"content"=' width=device-width, initial-scale=1, minimum-scale=1, maximum-scale=1' name='viewport'/> Daily Current Affairs Of 25 september 2021 By Koushal Singh "

Recents in Beach

Daily Current Affairs Of 25 september 2021 By Koushal Singh

 Daily Current Affairs Of 25 september 2021 By Koushal Singh


1. CBSE / NCERT पाठ्यक्रम में बदलाव के लिए हाल ही में गठित 12 सदस्यीय समिति के अध्यक्ष कौन हैं?

उत्तर – कस्तूरीरंगन

भारत सरकार ने CBSE / NCERT पाठ्यक्रम में बदलाव के लिए दिशानिर्देश तैयार करने के लिए के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय राष्ट्रीय संचालन समिति का गठन किया है। इस समिति का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।

2. खबरों में रही तांगानिका झील (Lake Tanganyika), कितने देशों द्वारा साझा की जाती है?

उत्तर – 4

अफ्रीका में स्थित तांगानिका झील तंजानिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC), बुरुंडी और जाम्बिया नामक चार देशों द्वारा साझा की जाती है। यह दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी, दूसरी सबसे गहरी और सबसे लंबी मीठे पानी की झील है। यह झील हाल ही में खबरों में है, क्योंकि बच्चों के लिए एक स्वतंत्र संगठन “सेव द चिल्ड्रेन” ने कहा है कि जलवायु झटकों के कारण तांगानिका झील के महत्वपूर्ण उदय से बुरुंडी में 84% आंतरिक प्रवास हुआ है। बुरुंडी में ज्यादातर लोग इसी झील के किनारे रहते हैं।

3. हाल ही में किस राज्य ने धार्मिक संरचना (संरक्षण) विधेयक, 2021 पारित किया है?

उत्तर – कर्नाटक

कर्नाटक की राज्य विधानसभा ने हाल ही में कर्नाटक धार्मिक संरचना (संरक्षण) विधेयक, 2021 पारित किया है। इस विधेयक को राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक निर्माण की रक्षा के उद्देश्य से पेश किया था। इस विधेयक के अनुसार, एक धार्मिक संरचना को “मंदिर, चर्च, मस्जिद, गुरुद्वारा, बुद्ध विहार, मजार आदि के रूप में परिभाषित किया गया है, जो कानून के अधिकार के बिना सार्वजनिक स्थान पर बनाया गया है”

4. ओडिशा वन विभाग ने पशु-मानव संघर्ष को खत्म करने के लिए किस जानवर पर ‘रेडियो कॉलर’ लगाने का प्रस्ताव रखा है?

उत्तर -हाथी

ओडिशा के वन विभाग ने राज्य के 7 हाथियों पर रेडियो कॉलर लगाने, उनकी आवाजाही पर नज़र रखने और उन्हें मानव बस्तियों में प्रवेश करने से रोकने का प्रस्ताव दिया है। इसका उद्देश्य पशु-मानव संघर्ष को समाप्त करना है। इसके लिए चंदका वन्यजीव अभयारण्य के तीन हाथियों और सिमिलीपाल टाइगर रिजर्व के चार हाथियों को चुना गया है। इस डिवाइस में GPS डिवाइस लगा है और लोकेशन को रियल टाइम ट्रैक किया जा सकता है।

5. “Transforming Food Systems for Rural Prosperity” रिपोर्ट को किस संगठन द्वारा जारी किया गया है?

उत्तर – IFAD

इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट (IFAD) द्वारा “Transforming Food Systems for Rural Prosperity” रिपोर्ट जारी की गई है जो एक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थान और संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी है। इस संगठन का मुख्यालय रोम, इटली में है। इस रिपोर्ट में खेती के साथ-साथ छोटे और मध्यम उद्यमों में सरकारी निवेश पर जोर दिया गया है जो कृषि गतिविधियों का समर्थन करते हैं।

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  • स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने पोस्ट-कोविड प्रबंधन पर राष्ट्रीय व्यापक दिशानिर्देश जारी किए
  • स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आयुष्मान भारत की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित आरोग्य मंथन 3.0 के प्रथम सत्र का उद्घाटन किया 
  • भारतीय सेना 26 से 29 सितंबर तक कोलकाता में “बिजॉय सांस्कृतिक महोत्सव” आयोजित करेगी
  • अमेरिकी दौरे पर वाशिंगटन पहुंचे पीएम मोदी
  • अरुणाचल के पूर्व राज्यपाल और दिल्ली पुलिस के पूर्व प्रमुख वाई.एस. डडवाल का 70 साल की उम्र में निधन

आर्थिक करेंट अफेयर्स 

  • रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए 118 मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन एमके-1 ए की आपूर्ति के लिए आर्डर दिया
  • PFRDA (Pension Fund Regulatory and Development Authority 1 अक्टूबर को एनपीएस (नेशनल पेंशन सिस्टम) दिवस मनाएगा।=
  • पीयूष गोयल ने मुंबई में NITIE में लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2005 के बाद पहली बार वायु गुणवत्ता दिशानिर्देशों में संशोधन किया
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा का 76वां सत्र न्यूयॉर्क में शुरू
  • अमेरिका ने रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए 180 मिलियन डॉलर की मानवीय सहायता की घोषणा की
  • 23 सितंबर को मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस



Post a Comment

0 Comments