"content"=' width=device-width, initial-scale=1, minimum-scale=1, maximum-scale=1' name='viewport'/> Daily Current Affairs Of 22 July 2021 By Koushal Singh "

Recents in Beach

Daily Current Affairs Of 22 July 2021 By Koushal Singh

 Daily Current Affairs Of 22 July 2021 By Koushal Singh


Q1) NEA Scout किसका नया अंतरिक्ष यान है?
ISRO
ESA
NASA
CNSA
Extra fact


नासा ने घोषणा की है कि उसका नया अंतरिक्ष यान NEA Scout सभी आवश्यक परीक्षणों से सफलतापूर्वक गुजर चुका है और अब स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट के अंदर सुरक्षित रूप से रख दिया गया है.
NEA Scout
NEA Scout उन पेलोड में से एक है जो आर्टेमिस I पर भेजा जायेगा, जिसके नवंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। Near-Earth Asteroid Scout (NEA Scout) एक छोटा अंतरिक्ष यान है। NEA Scout का प्राथमिक मिशन निकट-पृथ्वी क्षुद्रग्रह से डेटा एकत्र करना है। यह अमेरिका का पहला अंतरग्रहीय मिशन होगा जो विशेष सौर सेल प्रणोदन (solar sail propulsion) का उपयोग करेगा। यह अंतरिक्ष यान स्टेनलेस स्टील मिश्र धातु बूम का उपयोग करके बनाया गया है। इस अंतरिक्ष यान को लक्षित क्षुद्रग्रह तक पहुंचने में लगभग दो साल लगेंगे और क्षुद्रग्रह के साथ मुठभेड़ के दौरान यह पृथ्वी से लगभग 93 मिलियन मील दूर होगा।

Q2) हाल ही में किस आईआईटी ने अपनी तरह का पहला ऑक्सीजन राशनिंग उपकरण AMLEX विकसित किया है?
आईआईटी गुवाहाटी
आईआईटी बॉम्बे
आईआईटी रोपड
आईआईटी मद्रास
Extra fact

“AMLEX” एक ऑक्सीजन राशनिंग उपकरण है, जो भारत में अपनी तरह का पहला उपकरण है, जिसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित किया गया है। यह उपकरण एक मरीज द्वारा सिलेंडर से ऑक्सीजन के प्रवाह को नियंत्रित करके ऑक्सीजन की बर्बादी को कम कर सकता है।

यह विशेष रूप से ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए विकसित किया गया है, AMLEX एक मरीज के ऑक्सीजन के प्रवाह को सिंक्रनाइज़ करता है।इस प्रकार ऑक्सीजन के प्रवाह को नियंत्रित करके यह अपव्यय (wastage) को कम करता है।

यह उपकरण ऑक्सीजन सिलेंडर के जीवनकाल को बढ़ाएगा और इस प्रकार रोगियों के साथ-साथ अस्पतालों के लिए भी बहुत सारे पैसे बचाएगा। 

Q3) हाल ही में किस संस्थान ने विकसित किया उच्च शक्ति वाला बीटा टाइटेनियम मिश्र धातु?
राष्ट्रीय धातु प्रयोगशाला
डीआरडीओ
इसरो
Department of माइनिंग
Extra fact



भारत के रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (DRDO) द्वारा एक उच्च शक्ति टाइटेनियम मिश्र धातु विकसित की गई है। इस मिश्र धातु को एयरोस्पेस संरचनात्मक फोर्जिंग में अनुप्रयोगों के लिए विकसित किया गया है।
मिश्र धातु की संरचना (Composition of the Alloy)
इस उच्च शक्ति मिश्र धातु, Ti-10V-2Fe-3Al में आयरन, वैनेडियम और एल्युमिनियम है। डिफेंस मेटलर्जिकल रिसर्च लेबोरेटरी (DMRL) ने इस उच्च शक्ति वाले टाइटेनियम मिश्र धातु को विकसित किया है।

Q4) एरियल हेनरी (Ariel Henry)किस देश के प्रधानमंत्री बने हैं?
पेरू
पुर्तगाल
हैती
न्यूजीलैंड
Extra fact


