Daily Current Affairs Of 03 October 2021 By Koushal Singh
1. भारत में किस संस्थान ने कार्निया प्रत्यारोपण का पहला विकल्प विकसित किया है?
उत्तर – IIT – हैदराबाद
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद (IIT-Hyderabad) के शोधकर्ताओं ने हाल ही में कॉर्नियल प्रत्यारोपण (corneal transplantation) का एक विकल्प विकसित किया है। शोध दल ने एक नई विधि का उपयोग करके मानव और गोजातीय स्रोतों से निकाले गए कॉर्निया से हाइड्रोजेल विकसित किया है।
2. हाल ही में खबरों में रहा लुसी मिशन (Lucy Mission) किस अंतरिक्ष एजेंसी से जुड़ा है?
उत्तर – नासा
‘लुसी’ नासा का एक मिशन है, जो बृहस्पति के ट्रोजन क्षुद्रग्रहों का अध्ययन करेगा। यह 4.5 अरब साल पहले सौर मंडल के गठन में नई अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा। इसे 16 अक्टूबर को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लॉन्च किया जायेगा।
3. किस प्रौद्योगिकी कंपनी ने भारत में ‘Creator Education Programme’ लांच किया है?
उत्तर – फेसबुक
फेसबुक ने भारत में अपना सबसे बड़ा ‘Creator Education Programme’ लांच किया है। “बॉर्न ऑन इंस्टाग्राम” नामक कार्यक्रम में ई-लर्निंग पाठ्यक्रम शामिल है, जिसका उद्देश्य रचनाकारों को प्रोत्साहित करना, शिक्षित करना और सक्षम करना है। यह प्रोग्राम मूल रूप से 2019 में लॉन्च किया गया था। यह कंटेंट क्रिएटर्स पर फोकस करता है, जो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ज्यादा यूजर्स, व्यूअर्स और कॉमर्स को ड्राइव करते हैं।
4. भारतीय रिजर्व बैंक से संबंधित PCA फ्रेमवर्क में ‘P’ का अर्थ क्या है?
उत्तर – Prompt
Prompt Corrective Action (PCA) भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा तैयार की गयी कमजोर बैंकों की निगरानी सूची को संदर्भित करता है। RBI ऐसे बैंकों पर उधार देने पर प्रतिबंध जैसे कई प्रकार के प्रतिबंध लगाता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में इंडियन ओवरसीज बैंक को Prompt Corrective Action (PCA) फ्रेमवर्क से हटा दिया है। इस बैंक को 2015 में PCA ढांचे के तहत रखा गया था।
5. मार्च 2020 तक भारत के सकल घरेलू उत्पाद का विदेशी ऋण अनुपात कितना है?
उत्तर – 21.1%
भारत के विदेशी ऋण पर केंद्रीय वित्त मंत्रालय की स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2020 के अंत में भारत का विदेशी ऋण GDP अनुपात 20.6% से मामूली रूप से बढ़कर 21.1% हो गया है। मार्च-अंत 2021 तक भारत का विदेशी ऋण सालाना आधार पर 2.1% बढ़कर 570 अरब डॉलर हो गया है। इसी अवधि के दौरान विदेशी ऋण अनुपात 85.6% से बढ़कर 101.2% हो गया है।
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
पीएम मोदी ने सभी शहरों को कचरा मुक्त और पानी सुरक्षित बनाने की आकांक्षा के साथ स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (SBM-U 2.0) और अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत 2.0) के दूसरे चरण को लांच किया.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महीने भर चलने वाले स्वच्छ भारत कार्यक्रम की शुरुआत की.
एयर मार्शल संदीप सिंह ने भारतीय वायुसेना के वाइस चीफ के रूप में कार्यभार संभाला.
वाइस एडमिरल अधीर अरोड़ा ने भारत सरकार के मुख्य हाइड्रोग्राफर के रूप में कार्यभार संभाला.
सरकार ने SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष) के केंद्रीय हिस्से के रूप में 23 राज्यों को 7,274 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने वरिष्ठ नागरिकों को वयोश्रेष्ठ सम्मान-2021 प्रदान किया.
उपराष्ट्रपति ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर पोर्टल – SAGE (Seniorcare Aging Growth Engine) और SACRED (Senior Able Citizens for Re-Employment in Dignity) लांच किया.
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस 1 अक्टूबर को मनाया गया.
चाचा चौधरी को नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभंकर घोषित किया गया
आर्थिक करेंट अफेयर्स
24 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 997 मिलियन डॉलर घटकर 638.646 बिलियन डॉलर पर पहुंचा.
पिरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड (PEL) ने ₹14,700 करोड़ दिवालिया दीवान हाउसिंग फाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड (DHFL) का अधिग्रहण किया.
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को मनाया गया.


0 Comments