Daily Current Affairs Of 12 March 2022 By Koushal Singh
1. राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (National Land Monetization Corporation – NLMC) किस मंत्रालय के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र में कार्य करता है?
उत्तर – वित्त मंत्रालय
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (CPSEs) और अन्य सरकारी एजेंसियों की अधिशेष भूमि और भवन संपत्ति का मुद्रीकरण करने के लिए राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (National Land Monetization Corporation – NLMC) की स्थापना को मंजूरी दी। NLMC वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र के तहत पूरी तरह से केंद्र के स्वामित्व में होगा। इसकी प्रारंभिक अधिकृत शेयर पूंजी 5,000 करोड़ रुपये और चुकता शेयर पूंजी 150 करोड़ रुपये होगी।
2. European Organization for Nuclear Research –CERN ने हाल ही में किस देश के पर्यवेक्षक का दर्जा निलंबित कर दिया है?
उत्तर – रूस
European Organization for Nuclear Research –CERN ने हाल ही में रूस की पर्यवेक्षक स्थिति को निलंबित कर दिया है। यह अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक प्रयोगशाला है जिसमें दुनिया का सबसे बड़ा एटम स्मैशर है। CERN ने घोषणा की कि उसके 23 सदस्य देशों ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की निंदा की है। यूक्रेन सात सहयोगी सदस्य देशों में से एक है, और रूस, अमेरिका, जापान और यूरोपीय संघ को CERN में पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त है।
3. भारत में ‘WHO Global Centre for Traditional Medicine (WHO GCTM)’ कहाँ स्थापित किया गया है?
उत्तर – जामनगर
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आयुष मंत्रालय के तहत गुजरात के जामनगर में WHO Global Centre for Traditional Medicine (WHO GCTM) की स्थापना को मंजूरी दे दी है। भारत सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के बीच एक मेजबान देश समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह दुनिया भर में पारंपरिक चिकित्सा के लिए पहला और एकमात्र वैश्विक आउट-पोस्टेड सेंटर होगा।
4. राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (National Youth Parliament Festival – NYPF) 2022 की थीम क्या है?
उत्तर – Be the voice of New India and find solutions and contribute to Policy
राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (National Youth Parliament Festival – NYPF) 2022 के तीसरे संस्करण के राष्ट्रीय दौर का उद्घाटन सत्र हाल ही में आयोजित किया गया। खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस सत्र को संबोधित किया। इस वर्ष के राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव की थीम ‘Be the voice of New India and find solutions and contribute to Policy’ है। यह कार्यक्रम युवाओं की आवाज सुनने के लिए आयोजित किया जाता है, जो आने वाले वर्षों में विभिन्न करियर में शामिल होंगे।
5. ‘UDISE+ Report’, जो हाल ही में जारी की गई थी, किस क्षेत्र से संबंधित है?
उत्तर – शिक्षा
भारत की स्कूली शिक्षा पर Unified District Information System for Education Plus (UDISE+) रिपोर्ट 2020-21 हाल ही में जारी की गई। इस रिपोर्ट के अनुसार, 2020-21 सत्र में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक तक स्कूली शिक्षा में नामांकित छात्रों की संख्या बढ़कर 25.38 करोड़ हो गई है। सकल नामांकन अनुपात (Gross Enrolment Ratio – GER) में 2020-21 में सभी स्तरों पर सुधार हुआ है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सरकारी सहायता प्राप्त, निजी स्कूलों के 39.7 लाख छात्र सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित हो गए हैं।
6 - ‘फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है ?
