Daily current affairs of 13 April 2022 By Koushal singh
1. RBI की हालिया अधिसूचना के अनुसार, कार्ड-रहित नकद निकासी (card-less cash withdrawal) किस प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रस्तावित है?
उत्तर – Unified Payments Interface (UPI)
RBI के अनुसार, कार्ड-रहित नकद निकासी, जो केवल कुछ बैंकों द्वारा पेश की गई थी, अब सभी बैंकों और ATM में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। UPI का उपयोग ग्राहक प्राधिकरण के लिए किया जाएगा और इस कदम से लेनदेन में आसानी और धोखाधड़ी को खत्म करने की उम्मीद है।
2. चौथे भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद का मेजबान कौन सा शहर है?
उत्तर – वाशिंगटन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी पांच दिवसीय अमेरिकी यात्रा के तहत वाशिंगटन डीसी पहुंचे, इस यात्रा में भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता भी आयोजित की जाएगी है। 2+2 संवाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके संबंधित अमेरिकी समकक्षों के बीच बैठकें शामिल हैं।
3. ‘माधवपुर मेला’ किस राज्य में मनाया जाने वाला सांस्कृतिक मेला है?
उत्तर – गुजरात
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात के माधवपुर के तटीय गांव में पांच दिवसीय सांस्कृतिक मेले, वार्षिक माधवपुर मेला का उद्घाटन किया। यह मेला रुक्मिणी के साथ भगवान श्रीकृष्ण के विवाह का जश्न मनाता है। इसी तरह के कार्यक्रम पूरे गुजरात और पूर्वोत्तर राज्यों में आयोजित किए जा रहे हैं। 2018 से, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से, गुजरात सरकार ने मेले के दौरान कार्यक्रमों का आयोजन शुरू किया।
4. अविश्वास प्रस्ताव के बाद पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया है?
उत्तर – शहबाज शरीफ
पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के नेता शहबाज शरीफ ने अपने पूर्ववर्ती इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज देश के 23वें प्रधानमंत्री चुने गए हैं।
5. विश्व में सोने का सबसे बड़ा उपभोक्ता कौन सा देश है?
उत्तर – चीन
चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता है। उच्च मांग के कारण, 2021-22 के वित्तीय वर्ष के दौरान भारत का सोने का आयात 33.34% बढ़कर 46.14 बिलियन हो गया। पिछले वित्त वर्ष में सोने का आयात 34.62 अरब रुपये का था। पिछले वर्ष के दौरान सोने के आयात में वृद्धि ने व्यापार घाटे (trade deficit) को बढ़ाकर 192.41 बिलियन डॉलर करने में योगदान दिया, जो कि 2020-21 में 102.62 बिलियन डॉलर था।
6- किस राज्य सरकार ने युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए ‘उद्यम क्रांति योजना (Udyam Kranti Yojana)’ को शुरू किया है ?
उत्तर . मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए उद्यम क्रांति योजना (Udyam Kranti Yojana) को शुरू किया है
इस योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए 1 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा
उद्यम क्रांति योजना के तहत मध्यप्रदेश राज्य सरकार युवाओं को बैंक गारंटी और 3% ब्याज सब्सिडी भी देगी
7- महिलाओं और लड़कियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ’ को किसने शुरू किया है ?
उत्तर . राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW)
राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं और लड़कियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ’ को शुरू किया है
राष्ट्रीय महिला आयोग ने मानव-तस्करी के मामलों से प्रभावी तरीके से निपटने में सुधार करने, महिलाओं एवं लड़कियों के बीच जागरूकता बढ़ाने, मानव-तस्करी रोधी इकाइयों के क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण में वृद्धि करने और कानून का प्रवर्तन कराने वाली एजेंसियों की जवाबदेही बढ़ाने के लिए आज एक मानव-तस्करी रोधी प्रकोष्ठ का शुभारंभ किया
राष्ट्रीय महिला आयोग- (National Commission for Women, NCW) भारतीय संसद द्वारा 1990 में पारित अधिनियम के तहत गठित एक सांविधिक निकाय है
स्थापना- 31 जनवरी 1992 / मुख्यालय- नई दिल्ली.
8- ‘QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 (QS University Rankings 2022)’ में कौन सा विश्वविद्यालय शीर्ष स्थान पर रहा है ?
उत्तर - मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (अमेरिका)**
‘QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022’ में अमेरिका में स्थित मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी शीर्ष स्थान पर रहा है
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग’ प्रतिवर्ष संकलित की जाती है ताकि संभावित छात्रों को किसी विशेष विषय में अग्रणी विश्वविद्यालयों की पहचान करने में मदद मिल सके
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मुबई 65वें स्थान पर रहा है
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली 72वें स्थान पर रहा है
यह इस रैंकिंग का 12वां संस्क रण है.
9- 8 अप्रैल 2022 को ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY)’ की कौन सी वर्षगाँठ मनाई गई है ?
