"content"=' width=device-width, initial-scale=1, minimum-scale=1, maximum-scale=1' name='viewport'/> Daily Current Affairs Of 08+09 March 2022 By Koushal Singh "

Recents in Beach

Daily Current Affairs Of 08+09 March 2022 By Koushal Singh

 Daily Current Affairs Of 08+09  March 2022 By Koushal Singh



1. ‘SLINEX’ भारत और किस देश के बीच एक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास है?

उत्तर – श्रीलंका

भारत- श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX (Sri Lanka–India Naval Exercise) का नौवां संस्करण विशाखापत्तनम में 7 मार्च से 10 मार्च ,2022 तक आयोजित किया जा रहा है। यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है- विशाखापत्तनम में हार्बर चरण और उसके बाद समुद्री चरण बंगाल की खाड़ी में। भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व आईएनएस किर्च, आईएनएस ज्योति, एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, सीकिंग और चेतक हेलीकॉप्टर और डोर्नियर मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट द्वारा किया जा रहा है।

2. प्रधानमंत्री ने हाल ही में किस शहर की मेट्रो परियोजना का उद्घाटन किया?

उत्तर – पुणे

पुणे मेट्रो परियोजना, भारत सरकार और महाराष्ट्र सरकार के एक SPV (Special Purpose Vehicle) महा मेट्रो द्वारा शुरू की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 32.2 किलोमीटर पुणे मेट्रो रेल परियोजना के 12 किलोमीटर के खंड का उद्घाटन किया। इस परियोजना की कुल लागत ₹ 11,400 करोड़ से अधिक है। इसमें स्मार्ट कार्ड और कम्प्यूटरीकृत पेपर टिकटों के संयोजन के साथ स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली शामिल है।

3. 2022 में इंडिया ग्लोबल फोरम (IGF) का आयोजन स्थल कौन सा है?

उत्तर – बेंगलुरु

इंडिया ग्लोबल फोरम (IGF) कार्यक्रम बेंगलुरु में आयोजित किया जायेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और इस कार्यक्रम के दौरान 30 यूनिकॉर्न के संस्थापकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। IGF कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश व संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी के साथ-साथ उद्योग के सीईओ और नेता भी भाग लेंगे।

4. हाल ही में किस देश ने टोही उपग्रह प्रणाली (reconnaissance satellite system) का परीक्षण किया है?

उत्तर – उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया ने कहा है कि उसने टोही उपग्रह प्रणाली (reconnaissance satellite system) के लिए एक परीक्षण किया। यह एक सप्ताह में यह दूसरा ऐसा लांच था, और इस साल नौवां मिसाइल लांच था। इसकी अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने कड़ी निंदा की है।

5. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने ‘School Health Clinics’ का उद्घाटन किया है?

उत्तर – नई दिल्ली

दिल्ली सरकार ने हाल ही में 20 सरकारी स्कूलों में व्यक्तिगत स्वास्थ्य क्लीनिक (individual health clinics) का उद्घाटन किया है। इसका उद्घाटन उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने किया। यह क्लीनिक बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ परामर्श भी प्रदान करेंगे.

6. हाल ही में किस देश को ‘Financial Action Task Force’ की ग्रे लिस्ट में जोड़ा गया है?

उत्तर – यूएई

पेरिस बेस्ड Financial Action Task Force ने यूएई को अपनी ग्रे लिस्ट में शामिल किया है। यह बढ़ी हुई निगरानी वाले 23 देशों की सूची है, जिनमें मध्य-पूर्व के साथी जॉर्डन, सीरिया और यमन शामिल हैं। यूएई ने हाल ही में एक कॉर्पोरेट रजिस्ट्री की स्थापना की है और अन्य देशों के साथ प्रत्यर्पण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में बरकरार रखा गया है।


7. भारत के स्वदेशी ‘Automatic Train Protection System’ का नाम क्या है?

उत्तर – कवच

कवच स्वदेश में विकसित ‘Automatic Train Protection System’ है, जिसका हाल ही में दक्षिण मध्य रेलवे पर परीक्षण किया गया था। केंद्रीय बजट के अनुसार, यह सिस्टम 2022-23 में 2,000 किमी पर पूर्ण रूप से रोलआउट किया जायेगा। इसे Train Collision Avoidance System (TCAS) के नाम से भी जाना जाता है, यह भारत की अपनी स्वचालित सुरक्षा प्रणाली है, इसका नाम बदलकर ‘कवच’ कर दिया गया है।


8. कन्याकुमारी वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?

उत्तर – तमिलनाडु

हाल ही में कन्याकुमारी वन्यजीव अभयारण्य, तमिलनाडु से ‘ग्लाइकोस्मिस एल्बीकार्पा’ (Glycosmis albicarpa), एक नई जिन बेरी प्रजाति की खोज की गई है। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI) के वैज्ञानिकों की एक टीम ने एक विशिष्ट बड़े सफेद फल वाली प्रजाति की खोज की है। यह प्रजाति दक्षिणी पश्चिमी घाट के लिए स्थानिक है।


9. भारत के संविधान का अनुच्छेद 176(1) किससे संबंधित है?

उत्तर – राज्य के दोनों सदनों में राज्यपाल का अभिभाषण

संविधान के अनुच्छेद 176 (1) में कहा गया है कि ‘राज्यपाल प्रत्येक आम चुनाव के बाद और प्रत्येक वर्ष के पहले सत्र में पहले सत्र के प्रारंभ में राज्य विधान सभा के दोनों सदनों को एक साथ संबोधित करेंगे’। यह अनुच्छेद हाल ही में चर्चा में है क्योंकि तेलंगाना सरकार ने प्रथागत राज्यपाल के अभिभाषण के बिना विधायिका का बजट सत्र आयोजित करने के अपने निर्णय की घोषणा की है।


10. दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण (TDSAT) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – जस्टिस डीएन पटेल

भारत सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी.एन. पटेल को दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण (Telecom Disputes Settlement and Appellate Tribunal – TDSAT) की स्थापना दूरसंचार ऑपरेटरों और उपभोक्ताओं के बीच विवादों को सुलझाने के लिए की गई थी। इस ट्रिब्यूनल में एक अध्यक्ष होता है जो सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश होना चाहिए या उच्च न्यायालय का  मुख्य न्यायाधीश होना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments