Daily current affairs of 23 April 2022 By Koushal singh
1. किस कंपनी ने भारतीय नौसेना को स्कॉर्पीन-श्रेणी की पनडुब्बी INS वागशीर की आपूर्ति की?
उत्तर – मझगांव डॉक
रक्षा सचिव अजय कुमार ने प्रोजेक्ट -75 के तहत छठी स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी INS वागशीर को लांच किया। इसका नाम हिंद महासागर की एक शिकारी मछली के नाम पर रखा गया है। मझगांव डॉक ने पहले ही परियोजना के तहत भारतीय नौसेना को चार स्कॉर्पीन-श्रेणी की पनडुब्बियां दी हैं – INS कलवरी, INS खंडेरी, INS करंज और INS वेला। पांचवीं पनडुब्बी ‘वागीर’ का समुद्र में परीक्षण चल रहा है, और इस साल के अंत से पहले इसे कमीशन करने की तैयारी है।
2. ‘Global Ayush Investment and Innovation Summit 2022’ का मेजबान कौन सा शहर है?
उत्तर – गांधीनगर
आयुष मंत्रालय द्वारा इस क्षेत्र में निवेश की तलाश करने और भारत को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए ‘Global Ayush Investment and Innovation Summit 2022’ का आयोजन किया गया। यह गुजरात के गांधीनगर शहर में आयोजित किया गया। आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) मंत्रालय को 28 कंपनियों से 6000 करोड़ के Letter of Intent प्राप्त हुए। इससे देश भर में 5.5 लाख से अधिक रोजगार सृजित करने में मदद मिलेगी।
3. भारत का पहला शुद्ध ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट किस राज्य में स्थापित किया गया है?
उत्तर – असम
ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने असम राज्य में भारत का पहला 99.999% शुद्ध हरित हाइड्रोजन संयंत्र कमीशन किया। दूसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय उत्पादन और अन्वेषण फर्म OIL ने अपने जोरहाट पंप स्टेशन पर हरित हाइड्रोजन संयंत्र की स्थापना की। इस संयंत्र में प्रतिदिन 10 किलो हाइड्रोजन उत्पादन की स्थापित क्षमता है।
4. भूटान और सिंगापुर के बाद, NPCI ने UPI-आधारित भुगतान की पेशकश करने के लिए किस देश में विस्तार किया है?
उत्तर – यूएई
NPCI की अंतर्राष्ट्रीय शाखा NPCI International Payments Ltd (NIPL), ने मशरेक बैंक की भुगतान सहायक कंपनी नियोपे (NeoPay) के साथ साझेदारी करके यूएई के बाजार में प्रवेश किया है। BHIM UPI सेवा को नियोपे टर्मिनलों पर लाइव कर दिया गया है। यह साझेदारी इन क्षेत्रों की यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस-आधारित भुगतान की पेशकश करेगी। यह भूटान और सिंगापुर के बाद NPCI का तीसरा ऐसा अंतर्राष्ट्रीय विस्तार है।
5. एरियोसोमा इंडिकम (Ariosoma indicum), जो खबरों में रहा, किस प्रजाति से सम्बंधित है?
उत्तर – ईल
भारतीय वैज्ञानिकों के एक समूह ने केरल और पश्चिम बंगाल में मछली पकड़ने के बंदरगाहों से एकत्र किए गए नमूनों से ‘एरियोसोमा इंडिकम’ नामक ईल (eel) की एक नई प्रजाति की खोज की है। नई खोजी गई ईल कांग्रिड ईल समूह की है।
6. पृथ्वी दिवस (Earth Day) कब मनाया जाता है?
उत्तर - 22 अप्रैल
22 अप्रैल पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम ‘Invest In Our Planet’ है।
पृथ्वी दिवस (Earth Day)
1969 में पर्यावरण पर यूनेस्को सम्मेलन में जॉन मैककोनेल (John McConnell ) द्वारा पृथ्वी दिवस औपचारिक रूप से प्रस्तावित किया गया था। बाद में 1971 में, संयुक्त राष्ट्र महासचिव यू थान्ट द्वारा वर्नल इक्विनॉक्स (Vernal Equinox) पर प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस मनाने के लिए एक घोषणा पर हस्ताक्षर किए गए और यह पहली बार 1970 में मनाया गया।
22 अप्रैल के बाद से यह दिवस हर साल 193 से अधिक देशों में मनाया जाता है.
7. आइवरी कोस्ट के नए प्रधान मंत्री का नाम क्या है?
उत्तर - पैट्रिक अची
पैट्रिक अची (Patrick Achi) को आइवरी कोस्ट के प्रधान मंत्री के रूप में राष्ट्रपति अलासेन औटारा (Alassane Ouattara) द्वारा फिर से नियुक्त किया गया है। उन्हें मार्च 2021 में प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया था।
आइवरी कोस्ट राजधानी: यमौसुक्रो;
आइवरी कोस्ट मुद्रा: पश्चिम अफ्रीकी सीएफए फ्रैंक;
आइवरी कोस्ट के राष्ट्रपति: अलासेन औटारा।
8. भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में किन्हें नियुक्त किया गया है?
उत्तर अजय कुमार सूद
प्रधान मंत्री के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सलाहकार परिषद के सदस्य अजय कुमार सूद (Ajay Kumar Sood) को प्रसिद्ध जीवविज्ञानी के विजयराघवन की जगह लेने के लिए तीन साल की अवधि के लिए पद पर नियुक्त किया गया है।
9. किस राज्य में दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर फैक्ट्री लगेगी?
उत्तर - तेलंगाना
संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित बिलिटी इलेक्ट्रिक इंक (बिलिटी) ने तेलंगाना में दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर निर्माण सुविधा स्थापित करने की अपनी मंशा की घोषणा की है।
यह संयंत्र दो चरणों में 200 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा। प्रति वर्ष 18000 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के उत्पादन की क्षमता के साथ 13.5 एकड़ का पहला चरण 2023 में शुरू हो जाएगा और 240000 ईवी प्रति वर्ष की उत्पादन क्षमता के साथ 200 एकड़ की बड़ी सुविधा 2024 में शुरू हो जाएगा।
10. किस देश के खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ने संन्यास की घोषणा की है?
उत्तर - वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। पोलार्ड, जो वेस्ट इंडीज की सीमित ओवरों की टीमों के कप्तान थे, ने कुल 123 एकदिवसीय और 101 T20I खेले है ।


0 Comments