"content"=' width=device-width, initial-scale=1, minimum-scale=1, maximum-scale=1' name='viewport'/> A2Z current affairs "

Recents in Beach

 Daily Current Affairs Of 31 January 2022 By Koushal Singh 




1. तेलीनीलापुरम अंतर्राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य (Telineelapuram International Bird Sanctuary) किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – आंध्र प्रदेश

तेलीनीलापुरम अंतर्राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित है। हाल ही में, इस पक्षी अभयारण्य में प्रवासी स्पॉट-बिल्ड पेलिकन (spot-billed pelicans) की सामूहिक मौतें हुईं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हर साल साइबेरिया, रूस, मलेशिया, हंगरी, सिंगापुर और जर्मनी से विदेशी पक्षियों की करीब 113 प्रजातियां प्रजनन के लिए इन क्षेत्रों में आती हैं। इस साल आस-पास के जलाशयों में शिकार करने वाले 100 से अधिक पक्षियों की मौत हो गई है।


2. हाल ही में खबरों में रहे ‘नियोकोव’ (NeoCov) की पहचान सबसे पहले किस प्रजाति में हुई है?

उत्तर – चमगादड़

NeoCov का मतलब नियोरोमिसिया (Neoromicia) है, जो चमगादड़ की प्रजाति है जो वायरस से संक्रमित हो गई है। यह वायरस MERS कोरोनावायरस से जुड़ा है न कि SARs-CoV-2 से। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में चमगादड़ों में पाए जाने वाले वायरस के बारे में खबरें व्यापक रूप से प्रसारित की जा रही हैं। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि क्या NeoCov कोरोनावायरस मनुष्यों के लिए खतरा बन गया है, इसके लिए अभी और अध्ययन की आवश्यकता है।


3. पंडित जसराज किस क्षेत्र से जुड़े थे?

उत्तर – स्वर संगीत

पंडित जसराज (1930–2020) मेवाती घराने से संबंधित एक भारतीय शास्त्रीय गायक थे। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पंडित जसराज सांस्कृतिक फाउंडेशन का शुभारंभ किया गया। यह राष्ट्रीय विरासत, कला और संस्कृति की रक्षा और बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित एक गैर-लाभकारी संगठन है। इस फाउंडेशन का उद्देश्य पंडित जसराज की विरासत को आगे ले जाना है।


4. विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति प्रणाली ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ (Great Barrier Reef) किस देश में स्थित है?

उत्तर – ऑस्ट्रेलिया

‘ग्रेट बैरियर रीफ’ (Great Barrier Reef) ऑस्ट्रेलिया में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति प्रणाली है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने हाल ही में ग्रेट बैरियर रीफ की सुरक्षा के लिए एक बिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (703 मिलियन अमरीकी डालर) की घोषणा की है। ग्लोबल वार्मिंग से यह रीफ खतरे में है और जीवाश्म ईंधन का समर्थन करने के लिए सरकार की अक्सर आलोचना की जाती है।


5. कौन सा देश ऊर्जा सुरक्षा पर यूरोपीय संघ के साथ सहयोग करने के लिए सहमत हुआ है?

उत्तर – अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन और उनकी यूरोपीय संघ जी समकक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula von der Leyen) ने यूरोप की ऊर्जा सुरक्षा की गारंटी पर सहयोग करने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है। रूस द्वारा यूक्रेन की सीमा पर सैनिकों को तैनात करने से उत्पन्न हुए गतिरोध के बीच उन्होंने एक संयुक्त सहयोग बयान जारी किया। यूरोपीय संघ अपनी लगभग एक तिहाई गैस आपूर्ति के लिए रूस पर निर्भर है।

6. हाल ही में किस मंत्री ने पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन (Pandit Jasraj Cultural Foundation) लॉन्च की है?

उत्तर :- नरेंद्र मोदी

28 जनवरी, 2022 को, पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन को दिवंगत भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की 92वीं जयंती के अवसर पर लॉन्च किया गया।

पंडित जसराज एक भारतीय शास्त्रीय गायक थे। वह मेवाती घराने से सम्बंधित थे।

7. ‘पश्चिम लहर’ अभ्यास (Exercise Paschim Lehar) किस सेना के द्वारा आयोजित किया गया था?

