Daily Current Affairs Of 10 March 2022 By Koushal Singh
1. ‘झरोखा’, जो हाल ही में ख़बरों में रहा, किस क्षेत्र से संबंधित उत्सव है?
उत्तर – कला और संस्कृति
संस्कृति मंत्रालय और कपड़ा मंत्रालय संयुक्त रूप से “भारतीय हस्तशिल्प/हथकरघा, कला और संस्कृति के झरोखा-संग्रह” का आयोजन कर रहे हैं। झरोखा पारंपरिक भारतीय हस्तशिल्प, हथकरघा और कला और संस्कृति का उत्सव है। यह पूरे देश में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 16 स्थानों पर आयोजित किया जायेगा। इस उत्सव के तहत पहला कार्यक्रम भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है।
2. हाल ही में खबरों में रहा ‘ट्रेलिस स्ट्रक्चर’ (Trellis structure) किस सेक्टर से जुड़ा है?
उत्तर – कृषि
सतत खेती (sustainable farming) के एक भाग के रूप में, भूमि पर चार स्तंभों, बांस के खंभे और रस्सियों का उपयोग करके ‘ट्रेलिस स्ट्रक्चर’ (Trellis structure) तैयार किया जाता है। चूंकि पौधे विशेष रूप से लताएं ‘ट्रेलिस स्ट्रक्चर’ में लंबवत रूप से विकसित होती हैं, इसलिए तने, फूल और फलों के सड़ने की संभावना बहुत कम होती है। इस प्रणाली ने ओडिशा के कई आदिवासी गांवों में अच्छे परिणाम दिए हैं।
3. ‘करेवा’ (Karewa) नामक उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी के निक्षेप किस राज्य/संघ राज्य क्षेत्र में पाए जाते हैं?
उत्तर – जम्मू और कश्मीर
कश्मीर घाटी की अत्यधिक उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी को ‘करेवा’ कहा जाता है। यह पठार 13,000-18,000 मीटर मोटी जलोढ़ मिट्टी और तलछट इत्यादि से बने हैं। ये केसर, बादाम, सेब और कई अन्य नकदी फसलों की खेती के लिए आदर्श स्थान हैं। यह हाल ही में ख़बरों में देखा गया, क्योंकि विकास के नाम पर करेवा को नष्ट किया जा रहा है।
4. MSME मंत्रालय द्वारा शुरू की गई ‘समर्थ’ पहल का उद्देश्य क्या है?
उत्तर – महिला उद्यमिता
केंद्रीय MSME मंत्रालय ने हाल ही में ‘SAMARTH – महिलाओं के लिए एक विशेष उद्यमिता प्रोत्साहन अभियान’ शुरू किया है। ‘समर्थ’ के तहत, मंत्रालय की कौशल विकास योजनाओं के तहत आयोजित मुफ्त कौशल विकास कार्यक्रमों में 20% सीटें इच्छुक और मौजूदा महिला उद्यमियों के लिए आवंटित की जाएंगी।
5. 2022 तक दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक देश कौन सा है?
उत्तर – अमेरिका
रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक है, जो केवल अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। रूस प्रतिदिन करीब 1.1 करोड़ बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करता है। रूस के निर्यात किए गए तेल का लगभग आधा (प्रति दिन 2.5 मिलियन बैरल) – यूरोपीय देशों को भेज दिया जाता है। इसका लगभग एक-तिहाई हिस्सा बेलारूस के माध्यम से ड्रुज़बा पाइपलाइन के माध्यम से यूरोप में आता है। हाल ही में, यूके ने प्रस्तावित किया कि G7 राष्ट्र अपने रूसी तेल और गैस के आयात को सीमित करेंगे।
6- किस राज्य सरकार ने युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए ‘नान मुधलवन (Naan Mudhalvan)’ नामक योजना शुरू की है ?
उत्तर :- तमिलनाडु
‘नान मुधलवन’ नामक योजना का उद्देश्य तमिलनाडु राज्य में सालाना लगभग 10 लाख युवाओं में कौशल विकसित करना है जो उन्हें देश के लाभ के लिए अपनी प्रतिभा का एहसास करने में मदद करेगा, तमिलनाडु सरकार ने इस योजना के लिए एक नया पोर्टल naanmudhalvan.tnschools.gov.in भी लॉन्च किया है
7- मरणोपरांत ‘नारी शक्ति पुरस्कार 2020’ से किसे सम्मनित किया जायेगा ?
उत्तर :- इला लोध
‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के मौके पर ‘राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद’ द्वारा वर्ष 2020 और 2021 के लिए देश की 29 महिलाओं को ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा
वर्ष 2020 में नारी शक्ति पुरस्कार उद्यमिता, कृषि, नवाचार, सामाजिक कार्य, कला और शिल्प, एसटीईएमएम, और वन्यजीव संरक्षण आदि विविध क्षेत्रों में प्रदान किए जायेगे
8- ‘The Blue Book: A Writer’s Journal’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है ?
