"content"=' width=device-width, initial-scale=1, minimum-scale=1, maximum-scale=1' name='viewport'/> Daily Current Affairs Of 27+28 February 2022 By Koushal Singh "

Recents in Beach

Daily Current Affairs Of 27+28 February 2022 By Koushal Singh

 Daily Current Affairs Of 27+28 February 2022 By Koushal Singh


1. इसरो के किस अंतरिक्ष मिशन/उपग्रह ने पहली बार ‘सोलर प्रोटॉन इवेंट्स’ का पता लगाया है?

उत्तर – चंद्रयान-2

चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने अपने लार्ज एरिया सॉफ्ट एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर (CLASS) के माध्यम से सौर प्रोटॉन घटनाओं का पता लगाया है। कहा जाता है कि प्रोटॉन इवेंट्स अंतरिक्ष में मनुष्यों के लिए विकिरण जोखिम को बढ़ाते हैं।

2. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA) ने ‘Sustainable Cities India Program’ पर सहयोग करने के लिए किस संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?

उत्तर – विश्व आर्थिक मंच

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA) ने ‘Sustainable Cities India Program’ पर सहयोग करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह एक संयुक्त रूप से डिजाइन की गई परियोजना है, जिसका उद्देश्य शहरों के लिए ऊर्जा व परिवहन क्षेत्रों में डीकार्बोनाइजेशन समाधान उत्पन्न करने के लिए एक सक्षम वातावरण बनाना है।

3. किस देश के रोवर ने चंद्रमा के दूसरी तरफ दो कांच के गोले (glass spheres) देखे हैं?

उत्तर – चीन

चीन के युटु-2 रोवर ने हाल ही में चंद्रमा के दूर की ओर कांच के दो अजीबोगरीब गोले देखे हैं। चंद्र सतह पर पाए जाने वाले यह ‘गोले’ अपनी तरह के पहले हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, वे हाल ही में बने हैं। यूटू-2 रोवर और नासा के अपोलो 16 मिशन दोनों द्वारा हालांकि कांच को पहले भी चांद पर देखा जा चुका है, लेकिन कांच के गोले का यह पहला नजारा है।

4. सीनियर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप-2022 का मेजबान कौन सा शहर है?

उत्तर – कानपुर

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ द्वारा कानपुर में 58वीं सीनियर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप-2022 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 184 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें 23 ग्रैंडमास्टर और 30 अंतरराष्ट्रीय मास्टर शामिल हैं। 7वीं राष्ट्रीय महिला शतरंज चैंपियनशिप-2022 भुवनेश्वर में आयोजित की गई।

5. ‘Devayatanam – An odyssey of Indian temple architecture’ सम्मेलन का आयोजन स्थल कौन सा है?

उत्तर – हम्पी

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) कर्नाटक के हम्पी में एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘Devayatanam – An odyssey of Indian temple architecture’ का आयोजन कर रहा है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य मंदिर के दार्शनिक, धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, तकनीकी, वैज्ञानिक, कला और स्थापत्य पहलुओं को उजागर करना है। इसका उद्देश्य मंदिर वास्तुकला की विभिन्न शैलियों के विकास पर विचार-विमर्श करना भी है।

6. भारत और किस देश के बीच किया जायेगा धर्म गार्जियन अभ्यास (Dharma Guardian Exercise) का आयोजन होता है? 

उत्तर :- जापान 

धर्म गार्जियन भारत-जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास का नाम है जो 2018 में शुरू हुआ था। यह अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच होता है।इस अभ्यास का नवीनतम संस्करण 27 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक शुरू होगा और यह अभ्यास बेलागवी, कर्नाटक में आयोजित किया जाएगा।

भारतीय सेना की 15वीं बटालियन मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट और जापान की 30वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट जापानी ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्सेज इस साल के अभ्यास में भाग ले रही हैं।

7. अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक में भारत का क्या रैंक है? 

उत्तर :- 43

(US Chamber of Commerce’s Global Innovation Policy Center) द्वारा प्रकाशित किया गया है, भारत का कुल IP स्कोर 38.4 प्रतिशत से बढ़कर 38.6 प्रतिशत हो गया है, और अब अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा में 55 देशों में भारत 43वें स्थान पर है। 

अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक में शीर्ष 5 देश

अमेरिका

यूनाइटेड किंगडम

जर्मनी

स्वीडन

फ्रांस

8. भारतीय रेलवे का पहला सौर ऊर्जा संयंत्र कहा लॉन्च हुआ है? 

उत्तर :- मध्य प्रदेश 

भारतीय रेलवे के लिए बीना, मध्य प्रदेश में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) द्वारा एक 1.7-मेगावाट सौर फोटोवोल्टिक संयंत्र चालू किया गया है।बीना में चालू किया गया यह सौर संयंत्र दस एकड़ से अधिक के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस सोलर प्लांट में 1015 पाइल फाउंडेशन पर मॉड्यूलर माउंटिंग स्ट्रक्चर के 145 सेट पर 5800 सोलर मॉड्यूल लगाए गए हैं। इस सोलर प्लांट से हर साल 8 एमयू बिजली पैदा होने की उम्मीद है।इस सोलर प्लांट से सालाना 2,160 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन बचाया जा सकेगा।

9. किस राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल का निधन हुआ है? 

उत्तर :- ओडिशा 

ओडिशा के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री और साथ ही राज्य के आखिरी कांग्रेस मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल (Hemananda Biswal) का निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। झारसुगुडा जिले के भुइयां आदिवासी बिस्वाल ने 1989 से 1990 और 1999 से 2000 तक दो बार मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। दिसंबर 1999 में, उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाया गया था. 

10. राष्टीय प्रोटीन दिवस कब मनाया जाता है.? 

उत्तर :- 27 फरवरी 

भारत में 27 फरवरी को प्रोटीन दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय स्तर की सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल, ‘राइट टू प्रोटीन’ ने 27 फरवरी, 2020 को भारत में पहला ‘प्रोटीन दिवस’ मनाया था। इस दिवस के द्वारा प्रोटीन के पोषण संबंधी लाभों के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है।

भारत सरकार पिछले कुछ समय से पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रयास कर रही है. 


                           Thank you. 


Post a Comment

0 Comments