"content"=' width=device-width, initial-scale=1, minimum-scale=1, maximum-scale=1' name='viewport'/> Daily Current Affairs Of 15 March 2022 By Koushal Singh "

Recents in Beach

Daily Current Affairs Of 15 March 2022 By Koushal Singh

 Daily Current Affairs Of 15 March 2022 By Koushal Singh


1. कौन सा केंद्रीय मंत्रालय “Strengthening of Pharmaceutical Industry (SPI)” योजना लागू कर रहा है?

उत्तर – रसायन और उर्वरक मंत्रालय

फार्मास्यूटिकल्स विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय “Strengthening of Pharmaceutical Industry (SPI)” योजना लागू कर रहा है। विभाग ने 500 करोड़ रुपये के कुल वित्तीय परिव्यय के साथ “Strengthening of Pharmaceutical Industry (SPI)” योजना के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। वित्त वर्ष 21-22 से वित्त वर्ष 25-26 की अवधि के लिए इस योजना का उद्देश्य फार्मा क्षेत्र में मौजूदा बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है।

2. पंड्रेथन मंदिर (Pandrethan temple), जो हाल ही में खबरों में रहा, भारत के किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?

उत्तर – जम्मू और कश्मीर

पंड्रेथन मंदिर बादामीबाग, श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) में स्थित एक 8वीं शताब्दी का विरासत स्थल है। भारतीय सेना के चिनार कोर ने हाल ही में इस स्थल का कायाकल्प किया है। इस संबंध में, यूनिट को संस्कृति मंत्रालय के राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण द्वारा मान्यता दी गई है।

3. विद्युत मंत्रालय के तहत गठित बिजली और संबंधित क्षेत्रों के लिए ‘नीति वकालत शाखा’ (policy advocacy arm) का नाम क्या है?

उत्तर – Power Foundation

NTPC, Powergrid, REC, PFC, NHPC, THDC, NEEPCO और SJVN सहित केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (CPSEs) ने एक सोसाइटी के रूप में ‘पावर फाउंडेशन’ को पंजीकृत किया। यह बिजली और संबंधित क्षेत्रों के लिए प्राथमिक नीति वकालत शाखा के रूप में कार्य करती है। इसका उद्देश्य राज्यों और उद्योगों को अनुसंधान में सहायता करना और भारत के ऊर्जा परिवर्तन के लिए समाधान विकसित करना है। बिजली और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह इस सोसाइटी के अध्यक्ष हैं।

4. राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (National Financial Reporting Authority – NFRA) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर अजय भूषण पांडेय

सरकार ने पूर्व वित्त सचिव अजय भूषण पांडे को राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (National Financial Reporting Authority – NFRA) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उन्हें तीन साल की अवधि के लिए नियुक्त किया है। वह पिछले साल फरवरी में राजस्व सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

5. मार्च 2022 तक, बाजार पूंजीकरण (market capitalisation) के मामले में वैश्विक सूची में भारत का स्थान कौन सा है?

उत्तर – पाँचवाँ

भारत का इक्विटी बाजार पहली बार बाजार पूंजीकरण (market capitalisation) के मामले में दुनिया की शीर्ष पांच सूची में शामिल हुआ है। देश का कुल मार्केट कैप 3.21 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है। पहले चार स्थानों पर अमेरिका (47.32 ट्रिलियन डॉलर), चीन (11.52 ट्रिलियन डॉलर), जापान (6 ट्रिलियन डॉलर) और हांगकांग का कब्जा है। भारत के बाद यूके, सऊदी अरब, कनाडा, फ्रांस और जर्मनी का स्थान है।

6- ‘डिजीटल भूमि दस्तावेजों’ की डोरस्टेप डिलीवरी की सुविधा देने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है

उत्तर . बिहार

‘डिजीटल भूमि दस्तावेजों’ की डोरस्टेप डिलीवरी की सुविधा के तहत डाक विभाग द्वारा डिजिटल राजस्व/भूमि अभिलेखों के वितरण के लिये स्पीड पोस्ट की सुविधा प्रदान की जाएगी जिससे की बिहार राज्य के गाँवों, कस्बों और शहरों का राजस्व मानचित्र अब ऑनलाइन मँगवाया जा सकेगा

बिहार –(Bihar)

बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है, और क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार का भारत में 13वां स्थान है, और 2 जून 2014 से पहले क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार का भारत में 12वां स्थान था.

बिहार की स्थापना – 22 मार्च 1912

बिहार की राजधानी – पटना

बिहार के मुख्यमंत्री – नीतीश कुमार (जनता दल पार्टी ) (पहले मुख्यमंत्री – कृष्णा सिन्हा)

बिहार के गवर्नर – फागु चौहान (पहले राज्यपाल – जयरामदास दौलतराम)

बिहार के मुख्यन्यायाधीश – संजय करोल

बिहार की लोक सभा सीट – 40, राज्यसभा सीट – 16, विधानसभा सीट – 243



7- ‘ICC महिला विश्व कप’ के सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी कौन बनी है ?

उत्तर . मिताली राज

मिताली वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 24 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई है, इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला कप्तान बेलिंडा क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ा है. बेलिंडा ने बतौर कप्तान वर्ल्ड कप में 23 वनडे खेले थे


 

8- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय भवन’ का उद्घाटन कहाँ किया गया है ?

