"content"=' width=device-width, initial-scale=1, minimum-scale=1, maximum-scale=1' name='viewport'/> Daily Current Affairs Of 28 January 2022 By Koushal Singh "

Recents in Beach

Daily Current Affairs Of 28 January 2022 By Koushal Singh

 

Daily Current Affairs Of 28 January 2022 By Koushal Singh



Q1. हाल ही में किस राज्य को अपना वैज्ञानिक पक्षी एटलस मिला है?

उत्तर :- केरल

केरल बर्ड एटलस (Kerala Bird Atlas – KBA), भारत में अपनी तरह का पहला राज्य स्तरीय पक्षी एटलस है, जिसने सभी प्रमुख आवासों में पक्षी प्रजातियों के वितरण और बहुतायत के बारे में ठोस आधारभूत डेटा तैयार किया है, जिससे भविष्य के अध्ययन को प्रोत्साहन मिला है। यह एक नागरिक विज्ञान-संचालित अभ्यास के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बर्डवॉचिंग समुदाय के 1,000 से अधिक स्वयंसेवकों की भागीदारी के साथ KBA को वर्ष में 60 दिनों में दो बार आयोजित व्यवस्थित सर्वेक्षण के आधार पर तैयार किया गया है।

Q2. हाल ही में भारत ने कितने बिलियन का इलेक्ट्रॉनिक्स पावरहाउस बनने के लिए 5 साल का रोडमैप जारी किया है?

उत्तर :-  $300

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के लिए 5 साल का रोडमैप और विजन डॉक्यूमेंट 2.0 जारी किया है।

MeitY द्वारा इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (India Cellular & Electronics Association – ICEA) के सहयोग से “$ 300 बिलियन सस्टेनेबल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग एंड एक्सपोर्ट्स बाय 2026” शीर्षक वाला विजन डॉक्यूमेंट 2.0 तैयार किया गया है।

Q3. हाल ही में किस देश ने संयुक्त नौसैनिक अभ्यास CHIRU-2Q22 आयोजित किया हैं?

उत्तर :- रूस चीन ईरान

रूसी, चीनी और ईरानी नौसेनाओं ने ओमान की खाड़ी में नौसैनिक अभ्यास CHIRU-2Q22 किया। हिंद महासागर के उत्तरी भागों में आयोजित समुद्री अभ्यास का उद्देश्य तीनों देशों की नौसेनाओं के बीच व्यावहारिक सहयोग को गहरा करना है।

Q4. रामगढ़ वन्यजीव अभयारण्य को किस राज्य का चौथा बाघ अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया जाएगा?

उत्तर :- राजस्थान

रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य (Ramgarh Vishdhari Wildlife Sanctuary), जो देश में प्रस्तावित पांच स्थलों में से एक है, को रूस के व्लादिवोस्तोक में होने वाले ग्लोबल टाइगर समिट से पहले औपचारिक रूप से टाइगर रिजर्व (टीआर) के रूप में अधिसूचित किए जाने की उम्मीद है।

 केंद्र ने पहले ही कर्नाटक में एमएम हिल्स (MM Hills), छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान (Guru Ghasidas National Park) के साथ-साथ रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य को टाइगर रिजर्व का दर्जा देने की मंजूरी दे दी है।

रामगढ़ विषधारी अभयारण्य 1,071 वर्ग किलोमीटर में फैला होगा।

रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य 1982 में स्थापित किया गया था

Q5. भारतीय नौसेना के किस कमान ने संयुक्त समुद्री अभ्यास पश्चिम लहर (XPL-2022) आयोजित किया है?

उत्तर :- पश्चिमी नौसेना कमान

भारतीय नौसेना की पश्चिमी नौसेना कमान ने पश्चिमी तट पर एक संयुक्त समुद्री अभ्यास पश्चिम लहर (XPL-2022) का आयोजन किया जो संपन्न हुआ। अभ्यास 20 दिनों तक जारी रहा और भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना, भारतीय सेना और तटरक्षक बल के बीच अंतर-सेवा तालमेल बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

पश्चिमी नौसेना कमान (मुख्यालय- मुंबई) भारतीय नौसेना के तीन कमांड-स्तरीय संरचनाओं में से एक है। अन्य दो पूर्वी नौसेना कमान (मुख्यालय- विशाखापत्तनम) और दक्षिणी नौसेना कमान (मुख्यालय- कोच्चि) हैं

Q6. हाल ही में किस बैंक ने GOQii के साथ टाई-अप में फिटनेस वॉच डेबिट कार्ड लॉन्च किया है?

उत्तर :- सिटी यूनियन बैंक

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने स्मार्ट-टेक-सक्षम प्रिवेंटिव हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म GOQii के सहयोग से और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा संचालित, CUB फिटनेस वॉच डेबिट कार्ड नामक एक वियरेबल भुगतान समाधान लॉन्च किया है।

इस कलाई घड़ी को पीओएस डिवाइस के सामने रखना होगा। 5,000 रुपये से अधिक के भुगतान के लिए, ग्राहकों को अपना पिन टैप करके दर्ज करना होगा। एक स्मार्टवॉच डेबिट कार्ड की शुरुआती कीमत 3,499 रुपये है, जबकि वास्तविक कीमत 6,499 रुपये है।

Q7. IMF ने भारत के वित्त वर्ष 22 के विकास के अनुमान को 9.5% से घटाकर कितना % किया है?

उत्तर :- 9 %

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund – IMF) ने अपनी नवीनतम विश्व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट में चालू वित्त वर्ष 2021-22 (FY22) के लिए भारत के आर्थिक विकास के अनुमान को घटाकर 9 प्रतिशत कर दिया है। पहले यह 9.5 फीसदी रहने का अनुमान था। IMF ने 2022-23 (FY23) में भारत के लिए 7.1% की वृद्धि का अनुमान लगाया है IMF ने 2022 में वैश्विक विकास दर 4.4% और 2023 में 3.8% रहने का अनुमान लगाया है।

Q8. भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (सीपीआई) 2021 मे भारत का कौन सा स्थान है?

उत्तर :- 85

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल (Transparency International) ने भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (Corruption Perceptions Index – CPI) 2021 जारी किया है जिसमें भारत 85वें स्थान (40 का स्कोर) पर है। रैंकिंग में तीन देशों- डेनमार्क, फिनलैंड और न्यूजीलैंड (88 का स्कोर) ने संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया है।

Q9. ब्रांड फाइनेंस 2022 में दुनिया के सबसे मूल्यवान ब्रांड कौन हैं?

उत्तर :- एप्पल

ब्रांड फाइनेंस 2022 ग्लोबल 500 रिपोर्ट के अनुसार, Apple ने 2022 में भी सबसे मूल्यवान ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी है।

भारतीय समूह टाटा समूह भारत से और दक्षिण एशिया में भी सबसे मूल्यवान ब्रांड के रूप में उभरा है। टॉप 100 में यह देश का इकलौता ब्रांड है। टाटा समूही वैश्विक रैंक 78 है

टिकटॉक (18वें) को सूची में दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड घोषित किया गया है।

Q10 परम विशिष्ट सेवा पदक से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर :- नीरज चोपड़ा

ओलंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) द्वारा परम विशिष्ट सेवा पदक (Param Vishisht Seva Medal) से सम्मानित किया जाएगा।

नीरज भारतीय सेना में सूबेदार हैं। उन्होंने 2016 में नायब सूबेदार के सीधे प्रवेश के रूप में 4 राजपूताना राइफल्स (Rajputana Rifles) में दाखिला लिया था।

    

                       Thankyou

 

 

 

Post a Comment

0 Comments