Daily Current Affairs Of 09 August 2021 By Koushal Singh
Q1) हाल ही में पीएम-दक्ष’ पोर्टल और ‘पीएम-दक्ष मोबाइल एप्प’ किस मंत्रालय के मंत्री द्वारा लॉन्च कि गयी?
गृह मंत्रालय
आयुष मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय
केंद्रीय सामाजिक न्याय
एवं अधिकारिता
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 7 अगस्त, 2021 को डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, दिल्ली में ‘पीएम-दक्ष’ पोर्टल और ‘पीएम-दक्ष’ मोबाइल एप्प को लांच किया।
Important fact
PM-DAKSH पोर्टल और मोबाइल एप्प को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) के सहयोग से विकसित किया गया है।
PM-DAKSH का अर्थ प्रधानमंत्री दक्ष और कुशल संपूर्ण हितग्राही योजना (Pradhan Mantri Dakshta Aur Kushalta Sampann Hitgrahi Yojana) है। यह योजना सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020-21 से लागू की जा रही है। इस योजना के तहत पात्र लक्ष्य समूह को निम्नलिखित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया जायेगा :
अप-स्किलिंग या री-स्किलिंग कार्यक्रम
अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम
दीर्घकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम
उद्यमिता विकास कार्यक्रम
राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (National e-Governance Division – NeGD)
NeGD को 2009 में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा बनाया गया था। इसे डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के तहत एक स्वतंत्र व्यापार प्रभाग के रूप में बनाया गया था। NeGD 2009 से कार्यक्रम के प्रबंधन और कार्यान्वयन में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह केंद्र और राज्य स्तरों पर कई ई-गवर्नेंस परियोजनाओं और पहलों को लागू कर रहा है।
Q2) Coalition for Disaster Resilient Infrastructure (CDRI) मे हाल ही में कौन सा देश शामिल हुआ है?
पाकिस्तान
बांग्लादेश
ईरान
अफगानिस्तान
आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन (Coalition for Disaster Resilient Infrastructure – CDRI) में अब तक 25 देश और 7 अंतर्राष्ट्रीय संगठन शामिल हुए हैं।बांग्लादेश CDRI का नया सदस्य बना गया है।
आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन (Coalition for Disaster Resilient Infrastructure – CDRI)
CDRI को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में लॉन्च किया था।
प्रधानमंत्री ने 23 सितंबर, 2019 को संयुक्त राष्ट्र जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में अपने भाषण के दौरान CDRI को लांच किया था।
यह देशों, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, निजी क्षेत्र, बहुपक्षीय विकास बैंकों और शैक्षणिक संस्थानों का एक अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन है।
Q3) हाल ही में G20 अनुसंधान मंत्रियों की बैठक कहा आयोजित की गयी थी?
फ्रांस
इटली
सऊदी अरब
संयुक्त अरब अमीरात
शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने 6 अगस्त, 2021 को G20 अनुसंधान मंत्रियों की बैठक (G20 Research Ministers’ Meeting) में भाग लिया।
Important fact
इस बैठक की मेजबानी इटली ने की थी।
G20 शिक्षा मंत्रियों ने अनुसंधान सहयोग बढ़ाने और G20 देशों के बीच डिजिटल स्पेस शेयरिंग पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया।
उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के महत्व पर प्रकाश डाला, जो एक राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (National Research Foundation) की स्थापना करके भारत के अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने का प्रयास करता है ।
G20
G20 19 देशों और यूरोपीय संघ का एक अनौपचारिक समूह है। इसमें अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।
G20 के सदस्य
अर्जेंटीना, ब्राजील, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, चीन, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, जापान, इटली, कोरिया गणराज्य, रूस, मैक्सिको, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम, तुर्की, अमेरिका और यूरोपीय संघ।
Q4) हाल ही में भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगाँठ किस तिथि को मनाई जाती है?
5 अगस्त
7 अगस्त
8 अगस्त
6 अगस्त
Extra fact
भारत में हर साल 8 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस (August Kranti Diwas) के रूप में मनाया जाता है, जिसमें शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा दी गई शिक्षाओं को याद किया जाता है।
8 अगस्त ही क्यों?
हर साल 8 अगस्त को भारतीय इतिहास में आजादी की आखिरी लड़ाई की शुरुआत के रूप में याद किया जाता है। इसी दिन 1942 में महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए भारत छोड़ो आंदोलन (Quit India Movement) की नींव रखी गई थी। आजादी के बाद से, 8 अगस्त को क्रांति दिवस के रूप में जाना जाता है और बॉम्बे में जहां इसे झंडा फहराकर शुरू किया गया था, उसे क्रांति मैदान के रूप में जाना जाता है।
भारत छोड़ो आंदोलन (Quit India Movement)
जब द्वितीय विश्व युद्ध में भारत से मदद लेने के बाद भी अंग्रेजों ने भारत को आजाद कराने का अपना वादा पूरा नहीं किया और जब क्रिप्स मिशन (मार्च 1942) भी विफल हो गया, तब 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन को समाप्त करने का आह्वान किया और भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया। इस आंदोलन का प्रस्ताव 8 अगस्त को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बॉम्बे अधिवेशन में पारित किया गया, जिसने स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए एक जन आंदोलन का मार्ग प्रशस्त किया । जैसा कि भारत छोड़ो आंदोलन अगस्त के महीने में शुरू किया गया था, इसे अगस्त आंदोलन या अगस्त क्रांति के रूप में भी जाना जाता है ।
8 अगस्त 1942 को, भारत की स्वतंत्रता के अग्रदूत के रूप में, मुंबई के ऐतिहासिक गोवालिया टैंक मैदान में भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया गया था, जिसे अब अगस्त क्रांति मैदान के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा गांधीजी ने गोवालिया टैंक मैदा में दिए गए अपने भारत छोड़ो भाषण में करो या मरो का आह्वान किया.
Q5) हाल ही में किस राज्य के आदिवासी युवाओं के लिए स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की गई है?
झारखंड
मध्य प्रदेश
जम्मू कश्मीर
ओडिशा
जम्मू कश्मीर सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2022 मे आदिवासी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति हेतु 30 करोड़ से अधिक उच्चतम परिवार की मंजूरी दी है.
सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने हेतु ऐसे युवाओं का कौशल प्रशिक्षण, कौशल परामर्श , प्लेसमेंट, समर्थन को व्यवस्थित करने के लिए छात्रवृत्ति समर्थित छात्रों को टाइप करने की भी योजना है.
5 अगस्त के दिन धारा 370 धारा हटाई गई थी और इसे केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया था.
मनोज शर्मा यहां के गवर्नर हैं.
Important one liner
1:-IOC ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने हमसफर इंडिया और ओकारा फ्यूलोगिक्स के साथ मिलकर अपने अत्याधुनिक ऐप-फ्यूल हमसफर के साथ मुंबई में डीजल की डोरस्टेप डिलीवरी शुरू की है।
• हमसफर एक ऐप-आधारित डोरस्टेप डीजल डिलीवरी सेवा प्रदाता है जो किसानों, हाउसिंग सोसाइटियों, होटलों, अस्पतालों, मॉल, उद्योगों, भोजों और अन्य थोक डीजल खरीदारों को डोरस्टेप डिलीवरी सेवाएं प्रदान करता है।
2:-कर्नाटक : NEP-2020 लागू करने वाला
पहला राज्य
• राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020 के क्रियान्वयन के संबंध में . आदेश जारी करने वाला कर्नाटक देश का पहला राज्य बन गया है।
• एनईपी 2020 प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी भारत दोनों में व्यावसायिक प्रशिक्षण हेतु एक व्यापक ढांचा है।
नई शिक्षा नीति, पिछली राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1986 का
स्थान लेती है।
3:भारत की परमाणु क्षमता 2031 तक 22480 मेगावाट तक पहुंच जाएगी
• केंद्रीय परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2031 तक परमाणु ऊर्जा क्षमता 22480 मेगावाट तक पहुंच जाएगी।
. देश में कुल बिजली उत्पादन में परमाणु ऊर्जा की हिस्सेदारी वर्ष 2020-21 में लगभग 3.1% है।
वर्तमान में 6780 मेगावाट की कुल क्षमता के साथ 22
रिएक्टर प्रचालन में हैं।
4:-फ्लिपकार्ट और आईआईएम संबलपुर साझेदारी करेंगे
• फ्लिपकार्ट और आईआईएम संबलपुर ने प्रौद्योगिकी, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और बाजार की अंतर्दृष्टि का लाभ उठाकर छोटे व्यवसायों, कारीगरों और बुनकरों को समर्थन और बढ़ावा देने हेतु एक साझेदारी की घोषणा की है।
• इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए
• फ्लिपकार्ट इन उद्यमियों, एमएसएमई और कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों को अपने बाजार के माध्यम से अखिल भारतीय बाजार पहुंच को सक्षम करने के अवसरों को जांचेगा।
5:-KVIC ने प्लास्टिक-मिश्रित हस्तनिर्मित कागज के लिए पेटेंट प्राप्त किया
खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने प्रकृति से प्लास्टिक के खतरे को कम करने के लिए बनाए गए अपने प्लास्टिक-मिश्रित हस्तनिर्मित कागज के लिए पेटेंट पंजीकरण प्राप्त कर लिया है।
पेटेंट (Patent) के बारे में:
2 अगस्त 2021 को खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के कुमारप्पा नेराष्ट्रीय हस्तनिर्मित कागज संस्थान (KNHPI), जयपुर को पेटेंट प्रमाण पत्र, भारत के बौद्धिक संपदा नियंत्रक द्वारा जारी किया गया था।
हस्तनिर्मित प्लास्टिक पेपर बनाने की अवधारणा सितंबर 2018 में पेश की गई थी, और केवल दो महीनों में, अर्थात् नवंबर 2018 में, KNHPI के वैज्ञानिकों की एक टीम द्वारा कार्य किया गया था।







0 Comments