"content"=' width=device-width, initial-scale=1, minimum-scale=1, maximum-scale=1' name='viewport'/> Daily Current Affairs Of 01 November 2021 By Koushal Singh "

Recents in Beach

Daily Current Affairs Of 01 November 2021 By Koushal Singh

 Daily Current Affairs Of 01 November 2021 By Koushal Singh


राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

रक्षा

  • पहला भारतीय अनुसंधान जहाज है जो 66°S अक्षांश (अंटार्कटिक जल क्षेत्र) तक पहुंचा है - सागर निधि (भारतीय उपमहाद्वीप का अग्रणी अनुसंधान पोत जहाज)


अंतरराष्ट्रीय

  • भावी महामारियों के प्रति वैश्विक प्रतिक्रिया में सुधार करने के लिये G20 समूह द्वारा घोषित नया दल/मण्डल/समिति - G20 जॉइन्ट फाइनैन्स-हेल्थ टास्क फोर्स
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने 29 अक्टूबर 2021 को सशस्त्र संघर्ष में शिक्षा के संरक्षण पर एक संकल्प (____) अपनाया - संकल्प 2601
  • 27 से 30 अक्टूबर 2021 तक की अवधि में योनसु-गु (कोरिया गणराज्य) में आयोजित पांचवें अंतर्राष्ट्रीय लर्निंग सिटीज सम्मेलन में ‘UNESCO लर्निंग सिटी अवार्ड 2021’ के प्राप्तकर्ता - शंघाई (चीन), विन्धम (ऑस्ट्रेलिया), डेमिएटा (मिस्र), क्लेरमोंट-फेरैंड (फ्रांस), डबलिन (आयरलैंड), ओसान (कोरिया), ह्यूजोत्जिंगो (मेक्सिको), अल वाकरा (कतर), जुबैल (सऊदी अरब) और बेलफास्ट (ब्रिटेन)

राष्ट्रीय

  • आवास और शहरी मामले मंत्रालय ने ______ को 'शहरी परिवहन में उत्कृष्टता के लिये पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ मल्टी-मॉडल एकीकरण के साथ मेट्रो रेल' प्रदान किया - महाराष्ट्र मेट्रो रेल निगम 
  • 30 अक्टूबर 2021 को, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने राष्ट्रीय विधिकी सेवा प्राधिकरण (NALSA) के साथ मिलकर, "विधिकी जागरूकता के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण" नामक महिलाओं के लिये एक अखिल भारतीय विधिकी जागरूकता कार्यक्रम ____ में आरम्भ किया है - वाराणसी, उत्तर प्रदेश.
  • 1 से 3 नवंबर 2021 तक की अवधि में _____ द्वारा 'गंगा उत्सव 2021 - नदी उत्सव' आयोजित किया गया - राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा अभियान (NMCG)
  • 29 अक्टूबर 2021 को, _____ ने स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं को प्रति वर्ष 1 लाख रुपये कमाने में सक्षम बनाने के लिये एक पहल की शुरुआत की - केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय
  • ‘युवाह योद्धा NXT और युवाह स्किल्स’ पहल के माध्यम से युवाओं के बीच जीवन और रोजगार कौशल को बढ़ावा देने के लिये _____ ने संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) और युवाह के साथ भागीदारी की - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CBSE)
  • ______ और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (नई दिल्ली) ने संयुक्त रूप से 'विकलांगता और सहायक प्रौद्योगिकी में उन्नत अनुसंधान और उत्कृष्टता केंद्र (CARE-DAT)' की स्थापना की है, जो भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के तत्वावधान में बनाया गया है - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT-D)
  • अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने "_____" एप्लिकेशन का विमोचन किया, जो तीव्र आघात / स्ट्रोक के रोगियों के लिये पहली प्रतिक्रिया के रूप में काम करेगा - "स्मार्ट इंडिया" ऐप
  • _____ ने भारत की स्वदेशी स्वयंचलित मलमूत्र ढोने की प्रणाली विकसित की - CSIR-केंद्रीय यांत्रिक अभियंत्रण अनुसंधान संस्थान (CSIR-CMERI), दुर्गापुर

  • "वोंडालीफ" नामक विश्व के पहले यूनिसेक्स कंडोम के आविष्कारक, जिसे पुरुषों और महिलाओं द्वारा बाहरी और आंतरिक रूप से पहना जा सकता है - जॉन टैंग इंग चिन्ह (मलेशिया के स्त्री रोग विशेषज्ञ)
अर्थव्यवस्था
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा घोषित, बैंक उन उधारकर्ताओं के लिये चालू खाते खोल सकते हैं जिन्होंने बैंकिंग प्रणाली से _____ के रूप में क्रेडिट सुविधाओं का लाभ उठाया है – कैश क्रेडिट (CC)/ओवरड्राफ्ट (OD)

खेल समाचार 

  • 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय कनिष्ठ महिला हॉकी चैंपियनशिप का विजेता संघ - हॉकी हरियाणा
  • वर्ल्ड डांसस्पोर्ट फेडरेशन (WDSF) के नये महासचिव - सर्गे निफोंटोव (स्पेन)

राज्य समाचार 

  • केंद्रीय गृह मामलों और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 30 अक्टूबर 2021 को ________ में “मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना” का आरंभ किया, जिसके अंतर्गत पहाड़ों में स्थित घासियारी संस्थानों को 50 प्रतिशत के अनुदान पर दो रुपये प्रति किलो की दर से चारा उपलब्ध कराया जायेगा - देहरादून, उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घोषणा की है कि _________ को ‘तमिलनाडु दिवस’ के रूप में मनाया जायेगा - 18 जुलाई
  • _____ सरकार ने ‘मुख्यमंत्री आवास भू-अधिकार योजना’ की घोषणा की है, जिसके अंतर्गत अपना घर बनाने के लिये भूमिहीन परिवारों को मुफ्त भूखंड प्रदान किये जायेंगे - मध्य प्रदेश
  • _____ सरकार ने MGNREGS (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के अंतर्गत विविध क्षेत्रों में नामांकित व्यक्तियों के कौशल विकास के लिये 'मिकावु' नामक एक परियोजना शुरू की है - केरल


सामान्य ज्ञान

  • पराम्बिकुलम बाघ अभ्यारण्य - केरल
  • सह्याद्री बाघ अभ्यारण्य - महाराष्ट्र
  • बिलीगिरी रंगनाथ मंदिर बाघ अभ्यारण्य - कर्नाटक
  • कवाल बाघ अभ्यारण्य - तेलंगाना
  • सत्यमंगलम बाघ अभ्यारण्य - तमिलनाडु
  • मुकुंदरा बाघ अभ्यारण्य - राजस्थान

महत्वपूर्ण दिवस

  • अंतरराष्ट्रीय बचत दिवस - 30 अक्टूबर
  • वर्ष 2021 के विश्व शहर दिवस (31 अक्टूबर) का विषय - "बेटर सिटी, बेटर लाइफ: अडैप्टिंग सिटीज फॉर क्लाइमिट रिज़िल्यन्स"
        
                Thanking you 

Post a Comment

0 Comments