"content"=' width=device-width, initial-scale=1, minimum-scale=1, maximum-scale=1' name='viewport'/> Daily Current Affairs Of 25 october 2021 By Koushal Singh "

Recents in Beach

Daily Current Affairs Of 25 october 2021 By Koushal Singh

 Daily Current Affairs Of 25

 october 2021 By Koushal Singh


महत्वपूर्ण दिवस

  • अंतरराष्ट्रीय मीठे पानी की डॉल्फिन दिवस - 24 अक्टूबर
  • अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिज्ञ दिवस - 24 अक्टूबर
  • विश्व पोलियो दिवस - 24 अक्टूबर
  • अंतरराष्ट्रीय कलाकार दिवस - 25 अक्टूबर

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  •  94वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) के लिये भारत की आधिकारिक प्रविष्टि - "कूझंगल" (फिल्म निर्माता विनोथराज पी एस द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म)
  • भारत सरकार की ओर से इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड ने जयनगर से कुर्था तक 34.90 किलोमीटर लंबी सीमा पार रेल खंड का कामकाज ______ को सौंप दिया - नेपाल सरकार
  • सेंट्रल बैंक ऑफ नाइजीरिया (CBN) की डिजिटल मुद्रा – eNaira / ईनैरा
  • 46 देशों और यूरोपीय संघ ने, जो अपनी सक्रियता के कारण दुर्व्यवहार और नुकसान का जोखिम उठाते हैं, ऐसे पर्यावरण रक्षकों की रक्षा के लिये तथाकथित _____ (वर्ष 1998 में अपनाया गया) के अंतर्गत विधितः बाध्यकारी तंत्र को अपनाया हैआरहूस सम्मेलन

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  • प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 25 अक्टूबर 2021 को ____ में ‘प्रधान मंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना’ का शुभारंभ किया - वाराणसी, उत्तर प्रदेश

  • प्रधान मंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना के अंतर्गत, एक _______, 4 नये राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, एक WHO दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र के लिये क्षेत्रीय अनुसंधान मंच, 9 जैव सुरक्षा स्तर III प्रयोगशालाएं, 5 नये क्षेत्रीय राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र स्थापित किये जायेंगे - राष्ट्रीय एक स्वास्थ्य संस्थान (National Institution for One Health)

  • भारी उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम, ________ ने ऑर्थोडॉक्स, इलायची, अद्रख और मसाला स्वादों में “आजादी अमृत चाय” की एक नयी श्रृंखला प्रस्तुत की - एंड्रयू यूल एंड कंपनी लिमिटेड

✳️ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने ____ को अपना  60वां स्थापना दिवस मनाया - 24 अक्टूबर 2021

  • ________ को ग्रीस सरकार द्वारा घोषित ‘हू-इज़-हू 2021’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया - प्रकाश हिंदुजा (यूरोप में हिंदुजा समूह के दार्शनिक अध्यक्ष)

  • 51वें दादा साहब फालके पुरस्कार के प्राप्तकर्ता - रजनीकांत

राज्य करेंट अफेयर्स 

  •   _____ सरकार, अपने 'मिशन गुरुकुल' के अंतर्गत, राज्य में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के अंतर्गत गुरुकुल (संस्कृत आवासीय विद्यालय) स्थापित करने के लिये सामाजिक, धार्मिक और कॉर्पोरेट संगठनों और न्यासों को आमंत्रित करने की योजना बना रही है - गुजरात
  • चौथा झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (JIFA) ________ शहर में 29 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2021 तक आयोजित किया जायेगा - रांची
  • तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण मण्डल (TNPCB) के नये अध्यक्ष - ए उदयन
  • महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन अभियान (AMRUT) योजना के अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र के _____ अभियान में भाग लेने वाले 43 शहरों के लिये कार्बन तटस्थता प्राप्त करने के लिये रूपरेखा तैयार की है - "रेस टू जीरो" अभियान
  • केंद्रीय वित्त और कंपनी मामले मंत्री निर्मला सीतारमण ने 25 अक्टूबर 2021 को ____ में ‘बिऑन्ड बेंगलुरू शिखर सम्मेलन’ का उद्घाटन किया, जो कर्नाटक सरकार की एक पहल है - मैसूरु  

                   Thanking you 
                   @atozcurrentaffairs

Post a Comment

0 Comments