Daily current affairs of 01st and 2nd April 2022 By Koushal singh
1. ‘Rising and Accelerating MSME Performance’ (RAMP) किस वैश्विक संस्था द्वारा समर्थित है?
उत्तर – विश्व बैंक
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक नई योजना ‘Rising and Accelerating MSME Performance’ (RAMP) के लिए 808 मिलियन डालर (₹6,062.45 करोड़) को मंजूरी दी है। विश्व बैंक द्वारा सहायता प्राप्त नई योजना के 2022-23 के वित्तीय वर्ष में शुरू होने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य MSMEs के बाजार और ऋण तक पहुंच में सुधार करना है। यह MSME कार्यक्रम के संस्थानों और शासन को मजबूत करने और बाजार तक पहुंच और वित्त तक पहुंच का समर्थन करने पर केंद्रित है।
2. रेलवे के किस खंड ने पूरे क्षेत्र में 100% विद्युतीकरण (electrification) पूरा कर लिया है?
उत्तर – कोंकण रेलवे
कोंकण रेलवे ने हाल ही में पूरे क्षेत्र में 100% विद्युतीकरण (electrification) पूरा किया है और इसने सतत विकास के लिए नए मानक स्थापित किए हैं। कोंकण रेलवे ने महाराष्ट्र के रोहा और कर्नाटक के ठोकुर के बीच अपने पूरे 741 किलोमीटर लंबे मार्ग पर विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया है। इस विद्युतीकरण परियोजना की लागत 1287 करोड़ रुपये है।
3. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान किस भारतीय नदी के किनारे स्थित है?
उत्तर – ब्रह्मपुत्र
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम में एक संरक्षित क्षेत्र है, जो ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे फैला हुआ है। इस राष्ट्रीय उद्यान ने 2022 में 14वीं राइनो जनगणना को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। 2018 के आंकड़ों से एक सींग वाले गैंडों की संख्या में 200 की वृद्धि हुई थी। 903 मादा, 750 नर, किशोर श्रेणी और बछड़ों के साथ, एक सींग वाले गैंडों की कुल आबादी 2,613 है।
4. किस बैंक ने सिटी बैंक के भारतीय उपभोक्ता बैंकिंग कारोबार का अधिग्रहण किया?
उत्तर – एक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक ने अमेरिकी बैंक सिटीग्रुप के भारतीय उपभोक्ता बैंकिंग व्यवसायों का अधिग्रहण किया है। इस बिक्री में क्रेडिट कार्ड, खुदरा बैंकिंग, धन प्रबंधन और उपभोक्ता ऋण के 12,325 करोड़ रुपये के व्यवसाय शामिल हैं। इस बिक्री में भारत में सिटी के संस्थागत ग्राहक व्यवसाय शामिल नहीं हैं।
5. लोकसभा ने किस शहर के तीन नगर निगमों को एक इकाई में विलय करने के लिए एक विधेयक पारित किया?
उत्तर – दिल्ली
लोकसभा ने दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक पारित किया, जो बेहतर योजना और संसाधनों के इष्टतम उपयोग के लिए दिल्ली के तीन नगर निगमों को एक एकल और एकीकृत इकाई में एकीकृत करने का प्रयास करता है। इस विधेयक के माध्यम से केंद्र ने एक ‘विशेष अधिकारी’ नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा है जो नए निगम की बैठक होने तक पार्षदों की निर्वाचित शाखा के कार्यों का निर्वहन करेगा। इस बिल से एकीकृत निगम को और अधिक स्वायत्तता मिलने की उम्मीद है।
6. हाल ही में खबरों में रहा ‘Le Corbusier’s Edict’ किस भारतीय शहर से संबंधित है?
