Daily Current Affairs Of 23rd February 2022 By Koushal Singh
1. ‘खजुराहो नृत्य महोत्सव’ किस भारतीय राज्य में आयोजित किया जाने वाला एक प्रसिद्ध कार्यक्रम है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
48वां खजुराहो नृत्य महोत्सव मध्य प्रदेश में शुरू हुआ। सप्ताह भर चलने वाला यह उत्सव 26 फरवरी, 2022 तक चलेगा। विश्व प्रसिद्ध ‘खजुराहो नृत्य महोत्सव’ का आयोजन मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो में किया जा रहा है। इस महोत्सव का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव की थीम पर किया जा रहा है। इस महोत्सव में देश और दुनिया के कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं।
2. सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में किस राज्य में ऑर्केस्ट्रा बार में कलाकारों पर ‘जेंडर कैप’ को खत्म कर दिया है?
उत्तर – महाराष्ट्र
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के अधिकारियों द्वारा ऑर्केस्ट्रा बार में महिला और पुरुष कलाकारों की संख्या को चार-चार तक सीमित करने की शर्त को खत्म कर दिया है।
3. हिमालय के पारितंत्र में ‘परागण’ में किस निशाचर परागणक (nocturnal pollinator) की महत्वपूर्ण भूमिका पाई गई है?
उत्तर – पतंगे
हाल के एक अध्ययन के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र में परागण के लिए पतंगे (moths) महत्वपूर्ण हैं। इस अध्ययन में सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 21 पौधों के परिवारों के संभावित परागणकों के रूप में पतंगों की 91 प्रजातियों पर प्रकाश डाला गया है।
4. ‘Giant Metrewave Radio Telescope (GMRT)’ भारत के किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – महाराष्ट्र
‘जाइंट मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (GMRT)’ तीस पूरी तरह से चलाने योग्य परवलयिक रेडियो दूरबीनों की एक सरणी (array) है। यह पुणे के पास महाराष्ट्र में खोदद में स्थित है। पुणे में नेशनल सेंटर ऑफ रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स (NCRA-TIFR) और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सांताक्रूज के खगोलविदों ने फास्ट रेडियो बर्स्ट (FRB) की मेजबान आकाशगंगा से परमाणु हाइड्रोजन गैस के वितरण को मैप करने के लिए GMRT का उपयोग किया है।
5. किस भारतीय शहर को 2023 अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) सत्र के मेजबान के रूप में चुना गया है?
उत्तर – मुंबई
भारत मुंबई में 2023 अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के सत्र की मेजबानी करेगा। भारत 1983 के बाद पहली बार इस प्रतिष्ठित IOC बैठक की मेजबानी करेगा, जब 86वां सत्र नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। अगले साल मई या जून में होने वाले इस सत्र में 2030 शीतकालीन ओलंपिक के लिए मेजबान देश के लिए चुनाव किया जायेगा।
6- छात्रों के कौशल में विकास करने के लिए ‘प्रोजेक्ट आरोहण’ नामक परामर्श कार्यक्रम को किसने लॉन्च किया है ?
उत्तर . असम
छात्रों के कौशल में विकास करने के लिए ‘प्रोजेक्ट आरोहण’ नामक परामर्श कार्यक्रम को असम सरकार ने लॉन्च किया है
इसके माध्यम से छात्रों का मार्गदर्शन करने के साथ उनके कौशल को सुधारने के लिए काम किया जाएगा
प्रोजेक्ट आरोहण- दूर दराज के इलाकों में रहने वाले गरीब छात्रों के लिए हैं इसके तहत ग्रामीण अंचलों में रहने वाले गरीब परिवारों के प्रतिभाशाली छात्रों का मार्गदर्शन किया जाएगा
असम -(Assam)
असम की राजधानी – दिसपुर
असम के मुख्यमंत्री – हेमंत बिस्वा शर्मा
असम के गवर्नर – जगदीश मुखी
असम के मुख्यन्यायाधीश – सुधांशु धूलिया
असम की लोकसभा सीट – 14, राज्यसभा सीट – 7, विधानसभा सीट – 126
7- URJA अवार्ड्स के पांचवें संस्करण में ‘बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर 2022’ का पुरस्कार किसे मिला है ?
उत्तर . योहन पूनावाला
योहन पूनावाला को ग्रेविटस फाउंडेशन के URJA अवार्ड्स 2022 के पांचवें संस्करण में ‘बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर 2022’ का पुरस्कार मिला है
URJA पुरस्कार मनोरंजन, खेल, व्यवसाय, सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाता है
8- ‘राष्ट्रीय सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप’ 2021-22 में पुरूष वर्ग का खिताब किसने जीता है ?
