"content"=' width=device-width, initial-scale=1, minimum-scale=1, maximum-scale=1' name='viewport'/> Daily Current Affairs Of 21 November 2021 By Koushal Singh "

Recents in Beach

Daily Current Affairs Of 21 November 2021 By Koushal Singh

 Daily Current Affairs Of 21 November 2021 By Koushal Singh


1. हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) की मंत्रिपरिषद की वार्षिक बैठक हाल ही में किस शहर में आयोजित की गई?

उत्तर – ढाका

हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (Indian Ocean Rim Association – IORA) की 21वीं मंत्रिपरिषद की वार्षिक बैठक ढाका में एक हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित की गई। भारत ने वर्चुअली इस बैठक में भाग लिया। इस बैठक के अंत में ढाका विज्ञप्ति (Dhaka Communique) को स्वीकार किया गया। भारत ने IORA की अध्यक्षता ग्रहण करने के लिए बांग्लादेश को बधाई दी और IORA के नए वार्ता भागीदार के रूप में रूसी संघ का स्वागत किया।

2. कौन सा केंद्रीय मंत्रालय प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) योजना लागू कर रहा है?

उत्तर – ग्रामीण विकास मंत्रालय

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने 33,822 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- I और II को सितंबर 2022 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है, ग्रामीण विकास मंत्रालय PMGSY योजना को लागू कर रहा है। कैबिनेट ने 32,152 किलोमीटर सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी, जिन्हें आदिवासी और पिछड़े क्षेत्रों में पूरा किया जाना है, जिसमें वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्र भी शामिल हैं।

3. हाल ही में खबरों में रहने वाला यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF) किस सेक्टर से जुड़ा है?

उत्तर – दूर संचार

भारतीय टेलीग्राफ (संशोधन) अधिनियम, 2003 ने यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF) को वैधानिक दर्जा दिया। यह उस शुल्क द्वारा उत्पन्न फण्ड का पूल है जो सभी दूरसंचार फंड ऑपरेटरों पर उनके समायोजित सकल राजस्व (Adjusted Gross Revenue – AGR) पर लगाया जाता है। कैबिनेट ने यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF) के उपयोग से 5 राज्यों के 44 आकांक्षी जिलों के 7,287 गांवों में मोबाइल सेवाओं के प्रस्ताव को मंजूरी दी। यह पांच राज्य आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र और ओडिशा हैं।

4. पशुपालन और डेयरी विभाग (DAHD) किस केंद्रीय मंत्रालय के तहत कार्य करता है?

उत्तर – मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

पशुपालन व डेयरी विभाग (DAHD) और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (MoFPI) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। DAHD मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तत्वावधान में कार्य करता है। यह समझौता ज्ञापन पशुपालन और डेयरी विभाग की विभिन्न योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से डेयरी उद्यमियों और डेयरी उद्योगों को लाभ के विस्तार की सुविधा प्रदान करेगा।

5. विश्व में जूते और चमड़े के वस्त्रों के उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है?

उत्तर – दूसरा

भारत दुनिया में जूते और चमड़े के कपड़ों का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। चमड़े, जूते और चमड़े के उत्पादों का निर्यात 2020-21 (अप्रैल से फरवरी) के दौरान 3.67 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।


6.निम्न में से किस मंत्रालय ने डिजिटल इंडिया भूमि रिकॉर्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया है?

उत्तर: ग्रामीण विकास मंत्रालय

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हाल ही में राष्ट्रीय भूमि रिकॉर्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम को बढ़ावा के उद्देश्य से डिजिटल इंडिया भूमि रिकॉर्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया है. इस कार्यशाला का उद्घाटन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने किया है.


Q7. दिवंगत एक्टर पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत किस पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है?


उत्तर: कर्नाटक रत्न

दिवंगत एक्टर पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत हाल ही में कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है. वे इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले 10वें शख्स बन गए है जबकि यह सम्मान केवल 9 लोगों को मिला है. आखिरी बार साल 2009 में डॉ. वीरेंद्र हेगड़े को समाजसेवा के लिए यह अवॉर्ड दिया गया था.


Q8.उत्तर प्रदेश के पहले एयर पॉल्यूशन कंट्रोल टावर का उद्घाटन किस शहर में किया गया है?


उत्तर: नोएडा

उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने शहरी क्षेत्रों में बढ़ते वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश के पहले एयर पॉल्यूशन कंट्रोल टावर का उद्घाटन नोएडा में किया गया है. इस टॉवर के प्रोटोटाइप को स्वदेशी रूप से विकसित और तैयार किया गया है.