उत्तर – चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स के विधानसभा भवन में तीन प्रतिमाएं स्थापित करने का संकल्प लिया। इसका शहर के हेरिटेज एक्सपर्ट्स ने विरोध किया है। चंडीगढ़ का एडिक्ट चंडीगढ़ के योजनाकार ले कॉर्बूसियर द्वारा निर्धारित एक नियम पुस्तिका है। यह एडिक्ट मूर्तियों के अलावा, सुखना झील में शोर और व्यावसायिक संरचनाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का भी उल्लेख करता है।
7. हाल ही में सुर्खियों में रहा सरिस्का टाइगर रिजर्व (Sariska Tiger Reserve) किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – राजस्थान
राजस्थान राज्य में अलवर जिले में स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व में हाल ही में भीषण आग लगी है, पानी के स्प्रे से लैस वायु सेना के हेलीकॉप्टर आग को बुझाने के लिए काम कर रहे हैं, सरिस्का टाइगर रिजर्व में कुल 27 बाघ हैं। वन अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
8. ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ अभियान पहली बार किस वर्ष शुरू किया गया था?
उत्तर – 2021
भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने तीसरा राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किया और नई दिल्ली में जल शक्ति अभियान: कैच द रेन अभियान 2022 की शुरुआत की। भारत सरकार ने 2019 में ‘जल शक्ति अभियान’ शुरू किया और उसी साल ‘जल जीवन मिशन’ भी शुरू किया गया। 22 मार्च 2021 को, ‘विश्व जल दिवस’ पर, ‘Jal Shakti Abhiyan: Catch the Rain’ अभियान शुरू किया गया था, ताकि नागरिकों से पानी के संरक्षण का आग्रह किया जा सके।
9. ‘भारत की महान दीवार’ (Great Wall of India) और दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?
उत्तर – राजस्थान
कुंभलगढ़ जिसे भारत की महान दीवार के रूप में भी जाना जाता है, यह राजस्थान राज्य के उदयपुर के पास अरावली पहाड़ियों की सीमा पर एक किला है। यह चीन की महान दीवार के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार है। 30 मार्च को राजस्थान के गठन को ‘राजस्थान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 30 मार्च, 1949 को जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का विलय कर ‘ग्रेटर राजस्थान यूनियन’ बनाया गया था। 2022 में राजस्थान दिवस के 73 वर्ष पूरे हो गए हैं।
10. उस पोर्टल का नाम क्या है, जिसमें प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय क्षेत्र और केंद्र प्रायोजित योजनाएं शामिल हैं?
उत्तर – डीबीटी भारत पोर्टल
डीबीटी भारत पोर्टल पर 53 मंत्रालयों की 313 केंद्रीय क्षेत्र और केंद्र प्रायोजित योजनाओं को शामिल किया गया है। लाभार्थियों को उनके बैंक खातों के माध्यम से सब्सिडी के हस्तांतरण के माध्यम से पारदर्शिता लाने के लिए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (Direct Benefits Transfer – DBT) कार्यक्रम शुरू किया गया था। 2020-21 में 98 करोड़ लाभार्थी (नकद) और 81.9 करोड़ लाभार्थी (अन्य) थे।
11. हाल ही में ख़बरों मे रहा शेंगेन क्षेत्र (Schengen Area), यह क्या है?