हैती (Haiti) में उथल-पुथल के बीच एरियल हेनरी (Ariel Henry) को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस (Jovenel Moise) की हत्या से हैती में उथल-पुथल मच गई थी। इस उथल-पुथल के बीच देश ने एरियल हेनरी को अपना नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।

Q5) हाल ही में सरकार के द्वारा किस शहर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेरिटेज (Indian Institute of Heritage) बनाया जाएगा?
लखनऊ
इंदौर
नोएडा
गुरुग्राम
Extra fact


सरकार द्वारा नोएडा में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेरिटेज (Indian Institute of Heritage) की स्थापना की जाएगी। यह देश में अपनी तरह का पहला संस्थान होगा।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेरिटेज (Indian Institute of Heritage) की स्थापना की जाएगी और यह देश की समृद्ध विरासत पर ध्यान केंद्रित करेगा और राष्ट्र के सांस्कृतिक पहलुओं पर शिक्षा प्रदान करेगा।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेरिटेज में ऑफर किए जाने वाले कोर्स
यह संस्थान छात्रों को निम्नलिखित विषयों में पीएचडी के साथ-साथ परास्नातक पाठ्यक्रम भी प्रदान करेगा।

पाण्डुलिपिविज्ञान (Manuscriptology)
संग्रहालय विज्ञान (Museology)
पुरातत्त्व (Archaeology)
निवारक संरक्षण (Preventive Conservation)
संरक्षण (Conservation)
अभिलेखीय अध्ययन (Archival Studies)
पुरालेख और मुद्राशास्त्र (Epigraphy and Numismatics)
कला का इतिहास (History of Arts)

Q6) हाल ही में सरकार के किस विभाग ने Dairy Investment Accelerator लॉन्च किया है?
मत्स्य पालन विभाग
पशुपालन और डेयरी विभाग
Housing डेवलपमेंट विभाग
गृह मंत्रालय
Extra fact


भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (DAHD) ने अपने निवेश सुविधा प्रकोष्ठ (Investment Facilitation Cell) के तहत डेयरी निवेश एक्सेलरेटर (Dairy Investment Accelerator) की स्थापना की है।

डेयरी निवेश एक्सेलरेटर (Dairy Investment Accelerator)
यह देश के डेयरी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने और सुगम बनाने की दिशा में कार्य करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।
डेयरी इन्वेस्टमेंट एक्सेलेरेटर एक क्रॉस फंक्शनल टीम है जिसे निवेशक इंटरफेस के रूप में काम करने के लिए गठित किया गया है।
यह निवेश एक्सेलरेटर पूरे निवेश चक्र (investment cycle) में सहायता प्रदान करेगा।यह निवेश के अवसरों के मूल्यांकन के संबंध में इनपुट प्रदान करेगा और सरकार को आवेदन के बारे में विभिन्न प्रश्नों को भी संबोधित करेगा।

Q7) हाल ही में ICMR सीरो सर्वे के अनुसार कितने भारतीय कोविड के संपर्क में है?
1/2
1/3
2/3
3/4
Extra fact


इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) द्वारा देश भर में किए गए नवीनतम सीरोलॉजिकल सर्वे में पाया गया है कि देश की दो-तिहाई आबादी जो 6 साल से अधिक उम्र के हैं, पहले ही कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुकी हैं।

सर्वे के मुख्य बिंदु
चौथा सीरोसर्वेक्षण जून और जुलाई के महीनों में किया गया था, जब दूसरी लहर कम होने लगी थी।
SARS-CoV2 वायरस एंटीबॉडी की उपस्थिति के लिए 28,975 लोगों का परीक्षण किया गया और 6% ने सकारात्मक परिणाम दिया।
पहली बार 6 से 17 वर्ष आयु वर्ग के नाबालिगों को भी सीरो सर्वे में शामिल किया गया।परीक्षण किए गए लोगों में से लगभग आधे में एंटीबॉडी पाई गयी।
दो-तिहाई आबादी पहले ही संक्रमित हो चुकी है और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में समान पाए जाने वाले सीरो-प्रचलन (sero-prevalence) से तीसरी लहर के दूसरी लहर की तरह गंभीर होने की संभावना बहुत कम हो गई है।