Ans. अमितावा कुमार
9- दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल फोन मेला ‘मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) का आयोजन कहाँ हुआ है ?
उत्तर :- बार्सिलोना (स्पेन)
इस मेले आयोजन ‘ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (GSMA)’ द्वारा किया गया है, तीन दिन के इस टेक मेले में सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने नए-नए डिवाइस पेश किया है
‘ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (GSMA)’ दुनिया भर में मोबाइल कम्युनिकेशन उद्योग के हितों का प्रतिनिधित्व करने का काम करता है
स्पेन (Spain)
स्पेन यूरोप महाद्वीप में स्थित है.
स्पेन की राजधानी – मैड्रिड
स्पेन की Currency – यूरो
स्पेन के प्रधानमंत्री – पेड्रो सांचेज
10- MoSPI द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में वर्तमान कीमतों पर प्रति व्यक्ति शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद के मामले में कौन-सा राज्य शीर्ष पर रहा है ?
उत्तर :- तेलंगाना
MoSPI- ‘सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय’
प्रति व्यक्ति शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद ( Per Capita Net State Domestic Product) की वृद्धि दर के मामले में तेलंगाना भारत में एक करोड़ से अधिक आबादी वाला शीर्ष राज्य बन गया है
तेलंगाना का सकल राज्य घरेलू मूल्य (GSDP) 2011-12 में 359434 करोड़ रुपये से बढ़कर 2021-22 में 1,154,860 करोड़ रुपये हो गया है।
11- ‘दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण (TDSAT)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है ?
उत्तर :- डीएन पटेल
भारत में ‘दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण (TDSAT)’ की स्थापना दूरसंचार ऑपरेटरों और उपभोक्ताओं के बीच विवादों को सुलझाने के लिए की गई थी, इस ट्रिब्यूनल में एक अध्यक्ष होता है जो सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश होना चाहिए या उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश होना चाहिए
TDSAT- Telecom Disputes Settlement and Appellate Tribunal
स्थापना- 2000 (मुख्यालय- नई दिल्ली)
12- किस राज्य सरकार ने ‘अम्मा और बहिनी’ योजना को शुरू किया है ?
उत्तर :- सिक्किम
अम्मा और बहिनी योजना के तहत सिक्किम सरकार द्वारा राज्य की सभी गैर कामकाजी माताओं के बैंक खाते में बीस हजार रुपये भेजे जाएंगे और कक्षा नौ में पढ़ने वाली सभी छात्राओं को फ्री में सेनेटरी नैपकिन दिए जाएंगे
सिक्किम –(Sikkim)
सिक्किम की स्थापना – 16 मई 1975
सिक्किम की राजधानी – गंगटोक
सिक्किम के मुख्यमंत्री – प्रेम सिंह तमांग (सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा)
सिक्किम के गवर्नर – गंगा प्रसाद
सिक्किम के मुख्यनयायाधीश – बिस्वनाथ सोमद्दर
सिक्किम की लोकसभा सीट – 1, राज्यसभा सीट – 1, विधानसभा सीट – 32.
13-‘6 क्रिकेट विश्वकप’ खेलने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर कौन बनी है ?
उत्तर :- मिताली राज
भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान ‘मिताली राज’ सचिन तेंदुलकर और जावेद मियांदाद के बाद छह विश्व कप खेलने वाली कुल मिलाकर तीसरी क्रिकेटर है, मिताली राज वर्ष 2000, 2005, 2009, 2013, 2017 और 2022 में ‘ICC महिला क्रिकेट विश्व कप’ स्पर्धाओं में खेल चुकी है
ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 का आयोजन इस बार ‘न्यूजीलैंड’ में 4 मार्च से 3 अप्रैल के बीच किया जा रहा है और इस बार यह इसका 12वां संस्करण है
14- ‘जन औषधि दिवस 2022 (Jan Aushadhi Diwas 2022)’ कब मनाया गया है ?
उत्तर :- 07 मार्च
भारत में हर साल 7 मार्च को जन औषधि दिवस मनाया जाता है, इस दिवस को मनाने का उद्देश्य देशवासियों के लिए स्वास्थय सेवा को बढ़ावा देना है साथ ही देश के लोगों को जेनरिक दवाओं के प्रति जागरूक करना है
इस बार आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में जन औषधि दिवस 1-7 मार्च तक नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया है
वर्ष 2022 की थीम- जन औषधि-जन उपयोगी
15- 06 मार्च, 2022 को ‘केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Forces – CISF)’ ने अपना कौन-सा स्थापना दिवस मनाया है ?
उत्तर :- 53 वां
इस वर्ष केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन इंदिरापुरम (गाजियाबाद) में किया गया है, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्य अतिथि के रूप में इस आयोजन में भाग लिया
‘CISF’ केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है, यह एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है और भारत के छह अर्धसैनिक बलों में से एक है
CISF –
Central Industrial Security Force
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
स्थापना – 10 मार्च 1969
मुख्यालय – नई दिल्ली
महानिदेशक – शील वर्धन सिंह
मोटो – संरक्षण एवं सुरक्षा

0 Comments