Daily current affairs of 16 April 2022 By Koushal singh
उत्तर – नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता के बाद से देश के सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री संग्रहालय में कुल 43 दीर्घाएँ हैं। यह ‘संग्रहालय’ प्रधानमंत्रियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालता है।
2. कौन सा केंद्रीय मंत्रालय राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (Rashtriya Gram Swaraj Abhiyan – RGSA) लागू करता है?
उत्तर – पंचायती राज मंत्रालय
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायती राज मंत्रालय के तहत ‘राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (Rashtriya Gram Swaraj Abhiyan – RGSA), ‘Transformation of Aspirational Districts’ कार्यक्रम लांच किया। 2018 में स्वीकृत, इसका उद्देश्य चयनित जिलों का कायाकल्प करना और 2.78 लाख ग्रामीण स्थानीय निकायों को सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करना है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के लिए 5,911 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को मंजूरी दी। इसने केंद्र प्रायोजित योजना को 1 अप्रैल, 2022 से 31 मार्च, 2026 तक जारी रखने को मंजूरी दी गई है।
3. ‘कुष्ठ रोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार, 2021’ से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर – डॉ. भूषण कुमार
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने चंडीगढ़ के डॉ. भूषण कुमार और गुजरात के सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट को कुष्ठ रोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार, 2021 प्रदान किया। वार्षिक पुरस्कार गांधी मेमोरियल लेप्रोसी फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया गया था। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम (National Leprosy Eradication Programme – NLEP) भारत में कुष्ठ रोग का पूर्ण उन्मूलन सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है।
4. किस भारतीय राज्य ने 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर की जयंती को ‘समानता दिवस’ (Equality Day) के रूप में मनाने की घोषणा की?
उत्तर – तमिलनाडु
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने विधानसभा में घोषणा की कि 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर की जयंती इस साल से ‘समानता दिवस’ के रूप में मनाई जाएगी।
5. विश्व बैंक के अप्रैल अपडेट के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का GDP पूर्वानुमान कितना है?
उत्तर – 8.0%
विश्व बैंक ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद के पूर्वानुमान को 8.7% से घटाकर 8% कर दिया है, आपूर्ति की बाधाओं और यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कारण बढ़ते मुद्रास्फीति जोखिमों का हवाला देते हुए यह पूर्वानुमान लगाया गया है। विश्व बैंक ने अफगानिस्तान को छोड़कर दक्षिण एशिया के लिए अपने विकास अनुमान को घटाकर 6.6% कर दिया है। एशियाई विकास बैंक आउटलुक 2022 ने पहले कहा था कि 2022-23 के लिए भारत की विकास दर 7.5% रहने का अनुमान है।
6. हाल ही में विश्व चगास दिवस (World Chagas Day)कब मनाया गया?
उत्तर - 14 अप्रैल
- विश्व चगास दिवस (World Chagas Day) प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन इस जानलेवा बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है जो पाचन और हृदय संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती है।
- इस बीमारी को अमेरिकन ट्रिपैनोसोमियासिस (American trypanosomiasis), साइलेंस्ड डिजीज (silenced disease) या साइलेंट डिजीज (silent disease) के नाम से भी जाना जाता है।
- यह रोग ट्रिपैनोसोमा क्रिजू (Trypanosoma crizu) नामक परजीवी के कारण होता है।
7. पीएम मोदी ने किस शहर में प्रधानमंत्री संग्रहालय (Pradhan Mantri Sangrahalaya) का उद्घाटन किया?
उत्तर - न्यू दिल्ली
14 अप्रैल, 2022 को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री संग्रहालय (Pradhan Mantri Sangrahalaya) का उद्घाटन किया गया। प्रधानमंत्री संग्रहालय में भारत के प्रधानमंत्रियों के योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री संग्रहालय (Pradhan Mantri Sangrahalaya)
तीन मूर्ति भवन में नेहरू मेमोरियल संग्रहालय पुस्तकालय के बगल में 10,000 वर्ग मीटर भूमि पर यह संग्रहालय बनाया गया है। इस संग्रहालय देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों से संबंधित प्रदर्शनी होगी। इस संग्रहालय में 43 दीर्घाएं होंगी।
इस संग्रहालय की सामग्री को वर्चुअल रियलिटी, होलोग्राम, ऑगमेंटेड रियलिटी, इंटरैक्टिव कियोस्क, मल्टीमीडिया, स्मार्टफोन एप्लिकेशन, कम्प्यूटरीकृत काइनेटिक मूर्तियां, इंटरैक्टिव स्क्रीन आदि का उपयोग करके प्रदर्शित किया जा रहा है। इन उन्नत तकनीकों का उपयोग प्रदर्शनी सामग्री को आकर्षक और इंटरैक्टिव बनने में सक्षम बना रहा है।
8. 'स्वनिधि से समृद्धि' योजना किस मंत्रालय के द्वारा शुरू की गई है?
उत्तर - MoHUA
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और कई केंद्रीय मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (Ministry of Housing and Urban Affairs - MoHUA) के सचिव, श्री मनोज जोशी ने 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 126 शहरों में 'स्वनिधि से समृद्धि (SVANidhi se Samriddhi)' कार्यक्रम का शुभारंभकिया।
MoHUA द्वारा 1 जून, 2020 को प्रधान मंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्म निर्भर निधि (PM SVANidhi) को लागू किया गया था। यह पूरी तरह केंद्रीय क्षेत्र की एक योजना है। इस योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को कम लागत वाली कार्यशील पूंजी ऋण (low-cost working capital loan) प्रदान की जाती है।
9. रोंगाली बोहाग बिहू महोत्सव किस राज्य का नववर्ष है?
उत्तर - असम
असमिया नव वर्ष 2022 (Assamese New Year 2022)
बोहाग बिहू या रोंगाली बिहू, असम के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। यह प्रत्येक बर्ष अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पड़ता है, जो फसल की कटाई की शुरुआत का प्रतीक है। इस वर्ष बोहाग बिहू 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। असमिया में रोंगाली का अर्थ आनंद है और त्योहार वास्तव में परिवार और समुदाय के साथ आनंद बांटने और आनंद लेने का समय है।
बिहू साल में तीन बार मनाया जाता है; रोंगाली या बोहाग बिहू के अलावा - कटि बिहू या कोंगाली बिहू और माघ बिहू या भोगली बिहू। इन्हें फ़सलो की कटाई के विभिन्न चरणों को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।
10. ऑरलियन्स मास्टर्स 2022 मे किस भारतीय शटलर ने रजत पदक जीता?
उत्तर - मिथुन मंजूनाथ
भारतीय शटलर मिथुन मंजूनाथ ने बैडमिंटन टूर्नामेंट ऑरलियन्स मास्टर्स 2022 में पुरुष एकल में रजत पदक जीता है। यह टूर्नामेंट फ्रांस के ऑरलियन्स में 29 मार्च से 3 अप्रैल 2022 तक आयोजित किया गया था।
अपने पहले बीडब्ल्यूएफ फाइनल में खेलते हुए, 79वें रैंक के भारतीय शटलर मिथुन मंजूनाथ को दुनिया के 32वें नंबर के 'फ्रेंचमैन टोमा जूनियर पोपोव' से 11-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच पैलेस डेस स्पोर्ट्स एरिना (Palais des Sports Arena) में खेला गया था।
अश्विनी भट और शिखा गौतम की महिला युगल जोड़ी ने टूर्नामेंट में महिला युगल में कांस्य पदक जीता है।



0 Comments