उत्तर :- भारतीय नौसेना

‘पश्चिम लहर’ अभ्यास (Exercise Paschim Lehar) भारतीय नौसेना में विभिन्न नौसैनिक कमांडों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना भी शामिल है। हाल ही में यह अभ्यास पश्चिमी तट पर आयोजित किया गया।

यह अभ्यास 20 दिनों के लिए आयोजित किया गया था। यह भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल के बीच परिचालन सहयोग बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया था। भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान ने इस अभ्यास में भाग लिया। पश्चिमी कमान का मुख्यालय मुंबई में स्थित है। पूर्वी नौसेना कमान का मुख्यालय विशाखापत्तनम में स्थित है। दक्षिणी नौसेना कमान का मुख्यालय कोच्चि में स्थित है।

8. विश्व कुष्ठरोग दिवस (World Leprosy Day)कब मनाया जाता है?

उत्तर :- 30 जनवरी

कुष्ठरोग एक संक्रामक बैक्टीरियल रोग है, यह मायकोबैक्टीरियम लेप्रे के कारण होगा है। यह रोग मुख्य रूप से त्वचा, सम्बंधित तंत्रिकाओं तथा आखों को प्रभावित करता है।

30 जनवरी को विश्व कुष्ठरोग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य कुष्ठरोग को समाप्त करना तथा कुष्ठरोग से पीड़ित लोगों के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करना है

विश्व में विश्व कुष्ठरोग दिवस जनवरी के अंतिम रविवार को मनाया जाता है, लेकिन भारत में यह दिवस महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को मनाया जाता है।

8. शहीद दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर :-30 जनवरी

30 जनवरी को भारत में शहीद दिवस (Martyr’s Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन 1948 में महात्मा गाँधी की मृत्यु हुई थी। नाथूराम गोडसे द्वारा गांधीजी की हत्या की गयी थी। इस दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा रक्षामंत्री गाँधीजी की समाधी पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की गयी।

9. Swachhata Start-Up Challenge किसके द्वारा लॉन्च किया गया है?

उत्तर :- DPIIT

अपशिष्ट प्रबंधन (waste management) में नवाचार को बढ़ाने के लिए स्वच्छता स्टार्ट-अप चुनौती (Swachhata Start-Up Challenge) लांच की गई है। इसे एजेंस फ्रैंकाइस डी डेवलपमेंट (AFD) और डिपार्टमेंट ऑफ प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) द्वारा लॉन्च किया गया था। AFD एक फ्रांसीसी सार्वजनिक वित्तीय संस्थान है। यह फ्रांसीसी सरकार की नीतियों को लागू करता है। इस चुनौती के शीर्ष दस विजेता को 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की देखरेख में चुनौती का संचालन किया जायेगा।

10.हाल ही में संगोली रायन्ना (Sangoli Rayanna) चर्चा में थे वो कौन थे?

उत्तर :- कित्तूर रियासत के एक योद्धा थे

संगोली रायन्ना कित्तूर रियासत के एक योद्धा थे। कित्तूर वर्तमान कर्नाटक है। कर्नाटक सरकार 180 करोड़ रुपये की लागत से संगोली रायन्ना के नाम पर एक सैन्य स्कूल का निर्माण कर रही है। इस स्कूल का संचालन रक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने अपनी मृत्यु तक रानी चेन्नम्मा के साथ डोक्ट्रिन ऑफ लैप्स (Doctrine of Lapse) के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

रायन्ना ने 1824 के विद्रोह में प्रमुख भूमिका निभाई थी। कित्तूर साम्राज्य की अधिकांश भूमि जब्त कर ली गई थी। और बची हुई भूमि पर भारी कर लगाया जाता था। उन्होंने एक गुरिल्ला सेना बनाई। उन्होंने आम लोगों की सेना बनाई और उसे प्रशिक्षण दिया। उन्हें 1830 में पकड़ लिया गया और अंग्रेजों ने कैद कर लिया।




Post a Comment

0 Comments