उतर . हरियाणा
‘राष्ट्रीय सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप’ 2021-22 में हरियाणा की टीम ने भारतीय रेलवे को 3-0 से हराकर पुरुष वर्ग का खिताब जीता लिया है
महिला वर्ग में केरल की टीम ने भारतीय रेलवे को 3-1 से हराकर यह खिताब जीता है
संस्करण-70वां
आयोजन स्थल- बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम,(भुवनेश्वर)
9- 18 फरवरी 2022 को ‘रामकृष्ण परमहंस’ की कौन- सी जयंती मनाई गई है ?
उत्तर . 186वीं
18 फरवरी 2022 को ‘रामकृष्ण परमहंस’ की ‘186वीं’ जयंती मनाई गई है, ‘रामकृष्ण परमहंस’ 19वीं सदी के दौरान भारत की सबसे प्रमुख धार्मिक शख्सियतों में से एक थे, और ये स्वामी विवेकानंद के गुरू भी थे
जन्म- 18 फरवरी, 1836
जन्मस्थान- कमरकुपुर (बंगाल प्रेसीडेंसी)
10- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ‘A Nation to Protect’ नामक पुस्तक का विमोचन किया है, इस पुस्तक को किसने लिखा है ?
उत्तर . प्रियम गाँधी मोदी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ‘A Nation to Protect’ नामक पुस्तक का विमोचन किया है, इस पुस्तक को प्रियम गाँधी मोदी ने लिखा है।
11. 48वां खजुराहो नृत्य महोत्सव किस राज्य में शुरू हुई है?
उत्तर :- मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल (Mangu Bhai Patel) ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में 48वें खजुराहो नृत्य महोत्सव (Khajuraho Dance Festival) - 2022 का उद्घाटन किया।
यह आयोजन 26 फरवरी तक चलेगा। इस साल समारोह में 'महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन परियोजना' के बैनर तले 5 किलोमीटर 'दिल खेल के घूमो (Dil Khel Ke Ghoomo)' मैराथन का भी आयोजन किया गया था। इसका उद्देश्य 'हिंदुस्तान के दिल में आप सुरक्षित हैं' के नारे के साथ पर्यटन स्थलों में महिलाओं के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना है।
खजुराहो नृत्य महोत्सव की शुरुआत 1975 में मंदिर परिसर से ही हुई थी।
12. IOC एथलीट आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- एम्मा टेरहो (Emma Terho)
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (International Olympic Committee - IOC) एथलीट आयोग ने फ़िनलैंड की आइस हॉकी खिलाड़ी एम्मा टेरहो (Emma Terho) को अपना अध्यक्ष और कोरिया गणराज्य के टेबल टेनिस खिलाड़ी सियुंग मिन यू (Seung Min Ryu) को अपना पहला उपाध्यक्ष चुना।
आयोग ने न्यूजीलैंड के साइकिल चालक सारा वाकर (Sarah Walker) को आयोग के दूसरे वीसी के रूप में भी चुना।
13. सरकार ने रूसा योजना को किस वर्ष तक जारी रखने की घोषणा की है?
उत्तर :- 2026
शिक्षा मंत्रालय ने 12,929.16 करोड़ के व्यय के साथ राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (Rashtriya Uchchatar Shiksha Abhiyan - RUSA) योजना को 31 मार्च 2026 तक जारी रखने की मंजूरी दी है। योजना का नया चरण लगभग 1,600 परियोजनाओं का समर्थन करेगा। 12,929.16 करोड़ रुपये के खर्च में से केंद्र 8,120.97 करोड़ रुपये और राज्य 4,808.19 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
14. भारत और किस देश ने पूर्वी ब्रिज-VI वायु अभ्यास शुरू किया है?
उत्तर :- ओमान
भारतीय वायु सेना (Indian Air Force - IAF) और रॉयल एयर फ़ोर्स ऑफ़ ओमान (Royal Air Force of Oman - RAFO) ने राजस्थान में वायु सेना स्टेशन जोधपुर में 21 से 25 फरवरी, 2022 तक ईस्टर्न ब्रिज (Eastern Bridge) -VI नामक एक द्विपक्षीय हवाई अभ्यास का आयोजन किया है।
ईस्टर्न ब्रिज-VI अभ्यास का छठा संस्करण है।
ओमान राजधानी: मस्कट;
ओमान मुद्रा: ओमानी रियाल।
15. विश्व चिंतन दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर :- 22 फरवरी
विश्व चिंतन दिवस (World Thinking Day), जिसे मूल रूप से थिंकिंग डे के रूप में जाना जाता है, 22 फरवरी को दुनिया भर में सभी गर्ल स्काउट्स, गर्ल गाइड्स और अन्य गर्ल समूहों द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
विश्व चिंतन दिवस 2022 का विषय हमारा विश्व, हमारा समान भविष्य (Our World, Our Equal Future) है।
Thankyou 💐

0 Comments