उत्तर . गांधीनगर (गुजरात)

यह विश्वविद्यालय निजी क्षेत्र के साथ तालमेल विकसित करेगा और पुलिस एवं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगा

‘राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय ‘राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की स्थापना की स्थापना पुलिस, आपराधिक न्याय और सुधरात्मक प्रशासन के विभिन्न अंगों में उच्च गुणवत्ता वाली प्रशिक्षित जनशक्ति की जरूरत पूरा करने के लिए वर्ष 2010 में की गई थी


 

9- वी-डेम द्वारा जारी ‘डेमोक्रेसी रिपोर्ट 2022: ऑटोक्रेटाइजेशन चेंजिंग नेचर’ में भारत किस स्थान पर रहा है ?

उत्तर . 93वें

वी-डेम संस्थान की ‘डेमोक्रेसी रिपोर्ट 2022: ऑटोक्रेटाइजेशन चेंजिंग नेचर रिपोर्ट के अनुसार भारत को दुनिया के शीर्ष दस निरंकुश देशों में स्थान दिया गया है और 179 देशों में लिबरल डेमोक्रेसी सूचकांक (LDI) में 93वें स्थान पर रहा है

लिबरल डेमोक्रेटिक सूचकांक (LDI) में सभी देशों को उनके स्कोर के आधार पर चार शासन प्रकारों में वर्गीकृत किया जाता है- लिबरल डेमोक्रेसी, इलेक्टोरल डेमोक्रेसी, इलेक्टोरल ऑटोक्रेसी और क्लोज्ड ऑटोक्रेसी

शीर्ष तीन देश-

स्वीडन

डेनमार्क

नॉर्वे

रिपोर्ट जरिकर्ता- गोथेनबर्ग विश्वविद्यालय (वी-डेम)/ मुख्यालय- स्वीडन


 

10- IPL टीम ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore)’ के नए कप्तान कौन बने है ?

उत्तर . फाफ डु प्लेसिस

फाफ डुप्लेसिस विराट कोहली के स्थान पर ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore)’ के नए कप्तान बने है, ‘इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)’ के 15वें संस्करण का आयोजन 26 मार्च 2022 से शुरू किया जाएगा

IPL- Indian Premier League

इंडियन प्रीमियर लीग

IPL का पहला संस्करण 2008 में खेला गया था

इसमे विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स थी और उपविजेता टीम चेन्नई सुपरकिंग्स थी

2021 में IPL का ‘14वां संस्करण’ भारत और UAE देश में खेला गया है

IPL 2021 में विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स रही है

IPL 2021 में ऋतुराज गायकवाड़ को ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन) से सम्मानित किया गया है.

IPL 2021 में हर्षल पटेल को पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट) से सम्मानित किया गया है. 

11- ‘भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है ?
उत्तर . देबाशीष पांडा
देबाशीष पांडा, सुभाष चंद्र खुंटिया का स्थान लेंगे
IRDA- Insurance Regulatory and Development Authority स्थापना-1999 / मुख्यालय- हैदराबाद (तेलंगाना)

12- भारत का पहला ‘ड्रोन स्कूल (Drone School)’ कहाँ खोला गया है ?
उत्तर . ग्वालियर (मध्यप्रदेश)
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पहले ड्रोन स्कूल का उद्घाटन किया है
यह ड्रोन स्कूल मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में खोले जाने वाले पांच ड्रोन स्कूलों में से एक है अन्य चार शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर और सतना हैं
ग्वालियर का यह ड्रोन स्कूल न केवल मध्यप्रदेश के युवाओं को तकनीक से जोड़कर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगा.

13- ‘हंगरी’ की पहली महिला राष्ट्रपति (President) कौन बनी है ?
उत्तर . कैटलिन नोवाक
कैटलिन नोवाक, जेनोस एडर का स्थान लेंगी
हंगरी (Hungary)
हंगरी यूरोप महाद्वीप में स्थित है.
राजधानी – बुडापेस्ट
Currency – फोरिन्ट (Forint)
राष्ट्रपति – जनोस आडेर

14- किस राज्य सरकार ने चाय श्रमिकों के लिए ‘मुख्यमंत्री चा श्रमि कल्याण प्रकल्प (Chief Minister’s Labor Welfare Project)’ योजना शुरू की है ?
उत्तर . त्रिपुरा
‘मुख्यमंत्री चा श्रमि कल्याण प्रकल्प’ योजना के तहत त्रिपुरा राज्य सरकार द्वारा 7000 चाय बागान श्रमिकों को 85 करोड़ रुपये आवंटित किये जाएगे
इस योजना को शुरू करने के पीछे त्रिपुरा राज्य सरकार का प्रमुख उद्देश्य चाय बागान श्रमिकों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना और उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है
वर्तमान समय में बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री है

15- ‘कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड’ की नई MD & CEO कौन बनी है ?
उत्तर . प्रभा नरसिम्हन
प्रभा नरसिम्हन, राम राघवन का स्थान लेंगी
कोलगेट-पामोलिव-स्थापना-1806 / मुख्यालय- न्यूयॉर्क (अमेरिका)


Post a Comment

0 Comments