उत्तर 26 यूरोपीय देशों का सामुह
शेंगेन क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें 26 यूरोपीय देश शामिल हैं जिन्होंने अपनी-अपनी आपसी सीमाओं पर सभी पासपोर्ट और सीमा नियंत्रण को समाप्त कर दिया है।
- इस क्षेत्र का नाम 1985 के शेंगेन समझौते पर रखा गया है जिस पर शेंगेन, लक्ज़मबर्ग में हस्ताक्षर किए गए थे।
- यह क्षेत्र एकीकृत वीज़ा नीति (unified visa policy) के साथ अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए एकल क्षेत्राधिकार (single jurisdiction) के रूप में कार्य करता है।
- यूरोपीय संघ के 27 सदस्यीय राज्यों में से 22 शेंगेन क्षेत्र में शामिल हैं ।
12. भारतीय रिज़र्व बैंक का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर - 1 अप्रैल
1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक का स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसकी स्थापना 1 अप्रैल, 1935 को की गयी थी। भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल 1935 को भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना हुई थी। शुरू में रिज़र्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय कोलकाता में स्थापित किया गया था लेकिन 1937 में स्थायी रूप से इसे मुंबई में हस्तांतरित कर दिया गया था।
स्वतंत्रता के बाद, सरकार ने Reserve Bank (Transfer to Public Ownership) Act, 1948 पारित किया और निजी शेयरधारकों को उचित मुआवजे का भुगतान करने के बाद आरबीआई को अपने नियंत्रण में ले लिया। इस प्रकार, आरबीआई का राष्ट्रीयकरण 1949 में हुआ और 1 जनवरी, 1949 से आरबीआई ने सरकारी स्वामित्व वाले बैंक के रूप में काम करना शुरू किया ।
13. हाल ही में मनरेगा मजदूरी मे न्यूनतम कितना % की वृद्धि की गई है?
उत्तर :- 5%
केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए नई मजदूरी दरें अधिसूचित की गई हैं।
34 केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में से 21 को 5% से कम की बढ़ोतरी मिली है।
10 राज्यों को 5% की बढ़ोतरी दी गई है।
सबसे ज्यादा मनरेगा मजदूरी
सबसे अधिक मजदूरी वाले पांच केंद्र शासित प्रदेशों में हरियाणा में 331 रुपये प्रति दिन, गोवा 315 रुपये, केरल 311 रुपये, कर्नाटक 309 रुपये और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 308 रुपये है।
सबसे कम मनरेगा मजदूरी
पांच सबसे कम केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में त्रिपुरा 212 रुपये, बिहार 210 रुपये, झारखंड 210 रुपये, छत्तीसगढ़ 204 रुपये और मध्य प्रदेश 204 रुपये है।
14. 5वां बिम्सटेक शिखर सम्मेलन (BIMSTEC Summit)कहा आयोजित किया गया है?
उत्तर - श्री लंका
5वां बिम्सटेक शिखर सम्मेलन 30 मार्च, 2022 को श्रीलंका में हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया। इससे पहले 28 और 29 मार्च को विदेश मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी स्तर पर तैयारी बैठकें आयोजित की गई।
शिखर सम्मेलन का थीम
“Towards a Resilient Region, Prosperous Economies, Healthy People” इस शिखर सम्मेलन की थीम है।
बिम्सटेक सदस्य देश
भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड, म्यांमार, भूटान और नेपाल बंगाल की खाड़ी की बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation – BIMSTEC) के सदस्य देश हैं।
15. हाल ही में किस रेल्वे का 100%विद्युतीकरण किया गया है?
उत्तर :- कोंकण रेल्वे
कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन ने अपने पूरे 741 किलोमीटर के मार्ग का विद्युतीकरण (electrification ) पूरा कर लिया है जो रोहा, महाराष्ट्र से ठोकुर, कर्नाटक तक फैला है।
- 741 किलोमीटर लंबे इस विद्युतीकरण से 150 करोड़ रुपये की ईंधन की बचत होगी।
- यह प्रदूषण मुक्त, निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ डीजल पर निर्भरता को भी कम करेगा।
- दिसंबर 2023 तक, भारतीय रेलवे ने अपने ब्रॉड-गेज नेटवर्क के 100% विद्युतीकरण की योजना बनाई है।
- मुंबई मैंगलोर से कोंकण रेलवे के माध्यम से जुड़ा हुआ है।
- कोंकण रेलवे लाइन देश के पश्चिमी तट के साथ गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक से होकर गुजरती है।
विद्युतीकरण परियोजना की आधारशिला 2015 में रखी गई थी, जिसकी लागत 1,287 करोड़ रुपये है।
भारतीय रेलवे ‘Mission 100% Electrification – Moving towards net Zero Carbon Emission’ की योजनाओं को प्राप्त करने की दिशा में काम कर रहा है।


0 Comments