Q9. 2021 में वैश्विक रिश्वत जोखिम सूचकांक में भारत 44 अंकों के साथ कौन से स्थान पर रहा है?


उत्तर: 82वें

2021 में वैश्विक रिश्वत जोखिम सूचकांक में भारत 44 अंकों के साथ 82वें स्थान पर रहा है. भारत इस सूचकांक में पांच अंकों से निचे खिसक गया है. जबकि वर्ष 2020 में भारत 45 अंकों के साथ सूची में 77वें स्थान पर था. इस सूची में 194 देशों को शामिल किया गया है.


Q10. भारतीय रेलवे ने हाल ही में किस सेंट्रल स्टेशन पर पहला पॉड होटल शुरू किया है?


उत्तर: मुंबई सेंट्रल स्टेशन

भारतीय रेलवे ने हाल ही में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पहला पॉड होटल शुरू किया है. ऐसे पॉड होटल रूम अमेरिका और जापान में काफी प्रसिद्ध हैं। अगर कोई यात्री ट्रेन की यात्रा के बाद थकान महसूस करता है, तो वह स्टेशन पर ही इस पॉड होटल में ठहरकर आराम कर सकता है.


Q11. निम्न में से किस अमेरिकी लेखक ने पुस्तक के लिए गैर-फिक्शन के लिए 50,000 पाउंड बेली गिफोर्ड पुरस्कार जीता है?


उत्तर: पैट्रिक रैडेन कीफ

अमेरिकी लेखक पैट्रिक रैडेन कीफ ने हाल ही में अपनी पुस्तक “Empire of Pain: The Secret History of the Sackler Dynasty” के लिए गैर-फिक्शन के लिए 50,000 पाउंड बेली गिफोर्ड पुरस्कार जीता है.


Q12. संयुक्त राष्ट्र के यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड के 2021-25 के कार्यकाल के लिए किस देश को एक बार फिर चुना गया है?


उत्तर: भारत

संयुक्त राष्ट्र के सांस्कृतिक और शिक्षा संगठन (यूनेस्को) के कार्यकारी बोर्ड के 2021-25 के कार्यकाल के लिए भारत को एक बार फिर चुना गया है. भारत को एशियाई और प्रशांत देशों के समूह IV के लिए फिर से चुना गया है. यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के तीन संवैधानिक अंगों में से एक है.


Q13. निम्न में से कौन सा देश वर्ष 2016 के बाद से पहले जनजातीय राष्ट्रों के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है?


उत्तर: अमेरिका

अमेरिका वर्ष 2016 के बाद से पहले जनजातीय राष्ट्रों के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है. इस दौरान राष्ट्रपति जो बाईडेन मूल अमेरिकियों के लिए सार्वजनिक सुरक्षा और न्याय में सुधार के लिए कदमों की घोषणा करने वाले है.


Q14. मन्नू भंडारी, जिनका हाल ही में निधन हुआ, किस क्षेत्र से जुड़ी हुई थीं?


उत्तर : साहित्य

हिंदी साहित्य की प्रसिद्ध लेखिका मन्नू भंडारी का हाल ही में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह ‘महाभोज’ और ‘आपका बंटी’ जैसी उत्कृष्ट रचनाओं की लेखिका हैं। उनकी कुछ सबसे प्रसिद्ध कृतियों में ‘ये सच है’, ‘एक इंच मुस्कान’ और बच्चों के लिए कहानियां जैसे ‘आंखों देखा झूठ’, ‘असमाता’ और ‘कलावा’ शामिल हैं। उन्होंने अपनी आत्मकथा ‘एक कहानी ये’ शीर्षक से प्रकाशित की। उन्हें व्यास सम्मान सहित देश में कई प्रमुख साहित्यिक पुरस्कार मिले।


Q15. हाल ही में ख़बरों में देखा जाने वाला एक नया स्टेल्थ विमान चेकमेट (Checkmate) किस देश द्वारा विकसित किया जा रहा है?


उत्तर : रूस

रूस दो इंजन वाले Su-57 लड़ाकू विमान के बाद अपना दूसरा स्टेल्थ फाइटर जेट विकसित कर रहा है। इस नए स्टेल्थ विमान ‘सु-75 चेकमेट’ को लाइट टैक्टिकल एयरक्राफ्ट (LTC) के नाम से भी जाना जाता है। इस विमान को यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन द्वारा विकसित किया गया है।






Post a Comment

0 Comments