उत्तर :-टी राजा कुमार
टी राजा कुमार, मार्कस प्लीयर का स्थान लेंगे
FATF
‘फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF)’ G7 समूह के देशों द्वारा स्थापित किया गया एक अंतर सरकारी संगठन है, इसकी स्थापना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवाद, प्रसार वित्त को रोकने और उसका मुकाबला करने के लिए की गई है
स्थापना- 1989
मुख्यालय- पेरिस (फ्रांस)
सदस्य देश – 39
अध्यक्ष- टी राजा कुमार
7 - फ्रीडम हाउस द्वारा जारी ‘फ्रीडम इन द वर्ल्ड 2022 – द ग्लोबल एक्सपेंशन ऑफ ऑथोरिटेरियन रूल’ नामक रिपोर्ट में भारत को 100 में से कितने अंक मिले है ?
उत्तर :- 66
इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत को दुनिया के आंशिक रूप से मुक्त (partly free)’ देशों की श्रेणी में रखा गया है, यह रिपोर्ट विभिन्न देशों में चुनावी प्रक्रिया, राजनीतिक बहुलवाद, भागीदारी और सरकारी कामकाज जैसे राजनीतिक अधिकारों के संकेतकों के आधार पर स्कोर प्रदान करती है
इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में, 85 देशों को स्वतंत्र, 56 को आंशिक रूप से स्वतंत्र और 69 को स्वतंत्र नहीं करार दिया गया है
सबसे अधिक मुक्त देशों की सूची- न्यूजीलैंड, कनाडा, उरुग्वे, नीदरलैंड, लक्जमबर्ग, आयरलैंड और डेनमार्क के अलावा फिनलैंड, स्वीडन और नॉर्वे ने 100 अंक हासिल किए है
सबसे खराब स्कोर करने वाले देशों की सूची- दक्षिण सूडान, सीरिया, तिब्बत, तुर्कमेनिस्तान, इरिट्रिया और उत्तर कोरिया शामिल है
रिपोर्ट जारीकर्ता- फ्रीडम हाउस / मुख्यालय- वाशिंगटन DC(अमेरिका)
8. ‘अंतर्राष्ट्रीय साहसी महिला पुरस्कार 2022 (International Courageous Women Award 2022)’ से किसे सम्मानित किया जाएगा ?
उत्तर . रिजवाना हसन
रिजवाना हसन बंगलादेश पर्यावरण अधिवक्ता संघ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी है, उन्होंने वनों की कटाई, प्रदूषण, और अवैध भूमि विकास के खिलाफ कई मामले उठाए है जिसके लिए उन्हे अंतर्राष्ट्रीय साहसी महिला पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया जाएगा
9- ‘धूम्रपान निषेध दिवस 2022 (No Smoking Day 2022)’ कब मनाया गया है ?
उत्तर . 09 मार्च
हर वर्ष मार्च महिने के दूसरे बुधवार को ‘धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जाता है, इस दिवस को पहली बार साल 1984 में मनाया गया था
‘धूम्रपान निषेध दिवस मनाने का उद्देश्य धूम्रपान के खतरों का दुनिया भर में प्रसार करना है और इसे रोकने के तरीकों के बारे में जागरूकता फैलाना है
वर्ष 2022 की थीम- ‘धूम्रपान छोड़ने के लिए तनावपूर्ण होने की ज़रूरत नहीं है’ (quitting smoking doesn’t have to be stressful)
10. ‘कैस्टेलम एआई’ द्वारा जारी वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का सबसे ज्यादा प्रतिबंधित देश कौन-सा बना है ?
उत्तर :- रूस
कैस्टेलम एआई द्वारा जारी वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन पर आक्रमण करने के कारण रूस को 2,778 नए प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा है
जिससे की रूस दुनिया का सबसे ज्यादा प्रतिबंधित देश बन गया है, रूस के खिलाफ अब कुल 5,530 प्रतिबंध हो गए है, रूस ने अब कई प्रतिबंधों के मामले में ईरान और उत्तर कोरिया जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है
टॉप-3 प्रतिबंधित देशों की सूची-
रूस- 5,530 (प्रतिबंध)
ईरान- 3,616 (प्रतिबंध)
सीरिया- 2,608 (प्रतिबंध)
रिपोर्ट जरिकर्ता- कैस्टेलम एआई / मुख्यालय- न्यूयॉर्क (अमेरिका)
रूस Russia –
रूस यूरोप और एशिया महाद्वीप में स्थित है.
