"content"=' width=device-width, initial-scale=1, minimum-scale=1, maximum-scale=1' name='viewport'/> Daily Current Affairs Of 14 March 2022 By Koushal Singh "

Recents in Beach

Daily Current Affairs Of 14 March 2022 By Koushal Singh

 Daily Current Affairs Of 14 March 2022 By Koushal Singh




1-‘राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है ?
उत्तर . अजय भूषण पांडे
अजय भूषण पांडे, अशोक कुमार गुप्ता का स्थान लेंगे
NFRA- National Financial Reporting Authority- ‘राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण ऑडिटिंग पेशे के लिए एक स्वतंत्र नियामक के रूप में कार्य करता है स्थापना- 1 अक्टूबर, 2018

2- ‘ICC महिला ODI विश्व कप’ के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज कौन बनी है ?
उत्तर . झुलन गोस्वामी (भारत)
अपने करियर का पांचवां विश्व कप खेल रही भारतीय गेंदबाज ‘झूलन गोस्वामी’ न्यूजीलैंड के खिलाफ विकेटकीपर कैटी मार्टिन को आउट करके ICC महिला ODI वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई है
झूलन ने अब तक वर्ल्ड कप में 39 विकेट झटके है

3- भारत के सबसे बड़े ‘तैरते सौर ऊर्जा संयंत्र (Floating Solar Power Plant)’ परियोजना को कहाँ शुरू किया गया है ?
उत्तर . थूथुकुडी (तमिलनाडु)
तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने 150.4 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भारत के सबसे बड़े तैरते सौर ऊर्जा संयंत्र को थूथुकुडी (तमिलनाडु) में स्थापित किया है. इस तैरते सौर ऊर्जा संयंत्र में सालाना 42 मिलियन यूनिट बिजली पैदा करने की क्षमता है, सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू करने का उद्देश्य पर्यावरणीय रूप से स्थायी बिजली उत्पादन प्रदान करना और कार्बन फुटप्रिंट को कम करना है

4- स्कॉच ग्रुप द्वारा जारी ‘स्कॉच स्टेट ऑफ गवर्नेंस रैंकिंग 2021’ में कौन-सा राज्य शीर्ष स्थान पर रहा है ?
उत्तर . आंध्र प्रदेश
स्कॉच स्टेट ऑफ गवर्नेंस रिपोर्ट एक वार्षिक रिपोर्ट है जिसमें राज्यों को राज्य, जिला और नगरपालिका स्तर पर विभिन्न परियोजनाओं में उनके प्रदर्शन के अनुसार रैंकिंग दी गई है आंध्र प्रदेश ने लगातार दूसरे वर्ष नंबर 1 स्थान पर रहा है
टॉप-3 राज्य
आंध्र प्रदेश
पश्चिम बंगाल
ओडिशा
रिपोर्ट जरिकर्ता- स्कॉच ग्रुप

5- खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2022 (National Youth Parliament Festival 2022) के तीसरे संस्करण का आयोजन कहाँ किया गया है ?
उत्तर . नई दिल्ली
राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव का उद्देश्य 18 से 25 वर्ष से कम आयु के युवाओं की आवाज सुनना है, जो आने वाले वर्षों में सार्वजनिक सेवाओं सहित विभिन्न करियर में शामिल होंगे राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष तीन युवा विजेताओं को समापन समारोह के दौरान लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष बोलने का अवसर मिलेगा
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2022 में अध्यक्षता की है
राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2022 की थीम- (Be the voice of New India and find solutions and contribute to Policy

6- ‘ISSF शूटिंग विश्व कप 2022’ की पदक तालिका में कौन-सा देश शीर्ष स्थान पर रहा है ?
उत्तर . भारत
भारतीय निशानेबाजों ने मिस्र के काहिरा में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप 2022 में कुल सात पदक जीते, जिनमें चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल है
टॉप-3 देश
भारत- 7 (4G, 2S, 1B)
नॉर्वे- 6 (3G, 1S, 2B)
फ्रांस- 3 (3G)
आयोजन स्थल- काहिरा (मिस्र)

 
7- किस राज्य सरकार ने महिलाओं को नौकरियां प्रदान करने के लिए ‘महिला @ कार्य (Women@Work)’ कार्यक्रम को शुरू किया है ?
उत्तर . कर्नाटक
कर्नाटक राज्य की सरकार ने वर्ष 2026 तक महिलाओं को पांच लाख नौकरियां प्रदान करने के लिए ‘महिला @ कार्य (Women@Work)’ कार्यक्रम को किसने शुरू किया है
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला कार्यबल को आकर्षित करने के लिए कॉर्पोरेट कार्यक्रमों के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना है, इसे ‘कर्नाटक डिजिटल इकोनॉमी मिशन (KDEM)’ द्वारा कर्नाटक स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के सहयोग से विकसित किया गया है

 
8- संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘साहित्योत्सव (Literature Festival)’ का आयोजन कहाँ किया गया है ?
उत्तर . नई दिल्ली
संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नई दिल्ली में साहित्य अकादमी के साहित्य उत्सव साहित्योत्सव का उद्घाटन किया है
‘साहित्योत्सव (Literature Festival)’ को 10 से 15 मार्च तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा इस उत्सव में देशभर के प्रतिष्ठित विद्वान, साहित्यकार, लेखक और प्रकाशक भाग लेंगे


9- भारतीय रेलवे के पहले ‘गति शक्ति कार्गो टर्मिनल’ को कहाँ शुरू किया गया है ?
उत्तर . थापरनगर (झारखंड)
‘गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ‘गति शक्ति’ और रेल मंत्रालय की नीति के अनुरूप मैथन पावर लिमिटेड द्वारा भारतीय रेल के आसनसोल डिवीजन थापरनगर में सफलतापूर्वक शुरू किया गया है
Indian Railways (भारतीय रेलवे )
Indian Railway
स्थापना – 16 अप्रैल 1853
मुख्यालय – नई दिल्ली
रेलवे मंत्री – अश्वनी वैष्णव
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और CEO – वी.के त्रिपाठी
RPFS महानिदेशक – संजय चंद्र
स्वतंत्र भारत के पहले रेल मंत्री – जॉन मथाई
 
10- On Board: My Years in BCCI नामक पुस्तक के लेखक कौन है ?
उत्तर . रत्नाकर शेट्टी


                        Thankyou. 

Post a Comment

1 Comments