Q8) ओलंपिक का नया आदर्श वाक्य क्या जारी किया गया है?
“Faster, Higher, Stronger"
“Faster, Higher, Stronger – Together”
"Faster higher winner "
"Faster Higher podium"
Extra fact

20 जुलाई, 2021 को ओलंपिक के आदर्श को “Faster, Higher, Stronger” से बदलकर “Faster, Higher, Stronger – Together” में अपडेट किया गया। यह अपडेट कोविड-19 महामारी के समय दुनिया भर में एकजुटता दिखाने के लिए किया गया है।

1894 के बाद से, ओलंपिक आदर्श वाक्य लैटिन में “सिटियस, अल्टियस, फोर्टियस” (Citius, Altius, Fortius) या “तेज़, उच्च, मजबूत” (Faster, Higher, Stronger) रहा है, जब इसे अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के संस्थापक पियरे डी कूपर्टिन के सुझाव पर अपनाया गया था।
अब इस वाक्य का लैटिन संस्करण “सिटियस, अल्टियस, फोर्टियस, कम्युनिटर” (Citius, Altius, Fortius, Communiter) है।

Q9) हाल ही में किस देश ने 600 किमी/घंटा की गति वाली हाई स्पीड मैग्लेव ट्रेन शुरू की है?
जापान
उत्तरी कोरिया
चीन
दक्षिण कोरिया
Extra fact


20 जुलाई, 2021 चीन ने क़िंगदाओ में 600 किमी/घंटा की गति से चलने वाली हाई-स्पीड मैग्लेव ट्रेन शुरू की।
वर्तमान में, मैग्लेव ट्रेन सबसे तेज उपलब्ध ज़मीनी वाहन है।
शेनझेन से शंघाई तक की यात्रा जिसमें 10 घंटे लगते थे, अब इसमें केवल 5 घंटे लगेंगे।
नई मैग्लेव ट्रेन कई तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करती है जिसमें 30% अधिक कुशल स्व-विकसित ब्रेक सिस्टम भी शामिल है।
इस ट्रेन में व्हर्लपूल ब्रेक के लिए चुंबकीय ध्रुवों को विकसित करने में 19 महीने लगे और उन्हें पुनर्नवीनीकरण किया जा सकता है।
एल्यूमीनियम मिश्र धातु का उपयोग करके ट्रेन के लिए एक कपलर विकसित किया गया था जिसकी लंबाई केवल 280 मिलीमीटर है और वजन 30 किलोग्राम से कम है।

Q10) हाल ही में किस देश ने S-500 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का परीक्षण किया है?
अमेरिका
इजराइल
रूस
चीन
Extra fact


20 जुलाई, 2021 को रूस ने घोषणा की कि इसने देश की दक्षिणी प्रशिक्षण रेंज में सफलतापूर्वक अपनी नई हवा रक्षा मिसाइल प्रणाली S-500 का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है।
S-500 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली (S-500 Air Defence Missile Systems)
रूस ने घोषणा की कि S-500 दुनिया की सबसे उन्नत मिसाइल रोधी प्रणाली है और इसकी सीमा 600 किमी होने की उम्मीद है। यह मिसाइल प्रणाली अंतरिक्ष से होने वाले हमलों का मुकाबला करने में भी सक्षम है। इस मिसाइल प्रणाली का कपुस्टिन यार (Kapustin Yar) प्रशिक्षण मैदान में परीक्षण किया गया था
रूस द्वारा किए गए अन्य परीक्षण
रूस ने घोषणा की कि उसने अपनी जिरकोन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल (Zircon Hypersonic Cruise Missile) का एक और सफल परीक्षण किया है। जिरकोन रूस के शस्त्रागार का नया हिस्सा है।


Post a Comment

0 Comments