Daily Current Affairs Of 05 March 2022 By Koushal Singh
1. किस अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने ‘वैश्विक प्लास्टिक संधि’ (Global Plastics Treaty) का मसौदा तैयार करने के लिए एक जनादेश को मंजूरी दी है?
उत्तर – संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा
175 सदस्य देशों के साथ संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (UNEA) ने एक जनादेश पर हस्ताक्षर किए, जो प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए हस्ताक्षरकर्ताओं के लिए कानूनी रूप से बाध्यकारी है। अगले दो वर्षों में वैश्विक प्लास्टिक संधि का मसौदा तैयार किया जाएगा और उसकी पुष्टि की जाएगी। यह जनादेश प्लास्टिक उत्पादन से निपटने और प्लास्टिक के जहरीले बोझ को दूर करने के उपायों की सिफारिश करता है।
2. ‘How Indians View Gender Roles in Families and Society’ किस संस्था द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट है?
उत्तर – प्यू रिसर्च सेंटर
वाशिंगटन डीसी बेस्ड गैर-लाभकारी संस्था प्यू रिसर्च सेंटर ने 29,999 भारतीय वयस्कों के सर्वेक्षण के आधार पर ‘How Indians View Gender Roles in Families and Society’ शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 55% भारतीयों का मानना है कि पुरुष और महिलाएं समान रूप से अच्छे राजनीतिक नेता हैं। 34% ने कहा कि बच्चों की देखभाल मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा की जानी चाहिए। 43% का मानना था कि आय अर्जित करना पुरुषों का दायित्व है।
3. ‘Convention on Cluster Munitions’ पर कब हस्ताक्षर किए गए थे?
उत्तर – 2008
मई 2008 में, 107 देशों ने क्लस्टर हथियारों को प्रतिबंधित करने वाली एक अंतर्राष्ट्रीय संधि पर हस्ताक्षर किये थे, जिसका नाम ‘Convention on Cluster Munitions’ है। हाल ही में रूस पर यूक्रेन के विरुद्ध युद्ध में क्लस्टर बम और वैक्यूम बम का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। इस कन्वेंशन के अनुसार, क्लस्टर हथियार 20 किलोग्राम से कम वजन वाले विस्फोटक सब-म्यूनिशन जारी करते हैं। वे गैर-सटीक हथियार हैं जो एक बड़े क्षेत्र में मनुष्यों को घायल करने या मारने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं।
4. सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड से प्रभावित बच्चों की संख्या कितनी है?
उत्तर – 1.54 लाख
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भारत में कोविड से प्रभावित बच्चों की संख्या 1,53,827 है। इससे पहले लैंसेट द्वारा दावा किया गया था कि भारत में 19 लाख बच्चों ने अपने माता-पिता या देखभाल करने वाले को कोविड-19 के कारण खो दिया है, महिला और बाल विकास मंत्रालय ने कहा कि इन निष्कर्षों का जमीनी वास्तविकताओं से कोई संबंध नहीं है।
5. IIT रुड़की द्वारा किस संस्थान के साथ मिलकर ‘रुड़की वाटर कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया है?
उत्तर – राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने IIT, रुड़की में ‘रुड़की वाटर कॉन्क्लेव’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। यह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की और राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिसके थीम ‘Water Security for Sustainable Development’ है। राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान (National Institute of Hydrology) जल शक्ति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्था है।
6. दुनिया की पहली सौर ईंधन का उपयोग करने वाली पहली एयरलाइन कौन बनने जा रही है?
उत्तर :- स्विस एयरलाइन्स
लुफ्थांसा की सहायक कंपनी स्विस एयर लाइन्स (Swiss Air Lines) सौर ईंधन का उपयोग करने वाली दुनिया की पहली एयरलाइन बनने की योजना बना रही है। लुफ्थांसा और स्विस ने बाजार में लॉन्च के लिए निर्माता सिनहेलियन (Synhelion) के साथ रणनीतिक सहयोग शुरू किया है।इस साल जर्मनी के नॉर्थ-राइन वेस्टफेलिया राज्य के जुलिच में औद्योगिक उत्पादन के लिए पहला प्लांट बनाया जायेगा। 2023 में ‘स्विस’ इसका पहला ग्राहक होगा।इस सौदे के तहत, लुफ्थांसा समूह और ‘स्विस’ स्पेन में वाणिज्यिक ईंधन उत्पादन सुविधाओं को विकसित करने में मदद करेंगे जिनकी योजना Synhelion द्वारा बनाई गई है।
7. हाल ही में महान क्रिकेटर शेन वार्न (Shane Warne) का निधन हुआ है वो किस देश से संबद्ध रखते है?