उत्तर . 7वीं
8 अप्रैल 2022 को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की 7वीं वर्षगाँठ मनाई गई है, इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अप्रैल 2015 में की थी
अब तक इस योजना के तहत 34.42 करोड़ से ज्यादा ऋण खाते खोले जा चुके है
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY)-
इस योजना का उद्देश्य आय सृजन गतिविधियों के निर्माण के लिए गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और सूक्ष्म वित्त संस्थानों को 10 लाख रुपए ऋण सुविधा प्रदान करना है
इन ऋणों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत मुद्रा (MUDRA) ऋणों में परिवर्तित किया गया है
10- ‘भारत का सबसे ऊंचा’ 24 मंजिल मेडिकल टावर कहाँ बनेगा ?
उत्तर . सवाई मानसिंह अस्पताल (जयपुर)
जयपुर (राजस्थान) के सवाई मानसिंह अस्पताल में भारत का सबसे ऊंचा 24 मंजिल IPD मेडिकल टावर बनाया जायेगा
इसका उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया गया है
इस मेडिकल टावर (Medical Tower) का निर्माण जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) द्वारा किया जा रहा है
116 मीटर ऊंचाई में बनने वाले IPD ब्लाक में सबसे ऊपर एक हैलीपेड बनाया जाएगा जहां से मरीजों को एयरलिफ्ट की सुविधा मिल सकेगी
राजस्थान (Rajasthan)
राजस्थान की राजधानी – जयपुर
राजस्थान के मुख्यमंत्री – अशोक गहलोत (कांग्रेस पार्टी से है)
राजस्थान के गवर्नर – कलराज मिश्रा
राजस्थान के मुख्यन्यायाधीश – अकिल अब्दुल हामिद कुरैशी
राजस्थान की लोकसभा सीट – 25, राज्यसभा सीट – 10, विधानसभा 200
11- ‘भारत शिक्षा शिखर सम्मेलन 2022 (India Education Summit 2022)’ की अध्यक्षता किसने की है ?
उत्तर . धर्मेंद्र प्रदान (केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री)
केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रदान ने भारत शिक्षा शिखर सम्मेलन 2022 की अध्यक्षता की है
यह शिखर सम्मेलन गूगल और इंडियन एक्सप्रेस द्वारा आयोजित एक संवाद मंच है
भारत शिक्षा शिखर सम्मेलन 2022 में सरकारी शिक्षा में प्रौद्योगिकी से संबंधित कार्य, व्यग्तिगत शिक्षा और बच्चों को सुरक्षित रखने पर चर्चा की गई है
आयोजन स्थल- नई दिल्ली
12- ‘संत नामदेव राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 (Sant Namdev National Award 2021)’ किसे प्रदान किया जाएगा ?
उत्तर . सत्यपाल मलिक
उत्तर-पूर्व, कश्मीर, पंजाब और महाराष्ट्र के सीमावर्ती राज्यों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए, मेघालय के राज्यपाल सत्य पाल मलिक को वर्ष 2021 और पूर्व IPS अधिकारी SS दुलत को वर्ष 2020 के लिए प्रतिष्ठित ‘संत नामदेव राष्ट्रीय पुरस्कार’ प्रदान किया जाएगा
13- ‘The Maverick Effect (द मेवरिक इफेक्ट)’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है ?
उत्तर . हरीश मेहता
14.किस भाषा के कवि को 56वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया
उत्तर - असमिया
असम के मुख्यमंत्री, डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने वर्ष 2021 के लिए देश का सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार, 56 वां ज्ञानपीठ, असम के सबसे प्रसिद्ध कवियों में से एक, नीलामणि फूकन (Nilamani Phookan) को प्रस्तुत किया।
नीलमणि फूकन ममोनी रोइसोम गोस्वामी और बीरेंद्र कुमार भट्टाचार्य के बाद असम से ज्ञानपीठ पुरस्कार जीतने वाले तीसरे व्यक्ति हैं।
पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, एक शॉल और 11 लाख रुपये दिए गए। उपन्यासकार दामोदर मौजो को भारतीय साहित्य में उनके योगदान के लिए 57वें ज्ञानपीठ पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया था।
77 वर्षीय लेखक को उनके "साहित्य में उत्कृष्ट योगदान" के लिए देश के सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
15. नीति आयोग का राज्य ऊर्जा और जलवायु सूचकांक में कौन सा राज्य अव्वल रहा है?
उत्तर - गुजरात
नीति आयोग ने स्टेट एनर्जी एंड क्लाइमेट इंडेक्स (SECI) राउंड I लॉन्च किया है। स्टेट एनर्जी एंड क्लाइमेट इंडेक्स (एसईसीआई) राउंड I, राज्यों के प्रदर्शन को 6 मापदंडों पर रैंक करता है, अर्थात् (1) DISCOM का प्रदर्शन (2) ऊर्जा की पहुंच, सामर्थ्य और विश्वसनीयता (3) स्वच्छ ऊर्जा पहल (4) ऊर्जा दक्षता (5 ) पर्यावरणीय स्थिरता; और (6) नई पहल।
बड़े राज्यों में शीर्ष तीन राज्य श्रेणी
गुजरात
केरल
पंजाब
छोटे राज्यों में शीर्ष तीन राज्य श्रेणी
गोवा
त्रिपुरा
मणिपुर
शीर्ष तीन केंद्र शासित प्रदेश
चंडीगढ़
दिल्ली
दमन और दीव/दादरा और नगर हवेली


0 Comments