रूस की राजधानी – मास्को
रूस की मुद्रा (Currency) – रूबल
रूस के राष्ट्रपति – व्लादिमीर पुतिन
रूस के प्रधानमंत्री – मिखाइल मिशुस्तीन.
11- किस देश की ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC)’ ने दूसरे सैन्य उपग्रह ‘नूर-2 (NOOR- 2)’ का सफल परीक्षण किया है ?
उत्तर . ईरान
ईरान के ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC)’ ने पृथ्वी से 500 किलोमीटर (311 मील) की ऊंचाई पर एक सैन्य उपग्रह ‘नूर-2’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है यह इस्लामिक रिपब्लिक द्वारा लॉन्च किया गया दूसरा सैन्य उपग्रह है,नूर का मतलब फारसी में ‘रोशनी’ है.
12- पेटास्केल सुपरकंप्यूटर ‘परम् गंगा’ को कौन-से राष्ट्रीय संस्थान में स्थापित किया गया है ?
उत्तर . भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), रुड़की
‘परम गंगा सुपर कंप्यूटर’ को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (CDAC) ने ‘नेशनल सुपर कंप्यूटिंग मिशन (NSM)’ के तहत तैयार किया है
इसकी सुपरकंप्यूटिंग कैपिसिटी 1.66 PFLOPS है,
PFLOPS- पेटा फ्लोटिंग-पॉइंट ऑपरेशंस प्रति सेकंड)
उद्देश्य- इस सुपर कंप्यूटर को स्थापित करने का उद्देश्य IIT रूड़की और इसके आसपास स्थित शैक्षिक संस्थानों की यूजर कम्युनिटी को कंप्यूटनेशनल पावर प्रदान करना है
13 - G7 कृषि मंत्रियों की आभासी सम्मेलन की अध्यक्षता कौन-सा देश करेगा ?
उत्तर . जर्मनी
G7 कृषि मंत्रियों की एक आभासी बैठक जर्मनी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी, इस बैठक में खाद्य बाजारों को स्थिर करने के तरीकों पर भी ध्यान दिया जाएगा
G7
Group Of Seven
G7 को पहले G6 के रूप में जाना जाता था, 1976 में कनाडा शामिल हुआ जिसके बाद G7 के रूप में जाना जाता है.
G7 के सदस्य देश- फ्राँस, जर्मनी, इटली, यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड/ब्रिटेन), जापान, अमेरिका और कनाडा
पहला G7 शिखर सम्मेलन कहाँ हुआ था- फ्रांस (1975)
क्या भारत G7 का सदस्य है- नहीं
46वें G7 शिखर सम्मेलन 2020 का आयोजन कहाँ होना था जो स्थगित हो गया- अमेरिका
47वें G7 शिखर सम्मेलन 2021 का आयोजन कहाँ होगा – यूनाइटेड किंगडम
14- ICC टेस्ट रैकिंग में दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर कौन बने है ?
उत्तर . रविन्द्र जडेजा
रविन्द्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया है जिससे कि वह 406 अंक के साथ ऑलराउंडर रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुँच गए है
टॉप-3 खिलाड़ी
रविन्द्र जडेजा (406 अंक)
जेसन होल्डर (382 अंक)
रविचंद्रन अश्विन (347 अंक)
15- लड़कियों के पालन-पोषण और शिक्षा में सहायता के लिए ‘कौशल्या मातृत्व योजना (Kaushalya Matritva Yojana)’ को कहाँ की सरकार ने शुरू की है ?
उत्तर . भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री)
इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को गर्भावस्था के बाद स्वयं और बच्चे के पोषण और देखभाल में सहायता करना है
योजना के तहत दूसरी संतान के रूप में बालिका के जन्म पर (Second Girl Child Birth) राज्य सरकार द्वारा 5 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी.
Thankyou.

0 Comments