उत्तर :- ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर शेन वार्न का निधन हो गया है, वे केवल 52 वर्ष के थे। ख़बरों के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने के कारण शेन वार्न का निधन हुआ है।
शेन वार्न का जन्म 13 सितम्बर, 1969 के विक्टोरिया में हुआ था। उन्होंने अपने एकदिवसीय करियर की शुरुआत 24 मार्च, 1993 को न्यूजीलैंड के विरुद्ध की थी। एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 194 मैचों में 293 विकेट लिए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 2 जनवरी, 1992 को भारत के विरुद्ध की थी। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 145 मैचों में रिकॉर्ड 708 विकेट लिए।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा वार्न ने आईपीएल में भाग लिया। 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की और उनकी कप्तानी में राजस्थान ने आईपीएल का पहला खिताब अपने नाम किया।
8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'ऊंट संरक्षण और विकास नीति' की घोषणा की है?
उत्तर :- राजस्थान
राजस्थान, राज्य सरकार ने अपने बजट 2022-23 में 'ऊंट संरक्षण और विकास नीति (Camel Protection and Development Policy)' की घोषणा की है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में दो लाख से भी कम ऊंट बचे हैं और पूरे देश में 2012 के बाद से ऊंटों की संख्या में 1.5 लाख की कमी आई है। 2019 में आखिरी बार गिने जाने पर करीब 2.5 लाख ऊंट बचे थे। विश्व ऊंट दिवस हर साल 22 जून को मनाया जाता है.
9. 31वें दक्षिण पूर्व एशियाई खेल (Southeast Asian Games) का आयोजन कहाँ किया जाएगा ?
उत्तर :- वियतनाम
यह दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन है और यह एक द्विवार्षिक आयोजन है, 31वें दक्षिण पूर्व एशियाई खेल का आयोजन 12 से 23 मई, 2022 तक किया जाएगा
मोटो- ‘एक मजबूत दक्षिण पूर्व एशिया के लिए’
आयोजन स्थल- वियतनाम
10. BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) द्वारा भारत का पहला ‘स्मार्ट मैनेज्ड ईवी चार्जिंग स्टेशन (Smart Managed EV Charging Station)’ कहाँ पर खोला गया है ?
उत्तर :- नई दिल्ली
यह ‘स्मार्ट मैनेज्ड ईवी चार्जिंग स्टेशन बाकी पारंपरिक EV चार्जिंग स्टेशनों से अलग है, क्योंकि यह एक ही समय में पांच इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज कर सकता है।
11. 46वां ‘सिविल लेखा दिवस 2022 (Civil Accounts Day 2022)’ कब मनाया गया है ?
उत्तर :- 02 मार्च
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस दिवस के अवसर पर व्यापार करने में आसानी और डिजिटल इंडिया इको-सिस्टम के हिस्से के रूप में एक प्रमुख ई-गवर्नेंस पहल – ‘इलेक्ट्रॉनिक बिल (ई-बिल)’ प्रसंस्करण प्रणाली शुरू की है।
12. ‘ टेनिस ATP रैंकिंग’ में दुनिया के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी कौन बने है ?
उत्तर :- डेनियल मेदवेदेव
रूस के डेनियल मेदवेदेव ‘टेनिस ATP रैंकिंग’ में नंबर एक स्थान पर पहुंचने वाले 27वें खिलाड़ी बन गए है
मेदवेदेव ने ‘ATP रैंकिंग’ में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है
ATP
पूरे विश्व में टेनिस खेल को ATP रेगुलेट करता है.
