सम्मेलन 2022 में स्वर्ण और रजत पुरस्कार जीते है?
उत्तर: इस्पात मंत्रालय
(व्याख्या):- इस्पात मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने 80वें स्कोच शिखर सम्मेलन 2022 में स्वर्ण और रजत पुरस्कार जीते है. स्कोच शिखर सम्मेलन का विषय 'स्टेट ऑफ़ BFSI & PSUs था.
14.जर्मनी को हराकर किस देश की महिला हॉकी टीम ने FIH जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2022 जीता है?
उत्तर: नीदरलैंड महिला हॉकी
(व्याख्या):- नीदरलैंड महिला हॉकी टीम ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में जर्मनी को हराकर FIH जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2022 जीता है. नीदरलैंड सबसे सफल टीम है। तीसरे स्थान के मैच में इंग्लैंड ने शूटआउट में भारत को 3-0 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया है.


0 Comments