Daily Current Affairs Of 03 February 2022 By Koushal Singh
1. हाल ही में ख़बरों में रही UNCITRAL, UN एजेंसी किस क्षेत्र से जुड़ी है?
उत्तर – दिवाला (Insolvency)
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून पर संयुक्त राष्ट्र आयोग (United Nations Commission on International Trade Law – UNCITRAL) सीमा पार दिवाला पर मॉडल कानून (1997), सीमा पार दिवाला पर सबसे व्यापक रूप से स्वीकृत कानूनी ढांचा है। आर्थिक सर्वेक्षण ने कुछ संशोधनों के साथ UNCITRAL कानून को अपनाने का सुझाव दिया है। इसे सिंगापुर, ब्रिटेन, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका और कोरिया जैसे 49 देशों ने अपनाया है। दिवाला कानून समिति ने UNCITRAL को अपनाने की सिफारिश की थी।
2. किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘Services e-Health Assistance and Teleconsultation (SeHAT)’ पहल शुरू की है?
उत्तर – रक्षा मंत्रालय
केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने ‘Services e-Health Assistance and Teleconsultation (SeHAT)’ योजना शुरू की थी। इसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों और सेवारत सैन्य कर्मियों के लिए दवाओं की होम डिलीवरी प्रदान करना है। इस योजना को पहले दिल्ली में शुरू किया गया था और भविष्य में इस योजना को अधिक से अधिक स्टेशनों तक विस्तारित किया जाएगा।
3. “वयं रक्षामः” या “We Protect” भारत के किस सशस्त्र बल का आदर्श वाक्य है?
उत्तर – भारतीय तटरक्षक बल
भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard – ICG) ने 1 फरवरी 2022 को अपना 46वां स्थापना दिवस मनाया। यह “वयं रक्षामः” या “We Protect” के आदर्श वाक्य के साथ दुनिया का चौथा सबसे बड़ा तटरक्षक बल है। भारतीय तटरक्षक बल का उद्घाटन 1978 में सात सतह प्लेटफार्मों के साथ किया गया था।
4. स्पाइकवैक्स (Spikevax), जिसे US FDA से पूर्ण स्वीकृति मिली, का निर्माण किस फार्मा कंपनी द्वारा किया गया है?
उत्तर – मॉडर्ना
मॉडर्ना के ‘स्पाइकवैक्स’ नामक कोविड-19 वैक्सीन को 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों में उपयोग के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (US FDA) से पूर्ण स्वीकृति मिली है। फाइजर के कोविड-19 वैक्सीन, कॉमिरनाटी (Comirnaty) के बाद FDA से पूर्ण अनुमोदन प्राप्त करने वाला यह दूसरा कोविड -19 वैक्सीन है। यह अमेरिका में लाइसेंस प्राप्त करने वाला मॉडर्ना का पहला उत्पाद भी है
5. अमेरिका ने हाल ही में किस देश को अपने प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी के रूप में घोषित किया है?
उत्तर – कतर
व्हाइट हाउस में कतर के सत्तारूढ़ नेता के साथ बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने कतर को एक प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी नामित किया। इसे अफगानिस्तान से निकासी में सहायता के लिए और गाजा में पिछले साल के इजरायल-हमास युद्ध को समाप्त करने में कतर के लिए एक प्रतीकात्मक सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।
6. किस राज्य की सरकार ने कन्याओं तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘पंख अभियान (PANKH Abhiyan)’ की शुरुआत की है ?
Ans. मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राज्य की कन्याओं तथा महिलाओं के लिए ‘पंख अभियान’ की शुरुआत की गई है
उद्देश्य- इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विपत्तिग्रस्त महिलायों को आत्मनिर्भर बनाना एवं कौशल उन्नयत प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़कर स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार के भरण में सहायता करना है
मध्य प्रदेश-
मध्य प्रदेश की स्थापना – 1 नवंबर 1956
मध्य प्रदेश की राजधानी – भोपाल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री – शिवराज सिंह चौहान (BJP पार्टी)
मध्य प्रदेश के गवर्नर – मंगूभाई छगनभाई पटेल
मध्य प्रदेश के मुख्यनयायाधीश – आर.वी. मलीमठ
मध्य प्रदेश की लोकसभा सीट – 29, राज्यसभा सीट – 11, विधानसभा सीट – 230
7.स्पितुक गुस्टर फेस्टिवल 2022 (Spituk Gustor Festival 2022)’ कहाँ मनाया गया है ?
Ans. लद्दाख
लद्दाख के विभिन्न मठों में गस्टर उत्सव मनाया जाता है,तिब्बती भाषा में गुस्टर शब्द का शाब्दिक अर्थ है बलिदान
यह त्योहार दो दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान, समारोह, संगीत और चाम नृत्य होते हैं.
8- भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन स्किल गेमिंग प्लेटफॉर्म ‘गेम्स 24/7 रमीसर्कल (Games 24/7 Rummy Circle)’ के नए ब्रांड एंबेसडर कौन बने है ?