Association of Tennis Professionals
स्थापना – सितंबर 1972
मुख्यालय – लंदन (UK)
अध्यक्ष – एंड्रिया गाऊडेंजि
लॉन टेनिस से सम्बंधित कप और ट्रॉफी – आस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, अमेरिकी ओपन, विम्बलडन, चेन्नई ओपन, डेविस कप, हॉपमैन कप, ग्रैंड स्लैम कप.
13. किस देश ने दुनिया के पहले पौधे से प्राप्त COVID-19 वैक्सीन (कोविफेनज) को मंजूरी दी है ?
उत्तर :- कनाडा
कनाडा ने दुनिया के पहले पौधे से प्राप्त COVID-19 वैक्सीन (कोविफेनज) को मंजूरी दी है, मेडिकैगो इंक (मित्सुबिशी केमिकल और फिलिप मॉरिस के स्वामित्व वाली एक बायोफार्मा कंपनी) द्वारा इस वैक्सीन को विकसित किया गया है
कनाडा (Canada)
कनाडा उत्तर अमेरिका महाद्वीप में स्थित है.
कनाडा की राजधानी – ओटावा
कनाडा की Currency – कैनेडियन डॉलर
कनाडा के प्रधानमंत्री – जस्टिन ट्रूडेयू
क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश कौनसा है- कनाडा (पहला रूस)
विश्व में सबसे लंबी सीमा वाला देश कौनसा है- कनाडा
18वीं सदी पुरानी देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति किस देश ने भारत लो लौटाई है- कनाडा
49वीं समानांतर रेखा किन दो देश के बीच है- कनाडा और अमेरिका
कनाडा की संसद का क्या नाम है-पार्लियामेंट
14- सड़क पर रहने वाले जानवरों के लिए भारत की पहली ‘एम्बुलेंस सेवा’ कहाँ पर शुरू की गई है ?
उत्तर :- चेन्नई (तमिलनाडु)
सड़क पर रहने वाले जानवरों के लिए भारत की पहली एम्बुलेंस की शुरुआत ‘ब्लू क्रॉस ऑफ इंडिया (Blue Cross of India)’ द्वारा विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन ‘फोर पाव (Four Paw)’ के सहयोग से की गई है,
विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (OIE) एक अंतर सरकारी संगठन है जो दुनिया भर में पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार और वैश्विक स्तर पर पशुओं की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
15. ‘ISSF शूटिंग विश्व कप 2022’ में भरतीय खिलाड़ी सौरभ चौधरी ने कौन-सा पदक जीता है ?
उत्तर :- स्वर्ण
युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी ने मिस्र में आयोजित ISSF शूटिंग विश्व कप 2022 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जर्मनी के माइकल स्वॉल्ड को 16-6 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है
आयोजन स्थल- मिस्र
16- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसकी आत्मकथा ‘उंगलिल ओरुवन (Ungalil Oruvan)’ को लॉन्च किया है ?
उत्तर :- एमके स्टालिन
एमके स्टालिन वर्तमान समय में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री है, इस आत्मकथा के पहले भाग में उनके प्रारंभिक जीवन के अनुभवों के बारे में बताया गया है
17. वायुसेना की पश्चिमी कमान के नए ‘कमांडिंग इन चीफ (Commanding-in-Chief)’ कौन बने है ?
उत्तर :-श्रीकुमार प्रभाकरन
श्रीकुमार प्रभाकरन, अमित देव का स्थान लेंगे
Indian Air Force भारतीय वायु सेना
स्थापना – 8 oct 1932
मुख्यालय – नई दिल्ली
वायु सेना दिवस – 8 अक्टूबर
वायु सेना के प्रमुख – विवेक राम चौधरी
वायु सेना के उप प्रमुख – संदीप सिंह
वायुसेना की पूर्वी कमान के ‘कमांडिंग चीफ- दिलिप कुमार पटनायक
वायुसेना की दक्षिणी कमान के ‘कमांडिंग चीफ- विक्रम सिंह
राफेल उड़ाने वाली पहली महिला पायलट कौन है- शिवांगी सिंह
वायु सेना में प्रथम भारतीय महिला फाइटर पायलट का क्या नाम है- भावना कंठ
वायु सेना में प्रथम भारतीय महिला पायलट का क्या नाम है- हरिता कौर देओल।
Thankyou

0 Comments