Ans. ऋतिक रोशन
भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन स्किल गेमिंग प्लेटफॉर्म रमीसर्कल ने ऋतिक रोशन को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है.
9. पुर्तगाल के प्रधान मंत्री कौन बने हैं?
उत्तर :-एंटोनियो कोस्टा
पुर्तगाल के प्रधान मंत्री, एंटोनियो कोस्टा (Antonio Costo) को उनकी केंद्र-वाम सोशलिस्ट पार्टी ने 2022 के पुर्तगाली विधायी चुनाव में शानदार जीत के बाद फिर से चुना गया है। सोशलिस्ट पार्टी को संसद की 230 सीटों में से 117 सीटें मिली हैं। कड़ी दौड़ की भविष्यवाणी के बावजूद, मुख्य विपक्षी केंद्र-दक्षिणपंथी PSD पार्टी को 27.8 प्रतिशत से 71 सीट मिली। एंटोनियो कोस्टा 26 नवंबर 2015 से पुर्तगाल के 119वें प्रधान मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
10.किस राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनावी शुभंकर 'शेरा' का अनावरण किया है?
उत्तर :- पंजाब
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने अपने चुनावी शुभंकर, "शेरा (Shera)" (लायन) का अनावरण किया। इसका उद्देश्य 20 फरवरी 2022 को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में मतदाता जागरूकता, भागीदारी और नैतिक मतदान को बढ़ावा देना है।
शुभंकर "शेरा", एक शेर का चित्रण। यह पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है। इसे भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) की व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (Systematic Voters Education and Electoral Participation - SVEEP) परियोजना के तहत बढ़ावा दिया जाता है। SVEEP परियोजना 2009 में मतदाता शिक्षा के लिए ECI के प्रमुख कार्यक्रम के रूप में शुरू की गई थी।
11.रक्षा खुफिया एजेंसी के नए प्रमुख कौन होंगे?
उत्तर :- लेफ्टिनेंट जनरल जीएवी रेड्डी
लेफ्टिनेंट जनरल जीएवी रेड्डी (GAV Reddy) को रक्षा खुफिया एजेंसी (Defence Intelligence Agency) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। जनरल रेड्डी लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों (KJS Dhillon) का स्थान लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों भारतीय सेना में अपने 39 साल के करियर के दौरान विभिन्न रणनीतिक पदों पर सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए।
12.किस कंपनी ने गैर-ईंधन खुदरा स्टोर 'हैप्पीशॉप' लॉन्च किया है?
उत्तर :- HPCL
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (Hindustan Petroleum Corporation Ltd. - HPCL) ने अपने ग्राहकों को उनकी सुविधा के अनुसार दैनिक आवश्यकता के उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए, हैप्पी शॉप (HaPpyShop) ब्रांड नाम के तहत अपने रिटेल स्टोर का उद्घाटन करके गैर-ईंधन खुदरा क्षेत्र में अपनी शुरुआत की है।
इसके अलावा, एचपीसीएल ने मदुरै में ऑनलाइन स्टोर खोलकर प्लेटफॉर्म को पूरी तरह से ऑनलाइन प्रारूप में लॉन्च किया है। एचपीसीएल देश भर में अपने रिटेल आउटलेट्स पर 'पानी@क्लब एचपी' के नाम से ब्रांडेड पैकेज्ड पेयजल की मार्केटिंग भी कर रही है।
13. पतंजलि ने किस बैंक के साथ को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड लॉन्च किए हैं?
उत्तर :- PNB
पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank - PNB) और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (Patanjali Ayurved Limited - PAL) ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ साझेदारी में को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड लॉन्च किए हैं। को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड एनपीसीआई के रुपे प्लेटफॉर्म पर पेश किए जाते हैं और ये दो वैरिएंट- पीएनबी रुपे प्लेटिनम (PNB RuPay Platinum) और पीएनबी रुपे सेलेक्ट (PNB RuPay Select) में उपलब्ध हैं।
14. विश्व आर्द्रभूमि दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर :- 02 February
विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day) हर साल 2 फरवरी को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। 2022 वेटलैंड्स पर कन्वेंशन के 51 साल पूरे हो गए हैं। विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2022 की अंतर्राष्ट्रीय थीम 'लोगों और प्रकृति के लिए आर्द्रभूमि कार्रवाई (Wetlands Action for People and Nature)' है।
15. हाल ही में किस राज्य में स्पितुक गस्टर फेस्टिवल मनाया गया है?
उत्तर :- लद्दाख
स्पितुक गस्टर फेस्टिवल (Spituk Gustor Festival), लद्दाखी संस्कृति और पारंपरिक विरासत का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव 30 और 31 जनवरी 2022 को लेह और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में मनाया गया। रंगीन उत्सवों को देखने के लिए, भक्त हर साल स्पितुक मठ में आते हैं और रंगीन मुखौटा नृत्य में भाग लेते हैं जिसे स्थानीय रूप से "चम्स (Chams)" कहा जाता है।
Thankyou

0 Comments